सिंधिया की खाली सीट पर BJP ने जॉर्ज कुरियन को उतारा, कल नामांकन का आखिरी दिन

Amresh Kushwaha | Aug 20, 2024, 18:52 IST
Share
जॉर्ज कुरियन
जॉर्ज कुरियन

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है, यदि कांग्रेस उम्मीदवार नहीं उतारती है तो कुरियन का राज्यसभा में जाना तय है।

Rajya Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा में जाने से रिक्त हुई राज्यसभा सीट पर 3 सितंबर को चुनाव होगा। नामांकन की आखिरी तारीख बुधवार, 21 अगस्त है। अब इसके एक दिन पहले भाजपा ने केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ( George Kurian ) को अपना उम्मीदवार बनाया है। यदि कांग्रेस उम्मीदवार नहीं उतारती है तो कुरियन के राज्यसभा में जाने का रास्ता साफ हो जाएगा।
इसी के साथ बीजेपी ने असम, बिहार, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान, ओडिशा और त्रिपुरा की रिक्त सीटों के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...क्या सच में बिना मेडल जीते ही विनेश फोगाट को मनु भाकर और नीरज चोपड़ा से 4 गुना ज्यादा पैसा मिला !

जरूरत पड़ने पर 3 सितंबर को मतदान

पूर्व सांसद केपी यादव का नाम भी चर्चा में था, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। इसमें नरोत्तम मिश्रा, जयभान सिंह पवैया और कुछ अन्य नामों पर भी विचार किया जा रहा था। नामांकन 21 अगस्त तक होगा और यदि आवश्यक हुआ तो 3 सितंबर को मतदान और मतगणना होगी।

ये खबर भी पढ़िए...कोलकाता महिला डॉक्टर रेप- हत्या मामले में SC का बड़ा फैसला, डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए NTF बनेगा, सोशल मीडिया पर पहचान उजागर करने से कोर्ट नाराज

जानें कौन हैं जॉर्ज कुरियन

जॉर्ज कुरियन केरल के हैं और वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री के रूप में सेवारत हैं। कुरियन को संगठन में एक मजबूत नाम माना जाता है। उन्होंने केरल जैसे राज्य में पार्टी के लिए लंबे समय तक काम किया है। 1980 के दशक में जब समाजवादियों का एक समूह जनता दल छोड़कर भाजपा में शामिल हुआ, तो कुरियन महज 19 साल की उम्र में भाजपा से जुड़े थे।

ये खबर भी पढ़िए...कोलकाता रेप मर्डर केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, डॉक्टर्स के प्रोटेस्ट से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

विभिन्न पदों पर किया कार्य

जॉर्ज कुरियन कोट्टायम के कनककारी गांव के एक ईसाई परिवार से हैं। वह चार दशकों से केरल में भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य किया है, इनमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष के पद शामिल हैं। जब प्रधानमंत्री मोदी केरल के दौरे पर थे, तब कुरियन उनके भाषण को मलयालम में अनुवादित करते थे।

अन्य राज्यों की सीट पर किसे बनाया उम्मीदवार, देखें सूची...

bjp
bjp

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Rajya Sabha Seat
  • राज्यसभा सीट
  • mp rajya sabha seat
  • Rajasthan Rajya Sabha Election 2024
  • जॉर्ज कुरियन
  • George kurian
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा