भोपाल हॉस्टल में दुष्कर्म का मामला : मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में खुलासा- बच्ची से नहीं हुई छेड़छाड़ या RAPE
Sandeep Kumar | May 03, 2024, 07:44 IST
pic
मिसरोद में 4 डॉक्टरों की टीम ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण किया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बच्ची के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ या दुष्कर्म की घटना नहीं हुई है....
BHOPAL. भोपाल के मिसरोद इलाके के एक बड़े प्राइवेट स्कूल में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म ( RAPE ) के सनसनीखेज मामले में नया मोड़ आ गया है। बच्ची की दो मेडिकल रिपोर्ट ( medical report ) में भिन्नता के बाद गुरुवार यानी (02.05.24 ) को मेडिकल बोर्ड से चेकअप कराने का फैसला हुआ था। 4 डॉक्टरों की टीम ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण किया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट से किसी प्रकार की छेड़छाड़ या दुष्कर्म की घटना नहीं हुई है। बच्ची को जो रेडनेस है वह भी 10 दिन पुरानी है। इधर, स्कूल और हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरों में भी इस घटना के संबंधित संदेही आरोपियों के फुटेज नहीं मिले हैं। गौरतलब है कि बच्ची की मां ने स्कूल के हॉस्टल में बच्ची से दुष्कर्म किए जाने के संबंध में FIR दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया था। अब एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है।
ये खबर भी पढ़िए...इमरती का रस अब खत्म बोलकर जीतू पटवारी ने दिया नए विवाद को जन्म
पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला द्वारा जेपी अस्पताल में खुद जाकर कराए गए मेडिकल चैकअप और पुलिस द्वारा गायनेकोलॉजिस्ट की टीम से कराए गए चैकअप की रिपोर्ट में भिन्नता थी। इसके बाद मेडिकल बोर्ड के समक्ष परीक्षण कराने का निर्णय लिया गया था। गुरुवार को मेडिकल बोर्ड ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण किया। मेडिकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ या दुष्कर्म की घटना से इनकार किया है।
ये खबर भी पढ़िए...MP में शिक्षक भर्ती... ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं ! जिम्मेदार कौन ?
जांच के लिए गठित एसआईटी हॉस्टल के दो रूम में रह रहे 4 छात्रों और 7 छात्राओं के बयान दर्ज कर चुकी है। इसमें घटना की पुष्टि नहीं हुई है। टीम हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल चुकी है। महिला द्वारा जिन लोगों पर दुष्कर्म के आरोप लगाए गए हैं, उनके खिलाफ सबूत नहीं मिले हैं। बच्ची 21 अप्रैल को अपनी मां के साथ घर गई थी।
ये खबर भी पढ़िए...इमरती का रस अब खत्म बोलकर जीतू पटवारी ने दिया नए विवाद को जन्म
दोनों मेडिकल में अंतर
पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला द्वारा जेपी अस्पताल में खुद जाकर कराए गए मेडिकल चैकअप और पुलिस द्वारा गायनेकोलॉजिस्ट की टीम से कराए गए चैकअप की रिपोर्ट में भिन्नता थी। इसके बाद मेडिकल बोर्ड के समक्ष परीक्षण कराने का निर्णय लिया गया था। गुरुवार को मेडिकल बोर्ड ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण किया। मेडिकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ या दुष्कर्म की घटना से इनकार किया है।
ये खबर भी पढ़िए...MP में शिक्षक भर्ती... ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं ! जिम्मेदार कौन ?
CCTV में नहीं मिले सबूत
जांच के लिए गठित एसआईटी हॉस्टल के दो रूम में रह रहे 4 छात्रों और 7 छात्राओं के बयान दर्ज कर चुकी है। इसमें घटना की पुष्टि नहीं हुई है। टीम हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल चुकी है। महिला द्वारा जिन लोगों पर दुष्कर्म के आरोप लगाए गए हैं, उनके खिलाफ सबूत नहीं मिले हैं। बच्ची 21 अप्रैल को अपनी मां के साथ घर गई थी।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari