रेप केस में फंसे TI राजकुमार कुंसारिया, पीड़िता बोली- महिला थाने से लेकर DGP तक कर चुकी शिकायत

Rohit Sahu | Apr 04, 2025, 09:37 IST
Share
ti thangla
ti thangla

महिला थाना पुलिस ने झाबुआ जिले में तैनात पुलिस निरीक्षक राजकुमार कुंसारिया के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। टीआई पर उनकी लिव इन पार्टनर ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

भोपाल महिला थाने में झाबुआ जिले के थांदला थाने में पदस्थ टीआई (थाना प्रभारी) राजकुमार कुंसारिया पर बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। शिकायत करने वाली महिला एक होटल संचालिका है। महिला 2 साल से शिकायत दर्ज कराने के लिए कोशिश कर रही थी, अब जाकर मामले में FIR हुई है। महिला ने कहा कि टीआई ने 2019 में नशीली दवा देकर उसका शारीरिक शोषण शुरू किया और 2023 तक शादी का झांसा देकर संबंध बनाए।

पहली शिकायत अक्टूबर 2022 में दी गई थी

पीड़िता के अनुसार, उसने अक्टूबर 2022 में पहली बार टीआई कुंसारिया के खिलाफ शिकायत दी थी, लेकिन उसकी पहुंच और रसूख के चलते मामला दर्ज नहीं हो सका। उल्टा महिला के खिलाफ ही ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कर दिया गया।

FIR के लिए अफसरों के चक्कर लगाए

पीड़िता ने बताया कि उसने भोपाल कमिश्नर, डीसीपी, एसीपी, क्राइम ब्रांच और अयोध्या नगर थाने तक आवेदन दिए, लेकिन एफआईआर नहीं हुई। बाद में डीजीपी कैलाश मकवाना से जनसुनवाई में मिली, तब जाकर एफआईआर दर्ज हुई। डीजीपी के आदेश के बाद अब जाकर महिला थाने में मामला दर्ज हुआ है।

चलती कार में रेप किया ड्राइवर ने दी थी धमकी

महिला ने बताया पुलिस को बताया कि टीआई ने चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद टीआई के ड्राइवर ने धमकी दी और बोला-सर, मैं ठिकाने लगा दूंगा। महिला ने दावा किया कि 16 अक्टूबर 2022 को सोहागपुर में ड्यूटी के दौरान टीआई ने उसे बुलाया और कार में जबरदस्ती संबंध बनाए।

थाने में टीआई की बहन ने शिकायत फाड़ी

महिला ने बताया कि शिकायत लिखते समय टीआई की बहन, जो खुद डीसीपी ऑफिस में कार्यरत हैं, वहां पहुंचीं और शिकायत फाड़ दी। उसके बाद से टीआई ने शादी करने की बात कही जिसके बाद 2023 तक उसका शोषण किया। मार्च 2023 को उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद से वो लगातार शिकायत दर्ज करा रही थी लेकिन केस दर्ज नहीं हो रहा था। अब जाकर आरोपी टीआई पर केस दर्ज हुआ है।

कानून सबके लिए समान: महिला थाना प्रभारी

महिला थाने की टीआई अंजना दुबे ने कहा कि समाज की सुरक्षा करने वाला व्यक्ति यदि अपराध करे तो यह गलत संदेश देता है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। कानून सबके लिए समान है। थांदला थाने में पदस्थ टीआई राजकुमार कुंसारिया पर एफआईआर दर्ज हो गई है और इसकी सूचना विभाग को दे दी गई है। मामले में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: CBI ने भूपेश बघेल पर ठगी और जुआ एक्ट में की FIR , महादेव सट्टा एप केस

अब तक का घटनाक्रम

  • तारीख 23 अगस्त 2019- पहली बार नशीली दवा देकर रेप
  • तारीख अक्टूबर 2022- पहली शिकायत
  • तारीख 17 जनवरी 2024-महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस
  • तारीख 28 मार्च 2025-महिला थाने में FIR दर्ज
यह भी पढ़ें: रीवा गैंगरेप केस पर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 8 दोषियों को उम्रकैद, पति को बंधक बनाकर...

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • Bhopal News
  • MP Police
  • rape case
  • मध्य प्रदेश
  • MP Crime News
  • झाबुआ
  • TI
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा