रिटायर्ड IAS राजेश मिश्रा की याद में शुरू हुई छात्रवृत्ति योजना

Pawan Modiya | Updated:
Share
राजेश मिश्रा
राजेश मिश्रा

मध्य प्रदेश के रिटायर्ड IAS अधिकारी राजेश प्रसाद मिश्रा की याद में उनके परिवार ने मेधावी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप शुरू की है। भोपाल के सरकारी स्कूलों के कक्षा 10 के छात्रों को हर साल 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।

    मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) अधिकारी राजेश प्रसाद मिश्रा की याद में एक छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है। उनके परिवार ने राजेश प्रसाद मिश्रा मेमोरियल स्कॉलरशिप की घोषणा की है।

    यह पहल उन छात्रों के लिए शुरू की गई है, जो पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। योजना का लक्ष्य सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर देना है।

    परिवार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह स्कॉलरशिप भोपाल के सरकारी स्कूलों के कक्षा 10 के मेधावी छात्रों को दी जाएगी। चयनित छात्रों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी।

    राजेश मिश्रा
    राजेश मिश्रा


    कौन ले सकेगा लाभ

    रिटायर्ड आईएएसराजेश प्रसाद मिश्रा मेमोरियल स्कॉलरशिप का लाभ सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 10 के छात्र ले सकेंगे। इसके लिए छात्रों की योग्यता और प्रदर्शन को आधार बनाया जाएगा। यह योजना खासतौर पर उन बच्चों की मदद करेगी, जिनके सामने आर्थिक चुनौतियां हैं। आर्थिक सहायता मिलने से छात्र अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगे। परिवार ने इस पहल को राजेश प्रसाद मिश्रा के विचारों से जोड़ा है। उनका मानना था कि योग्य बच्चों को संसाधनों की कमी के कारण पीछे नहीं रहना चाहिए।

    कई महत्वपूर्ण पदों पर दी सेवाएं

    राजेश प्रसाद मिश्रा का जन्म भोपाल में 15 जुलाई 1959 को हुआ था। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा में रहते हुए मध्य प्रदेश में लंबे समय तक सेवाएं दीं। डॉ. मिश्रा मध्यप्रदेश कैडर के 1998 बैच के एक अनुभवी और कुशल प्रशासनिक अधिकारी थे। 1998 में उन्हें राज्य सिविल सेवा से आईएएस कैसर अलॉट हुआ था। अपने करियर के दौरान उन्होंने कलेक्टर, उप सचिव, सचिव और संचालक (आदिवासी लोक कला अकादमी और अन्य) जैसे कई अहम पदों पर कार्य किया था। वे बैतूल जिले के कलेक्टर के रूप में भी सेवाएं दे चुके थे। उनकी पत्नी डॉ. निशा मिश्रा एक सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ (आई स्पेशलिस्ट) हैं।

    वह अपनी सादगी, विनम्र व्यवहार और लोगों से जुड़ाव के लिए पहचाने जाते थे। परिवार के अनुसार उन्होंने अपने जीवन में समाज और युवाओं के लिए काम करने को महत्व दिया। उनका निधन 8 जनवरी 2026 को हुआ। उनकी स्मृति को आगे बढ़ाने के लिए परिवार ने शिक्षा क्षेत्र में यह पहल शुरू की है।

    शिक्षा को बढ़ावा देने की कोशिश

    देश में कई परिवार अपने प्रियजनों की याद में सामाजिक कार्यों से जुड़ रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी पहल छात्रों को नई उम्मीद देती है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कई छात्र प्रतिभाशाली होते हैं। लेकिन कई बार आर्थिक स्थिति उनके आगे बढ़ने में बाधा बनती है। ऐसी छात्रवृत्तियां छात्रों को उच्च शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ने में मदद कर सकती हैं। इससे बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। राजेश प्रसाद मिश्रा के नाम से शुरू की गई यह स्कॉलरशिप भी इसी सोच को आगे बढ़ाने की कोशिश है।

    परिवार ने शुरू की योजना

    राजेश प्रसाद मिश्रा के परिवार ने उनकी सोच और कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है। परिवार का उद्देश्य जरूरतमंद और योग्य छात्रों को सहायता देना है। इस योजना के माध्यम से छात्रों को केवल आर्थिक मदद नहीं मिलेगी। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर पाने का सहारा भी मिलेगा। परिवार की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि आवेदन प्रक्रिया के लिए अलग व्यवस्था की गई है। इच्छुक छात्र तय प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

    ये खबरें भी पढ़ें...

    आईआईटी की लैब से आईएएस की कुर्सी तक... तन्मय खन्ना की दमदार कहानी

    आईआईटी से यूपीएससी तक का सफर... जानिए युवा आईएएस जयंत नाहटा की प्रेरक कहानी

    आईएएस विजय दयाराम: किसान के घर से निकलकर प्रशासनिक सेवा तक का प्रेरक सफर

    विदेश की लाखों-करोड़ों की नौकरी छोड़ बने IAS, जानिए आईएएस अभिषेक सुराणा की कहानी



    Tags:
    • मध्य प्रदेश
    • स्कॉलरशिप
    • रिटायर्ड आईएएस
    • कलेक्टर
    • भारतीय प्रशासनिक सेवा
    • शिक्षा
    • मध्य प्रदेश कैडर
    भोपाल कलेक्टर के खिलाफ हाईकोर्ट ने फिर जारी किया जमानती वारंट, 500 रुपए के बाद अब 5 हजार की कार्रवाई

    By Neel Tiwari

    भोपाल कलेक्टर के खिलाफ हाईकोर्ट ने फिर जारी किया जमानती वारंट, 500 रुपए के बाद अब 5 हजार की कार्रवाई
    महादेव ऐप केस: वकील हिमांशु शेखर 10 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में, 15 करोड़ लेने से साफ इनकार, बताया जान को खतरा

    By Umeshwari Baghel

    महादेव ऐप केस: वकील हिमांशु शेखर 10 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में, 15 करोड़ लेने से साफ इनकार, बताया जान को खतरा
    रायपुर के एप्पल स्टोर से चोरी के मोबाइल बांग्लादेश में होते एक्टिवेट, झुकी हेडलाइट से बनी आधे चांद की रोशनी ने खोला राज

    By VINAY VERMA

    रायपुर के एप्पल स्टोर से चोरी के मोबाइल बांग्लादेश में होते एक्टिवेट, झुकी हेडलाइट से बनी आधे चांद की रोशनी ने खोला राज
    इंदौर में उद्योगपति राजेश जैन के घर बड़ी चोरी, तिजोरी से एक किलो 340 ग्राम सोने-हीरे के जेवर गायब

    By Sanjay Gupta

    इंदौर में उद्योगपति राजेश जैन के घर बड़ी चोरी, तिजोरी से एक किलो 340 ग्राम सोने-हीरे के जेवर गायब
    नक्सलियों ने डंप किया था करोड़ों का सोना : 3.84 किलो सोना और 24 लाख कैश बरामद, कीमत करीब 4.29 करोड़ रुपए

    By VINAY VERMA

    नक्सलियों ने डंप किया था करोड़ों का सोना : 3.84 किलो सोना और 24 लाख कैश बरामद, कीमत करीब 4.29 करोड़ रुपए
    जबलपुर में अकाउंटेंट और उसके साथियों ने किया 8.68 करोड़ का GST घोटाला, फर्जी बिलिंग से हड़पी ITC

    By Neel Tiwari

    जबलपुर में अकाउंटेंट और उसके साथियों ने किया 8.68 करोड़ का GST घोटाला, फर्जी बिलिंग से हड़पी ITC
    राजस्थान में मामा ससुर और दामाद आमने-सामने, उपप्रधान की कुर्सी के लिए होगा दिलचस्प मुकाबला

    By Ashish Bhardwaj

    राजस्थान में मामा ससुर और दामाद आमने-सामने, उपप्रधान की कुर्सी के लिए होगा दिलचस्प मुकाबला