चित्रकूट में 80 एकड़ में 100 करोड़ से बनेगा रामायण पार्क
Raj Singh | Jan 06, 2025, 07:38 IST
CHITAKUT
चित्रकूट में भगवान राम की तपोस्थली को 750 करोड़ की लागत से विश्व स्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें 80 एकड़ में 100 करोड़ रुपए से रामायण एक्सपीरियंस पार्क बनाया जाएगा।
मध्य प्रदेश सरकार चित्रकूट को विश्व स्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में बड़े कदम उठा रही है। भगवान श्रीराम की तपोभूमि में 750 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक परिवहन, धार्मिक स्थलों का विकास और नई सुविधाओं का निर्माण होगा। इस परियोजना का मुख्य आकर्षण 80 एकड़ में बनने वाला रामायण एक्सपीरियंस पार्क (Ramayan Experience Park) है।
80 एकड़ में बनेगा
नगर में संतों के लिए ध्यान केंद्र और 1000 संतों के ठहरने की सुविधा होगी। आधुनिक पर्णकुटी (Cottage), सांस्कृतिक केंद्र, आध्यात्मिक लाइब्रेरी और हर्बल गार्डन भी बनाए जाएंगे।
जल्द ही शुरू होने जा रहा राजिम कुंभ कल्प, इस बार होगा अद्भुत
परियोजना के तहत रामायण से जुड़े स्थान जैसे मोकमगढ़ किला, सती अनुसइया मंदिर, गुप्त गोदावरी, मंदाकिनी जानकी कुंड और कामदगिरि परिक्रमा का विकास किया जाएगा। हनुमान धारा में 24 करोड़ रुपए से मल्टी फैसिलिटी सेंटर और मंदाकिनी नदी पर 130 मीटर लंबा पुल बनेगा।
पार्क में भगवान श्रीराम की 151 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की जाएगी, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण होगी।
अयोध्या जैसा बनेगा चित्रकूट, दो जिलों में बनेंगे नए कलेक्ट्रेट भवन
इस परियोजना के जरिए धार्मिक पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। डीपीआर के अनुसार, बस स्टॉप्स, नई सड़कें, और पर्यटकों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
80 एकड़ में बनेगा रामायण पार्क
पार्क में 100 करोड़ रुपए की लागत से भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की विशाल मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही 5डी-3डी प्रजेंटेशन, होलोग्राम और लाइट-साउंड शो के जरिए रामायण काल की घटनाओं को जीवंत किया जाएगा।
संतों और पर्यटकों के लिए सुविधाएं
जल्द ही शुरू होने जा रहा राजिम कुंभ कल्प, इस बार होगा अद्भुत
महत्वपूर्ण स्थलों का विकास
श्रीराम की 151 फीट ऊंची मूर्ति
अयोध्या जैसा बनेगा चित्रकूट, दो जिलों में बनेंगे नए कलेक्ट्रेट भवन
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
FAQ
- चित्रकूट में रामायण एक्सपीरियंस पार्क का मुख्य आकर्षण क्या है?
रामायण काल की घटनाओं को 5डी-3डी प्रजेंटेशन, विशाल मूर्तियों और लाइट-साउंड शो के माध्यम से जीवंत दिखाना इसका मुख्य आकर्षण है। - इस परियोजना की कुल लागत कितनी है?
इस परियोजना की कुल लागत 750 करोड़ रुपए है। - रामायण पार्क में पर्यटकों के लिए क्या सुविधाएं होंगी?
पार्क में आधुनिक सुविधाएं जैसे मल्टी फैसिलिटी सेंटर, ध्यान केंद्र, सांस्कृतिक केंद्र, और आध्यात्मिक लाइब्रेरी उपलब्ध होंगी। - रामायण पार्क में भगवान राम की मूर्ति कितनी ऊंची होगी?
भगवान राम की मूर्ति 151 फीट ऊंची होगी। - परियोजना के अंतर्गत कौन-कौन से स्थान विकसित किए जाएंगे?
मोकमगढ़ किला, सती अनुसइया मंदिर, गुप्त गोदावरी, मंदाकिनी जानकी कुंड, और कामदगिरि परिक्रमा जैसे स्थान विकसित किए जाएंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA