पानी के संकट के बीच एमपी इस के गांव की प्यास बुझा रहा राजस्थान का कुआं
Anjali Dwivedi | May 23, 2026, 11:49 IST
water-crisis-mp
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के फतेहपुर गांव में पानी का भीषण संकट है। यहां के लोग प्यास बुझाने के लिए रोज दो किलोमीटर दूर राजस्थान की सीमा में जाते हैं। अधिकारियों ने जल्द ही इस समस्या को दूर करने का भरोसा दिया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पानी का भारी संकट गहराया है।
- खिलचीपुर के फतेहपुर गांव के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।
- ग्रामीण प्यास बुझाने के लिए रोज दो किलोमीटर दूर राजस्थान जा रहे हैं।
- भीषण गर्मी में बच्चे और बुजुर्ग भी पानी ढोने को मजबूर हैं।
- शिकायत के बाद भी अफसर अब तक कोई ठोस हल नहीं निकाल पाए।
water_crisis01-950081
पानी की भारी किल्लत से जूझ रहा ये गांव?
गांव के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सिर पर बर्तन रखकर काफी दूर पानी की तलाश में निकलते हैं। इसके बावजूद पानी अपने इलाके में नहीं मिलता इसलिए ये पानी लेने पड़ोसी राज्य राजस्थान की सीमा में जाते हैं।
2 किमी पैदल चलकर पानी ला रहे ग्रामीण.(Photo:ITG)
क्या कहना है ग्रामीणों का?
निकिता का कहना है कि पानी का संकट हम सबके लिए सबसे खतरनाक है। वो कहती हैं कि हम पानी की खोज में सुबह से निकल जाते हैं तब जाकर कहीं हमें एक दो डिब्बा पानी नसीब होता है।
उन्होंने कहा पानी लाने के बाद वे बहुत थक जाती हैं। इतना ही नहीं स्कूल खुलने के बाद पानी की वजह से हमारे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में एक ट्यूबवेल लगना चाहिए। साथ ही पानी रोकने के लिए डैम भी बनना चाहिए।
रेखाबाई और मांगीबाई ने भी बताया कि पूरा परिवार पानी इकट्ठा करने लगा रहता है। छोटे-छोटे बच्चे भी तपती धूप में वजन उठाते हैं। लेकिन प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
water_crisis02-329192
इस पर सरपंच का क्या कहना है?
जिम्मेदार अधिकारियों ने मामले पर क्या कहा?
सीईओ के मुताबिक राजस्थान से पानी लाना वाकई अजीब बात है। सीमा पास होने के कारण लोग वहां जा रहे हैं। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों की इस स्थिति पर दुख जताया है।
प्रशासन जल्द ही स्थानीय स्तर पर पानी की व्यवस्था करेगा। खिलचीपुर एसडीएम अंकिता जैन ने भी मामले को संज्ञान में लिया है। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों से बात की है। एसडीएम ने कहा कि गांव में जल्द ही पानी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
FAQ
- राजगढ़ जिले के फतेहपुर गांव में पानी का क्या संकट है?
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के फतेहपुर गांव में पीने के पानी का भारी संकट है। गांव में पानी का कोई साधन नहीं है, जिसके कारण ग्रामीणों को रोज दो किलोमीटर दूर राजस्थान की सीमा में जाकर कुएं से पानी लाना पड़ता है।
जल संकट ले सकता है भूकंप का रूप, वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी, जानें पूरी रिपोर्ट
एमपी विधानसभा में अंदर पानी और बाहर गूंजा ख्याली पुलाव : पेयजल संकट, जर्जर स्कूल और आदिवासी पर गरमाया सदन
दस दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आने वाले समय में और बढ़ेगी महंगाई!
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा व वन सेवा प्री 2026 के रिजल्ट जारी, 87-13 अपनी ही कैटेगरी में रहेंगे
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari