मासूम की हत्या : अपहरण के बाद मारा, शव को कुएं में फेंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ravi Singh | Aug 26, 2024, 18:03 IST
Share
्
्

पुलिस ने आरोपी दशरथ को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का कहना है कि उसने बच्ची का अपहरण कर पास के खेत के कुएं में फेंक दिया, जिसके बाद वो फरार हो गया।

आमीन हुसैन, रतलाम : जिले के कालूखेड़ा से गत शनिवार 24 अगस्त को 10 महीने की मासूम लापता ( missing ) हो गई। मासुम के इसको लेकर ग्रामीणों ने कालूखेड़ा थाने का घेराव किया था। मासूम के अपहरण ( kidnapping of innocent child ) के इस बहुचर्चित मामले में मासूम की सूचना देने पर मध्य प्रदेश पुलिस इनाम देने का एलान भी किया था। पुलिस ने आरोपी को रविवार को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद पुलिस उसे कुएं पर ले गई, कुएं से मासूम के शव को निकाला गया।

जानकारी के अनुसार 10 माह की बेटी ( 10 month old daughter ) तनु मां प्रेमा के साथ लसुडिया नाथी स्थित ननिहाल आई थी। वहां से गत शनिवार-रविवार रात करीब ढाई बजे फोन आया कि बच्ची को कोई उठाकर ले गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

रतलाम में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

1 लाख का इनाम

मासुम बच्ची का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजन ने कालूखेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी। पुलिस मासुम की तलाश में जुट गई, लेकिन मासूम का कोई पता नहीं चला। बच्ची का पता नहीं चला तो परिजन गुस्सा हो गए और थाने में धरने पर बैठ गए। पुलिस ने आरोपी की सूचना देने वाले को 1 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा कर दी।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर में एएसपी टीएस बघेल की बहू ने मायके में जाकर की आत्महत्या, 12 जुलाई को ही हुई थी शादी

राजस्थान से किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी दशरथ को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में राजस्थान के हथुनिया थाने के कांस्टेबल की अहम भूमिका रही। आरोपी का कहना है कि उसने बच्ची का अपहरण कर पास के खेत के कुएं में फेंक दिया, जिसके बाद वो फरार हो गया। गोताखोर की मदद से रविवार को मासूम के शव को निकाला गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूरे प्रकरण का खुलासा सोमवार 26 अगस्त को पुलिस ने किया है।

ये खबर भी पढ़ें...

ढाई लाख की सुपारी देकर करवा दी खर्चीली पत्नी की हत्या, एक्सीडेंट बताकर पुलिस को किया गुमराह

Tags:
  • रतलाम न्यूज
  • अपहरण
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • मासूम की हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा