रिलायंस ट्रेंड्स पर 25 हजार का जुर्माना, 999 की जींस 1299 रुपए में बेची, उपभोक्ता फोरम ने की कार्रवाई
Anjali Dwivedi | Dec 20, 2025, 17:18 IST
TRENDS
गुना के रिलायंस ट्रेंड्स मॉल पर 999 रुपए की जींस 1299 रुपए में बेचने पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। उपभोक्ता फोरम ने मॉल से अतिरिक्त राशि वापस करने और क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया।
MP News: गुना के लक्ष्मीगंज स्थित रिलायंस ट्रेंड्स मॉल को 300 रुपए ज्यादा वसूलने के मामले में 25 हजार का जुर्माना लगाया गया है। उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम ने यह कड़ा कदम उठाया है।
इस मामले में मॉल ने एक जींस पर 999 रुपए की MRP को बढ़ाकर 1299 रुपए वसूल किए थे। फोरम ने इस कार्रवाई के जरिए उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने वाले संस्थानों को कड़ा संदेश दिया है।
गुना के कृष्णानी कॉलोनी निवासी अंकित दुबे ने 8 दिसंबर 2024 को रिलायंस ट्रेंड्स मॉल से एक जींस खरीदी। जींस के टैग पर MRP 999 रुपए था, लेकिन जब अंकित ने काउंटर पर पेमेंट किया, तो मॉल प्रबंधन ने उनसे 1299 रुपए वसूले। अंकित ने इस पर विरोध जताया, लेकिन मॉल प्रबंधन का कहना था कि सिस्टम में जो मूल्य सेट है, वही लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें...इंदौर नगर निगम का कुत्तों की नसबंदी में भी घोटाला, हाईकोर्ट की फटकार, कहा न्यायिक जांच बैठा देंगे
अंकित के विरोध और मॉल के अड़ियल रवैये के बाद उन्होंने 11 मार्च को उपभोक्ता फोरम में परिवाद दायर किया। इस मामले में मॉल के अलावा रिलायंस (रिलायंस इंडस्ट्रीज) का मुंबई स्थित कॉर्पोरेट ऑफिस भी नोटिस भेजा गया। फोरम ने इस पर सुनवाई करते हुए MRP से अधिक वसूलने और उपभोक्ता के साथ दुर्व्यवहार को गलत ठहराया।
ये भी पढ़ें...जांच रिपोर्ट ने खोल दी वीआईटी यूनिवर्सिटी की पोल, छात्रों को परोसा जा रहा था घटिया खाना
फोरम ने मॉल को आदेश दिया कि वह उपभोक्ता से अतिरिक्त वसूले गए 300 रुपए तुरंत वापस करे। इसके अलावा, मॉल को उपभोक्ता को हुई परेशानी और मानसिक कष्ट के लिए 20 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति राशि और कानूनी लड़ाई के खर्च के तौर पर पांच हजार रुपए और देने होंगे।
ये भी पढ़ें... एमपी में विभागों की बेरुखी के बवंडर में हवा हो गया सरकार का दिव्यांग भर्ती अभियान
फोरम का यह फैसला उन संस्थानों के लिए चेतावनी है, जो सिस्टम अपडेट का बहाना बनाकर ग्राहकों से MRP से अधिक पैसे वसूलते हैं। वकील दीपक रजक ने कहा कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और ऐसी धोखाधड़ी का सामना करने पर कानून की मदद लेनी चाहिए।
ये भी पढ़ें...सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- साल में दो मेट्रो संचालन शुरू करने वाला एमपी पहला राज्य, 2 लाख करोड़ के उद्योगों का भूमिपूजन
इस मामले में मॉल ने एक जींस पर 999 रुपए की MRP को बढ़ाकर 1299 रुपए वसूल किए थे। फोरम ने इस कार्रवाई के जरिए उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने वाले संस्थानों को कड़ा संदेश दिया है।
इन पांच प्वाइंट में समझें रिलायंस ट्रेंड्स फाइन मामला
| |
999 रुपए की जींस 1299 रुपए में बेची
ये भी पढ़ें...इंदौर नगर निगम का कुत्तों की नसबंदी में भी घोटाला, हाईकोर्ट की फटकार, कहा न्यायिक जांच बैठा देंगे
मुंबई ऑफिस को भी भेजा गया नोटिस
ये भी पढ़ें...जांच रिपोर्ट ने खोल दी वीआईटी यूनिवर्सिटी की पोल, छात्रों को परोसा जा रहा था घटिया खाना
300 रुपए वापस और 25 हजार का जुर्माना
ये भी पढ़ें... एमपी में विभागों की बेरुखी के बवंडर में हवा हो गया सरकार का दिव्यांग भर्ती अभियान
चेतावनी दी गई है अन्य संस्थानों को
ये भी पढ़ें...सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- साल में दो मेट्रो संचालन शुरू करने वाला एमपी पहला राज्य, 2 लाख करोड़ के उद्योगों का भूमिपूजन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari