बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस में आदतन अपराधी, इंदौर में यादव के साथ पत्नी का भी अरेस्ट वारंट

Sanjay Gupta | Published:
Share
rajpal yadav cheque bounce case indore arrest warrant tihar jail
rajpal yadav cheque bounce case indore arrest warrant tihar jail

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस के मामले में आदतन अपराधी हैं! द सूत्र इस मामले का खुलासा कर रहा है। द सूत्र की जांच में सामने आया कि यादव और उनकी पत्नी पर इंदौर में चेक बाउंस के तीन मामले दर्ज हैं।

INDORE. बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस केस में 12 दिन से तिहाड़ जेल (दिल्ली) में थे। वहीं, बुधवार, 18 फरवरी को जमानत शर्तों पर बाहर आ गए हैं। इस दौरान बॉलीवुड से जमकर सहानुभूति मिली। कई साथी कलाकारों ने उनकी आर्थिक मदद भी की है।

लेकिन द सूत्र खुलासा कर रहा है कि यादव पर चेक बाउंस का यह पहला मामला नहीं है। पैसे लेकर न लौटाने की उनकी पुरानी शिकायतें भी हैं। इसमें उन पर गंभीर आरोप भी हैं। इस मामले में उनकी पत्नी राधा यादव भी आरोपी हैं।

इंदौर में दो अरेस्ट वारंट, तीन चेक बाउंस

इंदौर में राजपाल यादव के साथ ही उनकी पत्नी राधा यादव के खिलाफ एक नहीं, बल्कि दो-दो अरेस्ट वारंट हैं। यह चेक बाउंस के मामले हैं। उनके जरिए दिए गए पांच-पांच लाख के दो चेक और एक दस लाख का चेक बाउंस हो चुका है। जिला कोर्ट में तीन केस चेक बाउंस के यादव दंपत्ती पर चल रहे हैं।

कब हुआ अरेस्ट वारंट, क्या है मामला

राजपाल और राधा यादव के खिलाफ यह वारंट सुरिंदर सिंह के जरिए लगाई गई याचिकाओं पर हुआ है। न्यायाधीश हर्षवर्धन रावत की कोर्ट से 23 दिसंबर को दो चेक बाउंस के मामले में अरेस्ट वारंट जारी हुए थे।

सिंगर बनाने का लालच देकर लिए लाखों रुपए

याचिकाकर्ता सुरिंदर सिंह (जो मूल रूप से कश्मीरी हैं) ने इस संबंध में थाने में एक शिकायती आवेदन भी दिया है। इसमें आरोप है कि राजपाल यादव ने उनके बेटे को सिंगर बनाने की बात कही थी।

साथ ही, इसके लिए उन्हें लाखों रुपए कैश दिए गए थे। सुरिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि राजपाल यादव ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। इसके लिए उन्होंने धोखाधड़ी और 420 (धोखाधड़ी) के तहत केस दर्ज करने की मांग की है। यह शिकायती आवेदन पुलिस की जांच में है।

68 लाख रुपए लौटा चुके - यादव के वकील

वहीं, इस संबंध में यादव के वकील संजय चौहान ने द सूत्र को बताया कि तीन चेक बाउंस के मामले हैं। इसमें हमारे पक्षकार उन्हें राशि जमा कर चुके हैं। राजपाल यादव 9 फरवरी को इस सेटलमेंट के लिए आ रहे थे।

राशि लेने के बाद भी याचिकाकर्ता ने केस नहीं उठाया है। हालांकि इसके पहले ही दिल्ली वाला हादसा यादव के साथ हो गया। अभी तक याचिकाकर्ता को हमारे पक्षकार 68 लाख रुपए लौटा चुके हैं। इसके बैंक ट्रांजेक्शन के सबूत हैं।

बस 20-25 लाख और बाकी हैं, जो जल्द ही दे दिए जाएंगे। यह पूरी तरह से कैश ट्रांजेक्शन है और सामने वालों के पास कोई दस्तावेज या करार नहीं है। इस केस में दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। राजपाल यादव का शोषण किया जा रहा है। अप्रैल तक सभी लेन-देन क्लोज हो जाएगा।

यह है राजपाल यादव का तिहाड़ जेल केस

राजपाल यादव ने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए व्यापारी माधव गोपाल अग्रवाल से कर्ज लिया था। साल 2012 में ली गई राशि, जो 9 करोड़ रुपए थी, वह नहीं लौटाई गई। इसके बदले में चेक दिए गए, जो बाउंस हो गए।



याचिकाकर्ता अग्रवाल का कहना है कि मैंने उन्हें राशि उधार दी थी। कई बार उनसे राशि वापस मांगी, लेकिन वह नहीं लौटाई गई। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें सरेंडर होने के आदेश दिए थे। इसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेजा गया।

इसके बाद बॉलीवुड मदद के लिए आगे आया। हाईकोर्ट ने डेढ़ करोड़ रुपए की राशि भरने पर जमानत देने के आदेश दिए। यह राशि भरने के बाद यादव बुधवार को 12 दिन के बाद जेल से बाहर आए। उन्होंने सभी प्रशंसकों और बॉलीवुड का धन्यवाद अदा किया।

ये खबर भी पढ़िए...

MP News: राजपाल यादव को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, कर्ज के जाल में फंसे एक्टर

राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति सील, जानें बैंक वालों ने क्यों जड़ा एक्टर के घर पर ताला

इंदौर न्यूज | भंडारी अस्पताल में नवविवाहिता की मौत, परिजनों का आरोप गलत ब्लड चढ़ाया

मध्यप्रदेश के बजट में इंदौर का 10 बार नाम, मेट्रो के साथ ही सिंहस्थ बजट से भी काम

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • द सूत्र
  • तिहाड़ जेल
  • बॉलीवुड एक्टर
  • राजपाल यादव
  • चेक बाउंस
  • राधा यादव
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन