रीवा में दो महिलाओं के ऊपर दबंगों ने डाली ट्रक भर मुरम, फावड़े से खोदकर निकाला बाहर

Deeksha Nandini Mehra | Jul 21, 2024, 11:32 IST
Share
rewa news
rewa news

रीवा में विवादित जमीन पर सड़क बनाने का विरोध करने पर दबंगों ने दो महिलाओं पर ट्रक भरकर मुरम डाल दी। आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत से उनको निकालकर अस्पताल पहुंचाया...

Truck Dumped Gravel On Two Women in Rewa : मध्य प्रदेश के रीवा में दबंगों ने दो महिलाओं को जिन्दा गाड़ने की कोशिश की। दोनों महिलाओं के ऊपर ट्रक भरकर मुरम डाल दी। दोनों महिलाएं मुरम से गले से दब गईं। दोनों की सांस अटक गई थी। तभी कुछ लोगों ने महिलाओं को फावड़े से खोदकर बाहर निकाला हैं। फिलहाल दोनों महिलाएं अस्पताल में भर्ती हैं। यह पूरा मामला मनगवां थाना अंतर्गत गंगेव चौकी का है।

ये खबर पढ़िए ...ग्वालियर बालिका गृह से फिल्मी स्टाइल में नाबालिग फरार, 6 युवक चैनल का ताला खोलकर भगा ले गए

ये है मामला

दरअसल, गांव के ममता पाण्डेय पति जिवेश कुमार पाण्डेय और आशा पाण्डेय पति शिवेश कुमार पाण्डेय की पट्टे की जमीन है। इसी जमीन पर गांव के कुछ लोगों द्वारा सड़क का निर्माण किया जा रहा था।

दोनों महिलाओं ने बीते दिन शनिवार को सड़क निर्माण का विरोध किया लेकिन दूसरे पक्ष के लोग नहीं माने और अपना काम जारी रखा। जबरदस्ती सड़क निर्माण को रोकने के लिए दोनों महिलाएं विरोध करते हुए निर्माणाधीन सड़क के बीच में आकर खड़ी हो गई।

दबंगों ने गुस्से में मुरूम से भरे ट्रक को दोनों के ऊपर पलट दिया। इस घटना का वीडियो कुछ लोगों ने बना लिया। इसके बाद ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

ये खबर पढ़िए ...सरकारी कर्मचारी वेबसाइट पर देख पाएंगे GPF अकाउंट से अपनी बचत का ब्यौरा

जान से मारने की कोशिश की

जीवेश कुमार पांडेय और शिवेश कुमार पांडेय ने बताया कि पट्टे की जमीन में जबरन मुरुम डालकर सड़क बनाई जा रही थी। हमने राजेश सिंह निवासी ग्राम मढ़ी को मुरुम डालने से मना किया।

जिसके बाद गोकर्ण प्रसाद पांडेय और महेंद्र प्रसाद पांडेय ने दोनों महिलाओं के साथ मारपीट की। वहीं हाईवा मुरुम हमारी पत्नियों के ऊपर डालकर जान से मारने की कोशिश की। जिन्हें इलाज के लिए हमने गंगेव प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।

दबंगों ने महिलाओं पर फेंकी बजरी
दबंगों ने महिलाओं पर फेंकी बजरी

महिलाओं को फावड़े की मदद से बाहर निकालते लोग।

ये खबर पढ़िए ...8वीं पास युवक ने की 6 राज्यों में ठगी, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाई लाखों की चपत

साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

इस मामले में एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है कि दो महिलाएं विरोध कर रही थी। इस दौरान हाईवा से मुरुम पलटी कर दी गई। जिसमें दोनों दब गई। जिसमें अपराध पंजीबद्ध करके पूरे मामले को विवेचना में लिया गया है। आए हुए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भूमि विवाद
  • Rewa news in hindi
  • Truck Dumped Gravel on Women
  • महिलाओं पर ट्रक से फेंकी बजरी
  • रीवा में जमीन विवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं