राजेंद्र भारती का केस जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच में, इसी पर केजरीवाल ने उठाए हैं सवाल
Amresh Kushwaha | Apr 29, 2026, 14:39 IST
rajendra bharti case justice swarnakanta sharma datia byelection
राजेंद्र भारती केस की सुनवाई 29 जुलाई तक टलने से दतिया उपचुनाव पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच पर केजरीवाल के सवालों ने मामले को और गर्मा दिया है।
मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा कानूनी लड़ाई का केंद्र बन गई है। पूर्व विधायक राजेंद्र भारती से जुड़ा मामला दतिया के भविष्य को प्रभावित कर रहा है। मंगलवार, 28 अप्रैल को दिल्ली हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई टल गई। अब अगली तारीख 29 जुलाई तय कर दी गई है। इस एक फैसले ने दतिया की राजनीति में हलचल तेज कर दी है।
दरअसल, यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच में लंबित है। संयोग से इन दिनों जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर कहा कि वे शराब नीति घोटाला मामले में हाईकोर्ट में न तो खुद पेश होंगे और न ही अपनी ओर से कोई दलील रखवाएंगे।
केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा पर सवाल उठाते हुए यहां तक कहा है कि उन्हें इस बेंच से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। इसी बेंच में अब राजेंद्र भारती का मामला भी लंबित है, जिससे दतिया की सियासत में नई चर्चाओं ने जन्म ले लिया है।
राजेंद्र भारती के केस में तीन महीने बाद की नई तारीख सामने आते ही उपचुनाव की अटकलें फिर तेज हो गई हैं। दरअसल, 03 अप्रैल को दतिया विधानसभा सीट रिक्त हो चुकी है और संवैधानिक प्रावधान के तहत छह महीने के भीतर चुनाव कराना अनिवार्य है। यानी 03 अक्टूबर तक हर हाल में वोटिंग करानी होगी।
अब जुलाई में फैसला आता है तो चुनाव आयोग के पास सिर्फ 60 दिन का समय बचेगा। जानकारों का मानना है कि यह समय सीमा बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकती है। दूसरी तरफ, यह भी आशंका जताई जा रही है कि सुनवाई की तारीख और आगे खिसक सकती है, क्योंकि फिलहाल अदालत ने सजा पर कोई स्टे नहीं दिया है।
गौरतलब है कि एफडी में गड़बड़ी के मामले में 02 अप्रैल को एमपी-एमएलए कोर्ट ने राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा और एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। इस फैसले को उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
भारती की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता माधव खुराना ने पैरवी की। हाईकोर्ट ने फिलहाल राहत देते हुए कहा है कि मामला लंबित रहने तक भारती की जमानत जारी रहेगी। वहीं, सजा पर स्टे देने के मुद्दे पर अब 29 जुलाई को सुनवाई होगी।
ये खबर भी पढ़िए...
MP News. News Strike: राजेंद्र भारती पर फैसले से पहले बीजेपी में बढ़ा नरोत्तम मिश्रा का दबदबा?
राजेंद्र भारती केस में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी, उधर नरोत्तम मिश्रा से मिले हेमंत खंडेलवाल
दिल्ली हाईकोर्ट में राजेंद्र भारती की सुनवाई आज, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की कोर्ट में होगी अहम बहस
अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता को लिखी चिठ्ठी- अब खुद कोर्ट में पेश नहीं होंगे
जानें क्या है पूरा मामला...
केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा पर सवाल उठाते हुए यहां तक कहा है कि उन्हें इस बेंच से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। इसी बेंच में अब राजेंद्र भारती का मामला भी लंबित है, जिससे दतिया की सियासत में नई चर्चाओं ने जन्म ले लिया है।
उपचुनाव की अटकलें तेज
क्या कहते हैं नियम?
यह है पूरा मामला
भारती की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता माधव खुराना ने पैरवी की। हाईकोर्ट ने फिलहाल राहत देते हुए कहा है कि मामला लंबित रहने तक भारती की जमानत जारी रहेगी। वहीं, सजा पर स्टे देने के मुद्दे पर अब 29 जुलाई को सुनवाई होगी।
ये खबर भी पढ़िए...
MP News. News Strike: राजेंद्र भारती पर फैसले से पहले बीजेपी में बढ़ा नरोत्तम मिश्रा का दबदबा?
राजेंद्र भारती केस में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी, उधर नरोत्तम मिश्रा से मिले हेमंत खंडेलवाल
दिल्ली हाईकोर्ट में राजेंद्र भारती की सुनवाई आज, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की कोर्ट में होगी अहम बहस
अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता को लिखी चिठ्ठी- अब खुद कोर्ट में पेश नहीं होंगे
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari