रतलाम के अब्दुल कादिर ने दुबई में रचा इतिहास, एशियन गेम्स में जीते चार मेडल

Manya Jain | Dec 13, 2025, 16:14 IST
Share
Ratlam-divyang-swimmer-abdul-qadir-indori-asian-youth-para-games
Ratlam-divyang-swimmer-abdul-qadir-indori-asian-youth-para-games

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के दिव्यांग तैराक अब्दुल कादिर इंदौरी ने युवाओं को प्रेरित किया है। दुबई में आयोजित एशियन यूथ पैरा गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया। अब्दुल ने तीन गोल्ड और एक ब्रांज पदक जीतकर रतलाम व प्रदेश का नाम रोशन किया।

रतलाम से आमीन हुसैन की रिपोर्ट| मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के युवा ने मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए मिसाल पेश की है। दरअसल दिव्यांग तैराक अब्दुल कादिर इंदौरी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश को रीप्रिजेंट किया है। उन्होंने दुबई में आयोजित एशियन यूथ पैरा गेम्स में देश का नाम रोशन किया। अब्दुल ने इस प्रतियोगिता (Asian Games) में कुल चार मेडल जीते। इनमें तीन गोल्ड और एक ब्रांज मेडल शामिल हैं। यह उपलब्धि रतलाम के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है।

PARA ASIAN YOUTH GAMES
PARA ASIAN YOUTH GAMES

एशियन यूथ पैरा गेम्स का भव्य आयोजन

एशियन यूथ पैरा गेम्स दुबई (ASIAN YOUTH PARA GAMES) में आयोजित किए गए थे। इस प्रतियोगिता में एशिया के 26 देशों ने भाग लिया था। इसमें करीब दो हजार युवा पैरा एथलीट (Ratlam News) शामिल हुए थे। कुल बारह गेम्स कॉम्पीटीशन ऑर्गनाइज किया गया था। भारत की ओर से 122 सदस्यीय दल ने हिस्सा लिया। इसी दल में अब्दुल कादिर इंदौरी भी शामिल थे।

स्विमिंग में अब्दुल का शानदार प्रदर्शन

अब्दुल ने स्विमिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी गति और तकनीक ने सभी को प्रभावित किया। हर रेस में उनका आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया। उन्होंने इस प्रतियोगिता में तीन गोल्ड मेडल जीतना बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। एक ब्रॉन्ज मेडल भी उनके खाते में गया।

Screenshot 2025-12-13 155514
Screenshot 2025-12-13 155514

साई और पैरा कमेटी ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर भारतीय खेल प्राधिकरण ने बधाई दी। साई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया। साई ने इसे दृढ़ संकल्प और खेल भावना का प्रतीक बताया है। पैरा कमेटी ऑफ इंडिया ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे भारतीय युवा पैरा खिलाड़ियों की बढ़ती ताकत कहा।

कोच बोले – मेहनत और अनुशासन बनी ताकत

अब्दुल के कोच राजा राठौड़ ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अब्दुल ने कड़ी मेहनत की है। अनुशासन उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वे रोजाना कठिन अभ्यास करते हैं। उन्होंने कभी हालात से समझौता नहीं किया।

बचपन में कट गए थे दोनों हाथ

अब्दुल कादिर की जीवन कहानी बेहद प्रेरणादायक (MP News) है। बचपन में एक हादसे में उनके दोनों हाथ कट गए थे। यह हादसा किसी को तोड़ सकता था। लेकिन अब्दुल ने हार मानने से इनकार किया। उन्होंने तैराकी को अपना लक्ष्य बनाया।

बिना हाथों के भी मजबूत हौसला

बिना हाथों के तैराकी करना आसान नहीं होता। अब्दुल ने अपने पैरों को अपनी ताकत बनाया। उन्होंने हर चुनौती का डटकर सामना किया। आज वे भारत के मजबूत पैरा तैराकों में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...

भोपाल एम्स की नामी डॉक्टर ने किया सुसाइड अटेम्प्ट, लगाया जहरीला इंजेक्शन, सीपीआर देकर बचाया

मध्य प्रदेश सहित छह राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

सजा पूरी होने के बाद भी 22 दिन जेल में रहा कैदी, सागर जेल अधीक्षक मानवेंद्र सिंह पर 25 हजार का जुर्माना

भोपाल में 21 दिसंबर से दौड़ेगी मेट्रो, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

Tags:
  • MP News
  • Ratlam News
  • Asian Games
  • अब्दुल कादिर इंदौरी
  • ASIAN YOUTH PARA GAMES
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा