Peddi Trailer Launch के लिए भोपाल आ रहे राम चरण और जाह्नवी कपूर, रहमान देंगे लाइव परफॉर्मेंस

Kaushiki | May 09, 2026, 17:00 IST
Share
Peddi Trailer Launch
Peddi Trailer Launch

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' का ट्रेलर 16 मई को भोपाल में लॉन्च होगा। इस ग्रैंड इवेंट में जाह्नवी कपूर और एआर रहमान भी शामिल होंगे।

Peddi Trailer Launch: साउथ सुपरस्टार राम चरण के फैंस के लिए बड़ी खबर आई है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म पेड्डी का ट्रेलर जल्द रिलीज होगा। फिल्म के मेकर्स ने इसके लिए मध्यप्रदेश के भोपाल को चुना है।

भोपाल में ट्रेलर लॉन्च का इवेंट काफी ग्रैंड होने वाला है। ये खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। फैंस अपने पसंदीदा सितारे को देखने के लिए उत्साहित हैं। पेड्डी फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज दिख रहा है।

भोपाल में होगा राम चरण की 'पेड्डी' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, ए आर रहमान के कॉन्सर्ट और सितारों से सजेगी महफिल
भोपाल में होगा राम चरण की 'पेड्डी' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, ए आर रहमान के कॉन्सर्ट और सितारों से सजेगी महफिल

सितारों से सजेगी भोपाल की शाम

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की पूरी टीम 16 मई को भोपाल पहुंचने वाली है। अगले शनिवार को यहां एक मेगा इवेंट प्लान किया गया है। इस इवेंट में राम चरण खुद मौजूद रहने वाले हैं। उनके साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी आएंगी।

डायरेक्टर बुची बाबू सना भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। साथ ही सुकुमार और वेंकट सतीश भी भोपाल आने वाले हैं। यह भोपाल के लिए एक बहुत बड़ा फिल्मी सितारा इवेंट होगा।

Ram Charan, Janhvi Kapoor & Buchi Babu @ AR Rahman Concert Hyderabad |  #peddi #chikiri
Ram Charan, Janhvi Kapoor & Buchi Babu @ AR Rahman Concert Hyderabad | #peddi #chikiri

एआर रहमान का लाइव कॉन्सर्ट

इस ट्रेलर लॉन्च को और भी यादगार बनाया जाएगा। खबर है कि संगीत के जादूगर AR Rehman भी आएंगे। वे इस मौके पर लाइव कॉन्सर्ट भी कर सकते हैं।

रहमान का म्यूजिक फिल्म की जान होने वाला है। उनके आने की खबर ने फैंस की खुशी दोगुनी कर दी है। इवेंट को नेशनल लेवल पर बहुत बड़े लेवल पर प्लान किया है।

Ram Charan surprises fans with unexpected entry at Peddi celebration in  Hyderabad, Janhvi Kapoor joins him
Ram Charan surprises fans with unexpected entry at Peddi celebration in Hyderabad, Janhvi Kapoor joins him

एडवांस बुकिंग में पेड्डी ने गाड़े झंडे

फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके चर्चे हर तरफ हैं। अमेरिका में एडवांस बुकिंग कलेक्शनको जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के टीजर और गानों ने पहले ही रिकॉर्ड तोड़े हैं।

चिकिरी चिकिरी गाना यूट्यूब पर मिलियंस व्यूज बटोर चुका है। रई रई रा रा गाना भी लोगों को खूब भा रहा है। राम चरण का लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। उनका नया ट्रांसफॉर्मेशन फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

Ram Charan:41 साल में कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं राम चरण, जानिए नेटवर्थ  और लग्जरी लाइफ के बारे में सबकुछ - Ram Charan Turns 41 Look At His Net  Worth And Luxurious
Ram Charan:41 साल में कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं राम चरण, जानिए नेटवर्थ और लग्जरी लाइफ के बारे में सबकुछ - Ram Charan Turns 41 Look At His Net Worth And Luxurious

फिल्म की तगड़ी स्टारकास्ट

पेड्डी फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें राम चरण (South Superstar Ram Charan) के साथ कई बड़े कलाकार दिखने वाले हैं। शिव राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा भी अहम रोल में हैं।

जगपति बाबू भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाएंगे। फिल्म को वृद्धि सिनेमाज और मैत्री मूवी मेकर्स ने बनाया है। इसे जियो स्टूडियोज के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। फिल्म का बजट और प्रोडक्शन वैल्यू बहुत शानदार है।

ये खबरें भी पढ़ें...

फिल्मों के बाद अब राजनीति के जननायक, Thalapathy Vijay के पोस्टर खरीदने की मची लूट

रितेश या संजय दत्त, जानें Raja Shivaji फिल्म में किसने वसूली सबसे तगड़ी फीस

Bhooth Bangla Collection: अक्षय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, दो दिनों में 60 करोड़ पार

दादा साहब फाल्के की वो फिल्म जिसने बदला भारत का पूरा मनोरंजन जगत

Tags:
  • भोपाल
  • Ram Charan
  • राम चरण
  • एडवांस बुकिंग कलेक्शन
  • South Superstar Ram Charan
  • साउथ सुपरस्टार राम चरण
  • ट्रेलर
  • AR Rehman
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर