रीवा में पत्नी की प्रताड़ना से तंग पति ने की आत्महत्या, वीडियो में खोला राज
Anjali Dwivedi | Apr 15, 2026, 15:30 IST
man suicide wife harassment
रीवा में चंदन पासी ने बच्चों से दूर रहने के गम में जान दे दी। सुसाइड से पहले वीडियो में उसने पत्नी पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। पुलिस अब वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
आजकल पारिवारिक झगड़े इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि अब महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी मानसिक प्रताड़ना के शिकार हो रहे हैं। कई बार तनाव की वजह से हार मानकर वो अपनी जान देने जैसा खतरनाक कदम उठा रहे हैं। आए दिन ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर सामने आती हैं कि पति या ससुराल वालों से तंग आकर पत्नी ने सुसाइड कर लिया है। लेकिन आज कुछ इसके इतर मामला सामने आया है।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी से अलगाव और बच्चों से दूर रहने के गम में खुद जीवन लीला ही समाप्त कर ली। जान देने से पहले इस युवक ने भी बाकियों की तरह एक वीडियो जारी किया, जो अब प्रताड़ित पतियों के दर्द का प्रतीक बन गया है।
यह मामला रीवा के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र का है। चंदन पासी नाम का युवक, जो मूल रूप से चित्रकूट का रहने वाला था, रीवा में रहकर गुजर-बसर कर रहा था। उसकी शादी करीब 6 साल पहले कंचन पासी से हुई थी।
शादी के कुछ ही समय बाद ही चंदन के घर में कलह ने शुरू हो गई। विवाद इतना गहराया कि पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई और अपने साथ बच्चों को भी ले गई। चंदन मूल रूप से चित्रकूट का रहने वाला था और रीवा में अपनी मां के साथ रह रहा था।
चंदन ने मरने से पहले अपना दर्द एक वीडियो के माध्यम से सबके बीच शेयर किया। वीडियो में वह फूट-फूटकर रो रहा था और कह रहा था कि वह अपने बच्चों से मिलने के लिए वह तरस गया है। उसने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग न केवल उसे बच्चों से दूर रख रहे थे, बल्कि उसे लगातार धमकियां भी दे रहे थे।
तनाव का आलम यह था कि उसने कई दिनों से खाना भी नहीं खाया था। उसने अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर पत्नी और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया। वहीं चंदन के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष वाले उसको उसकी पत्नी और बच्चों से मिलने नहीं देते थे। इसके साथ ही उस पर झूठे आरोप लगाते थे, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था।
युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सीतापुर मोड़ के पास पड़ा मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एविडेंस जुटाए। चंदन का यह आत्मघाती कदम न केवल एक परिवार को उजाड़ गया, बल्कि पीछे कई सवाल छोड़ गया है कि क्या पारिवारिक विवादों में पुरुषों की मानसिक स्थिति को समझने में हमारा समाज विफल हो रहा है?
इस केस के जैसे ही देश में कई अन्य केस सामने आए हैं, जिसमें पुरुष वर्ग महिलाओं से परेशान होकर आत्महत्या कर चुके हैं। करीब दो साल पहले बेंगलुरु के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष का मामला सबसे ज्यादा चर्चित रहा।
ये खबरें भी पढ़ें...
पन्ना की प्रतिभा सोलंकी बनीं एमपी बोर्ड 10वीं की टॉपर, बेटियों का फिर से दबदबा
अजाक्स में छिड़े विवाद की संघ प्रमुख मोहन भागवत तक पहुंची शिकायत, धोखाधड़ी और कब्जे के आरोप
बीएलओ सुसाइड केस में नया मोड़, चार महीने बाद सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर
भोपाल सुसाइड केस : पति ने नहीं दिया मोबाइल तो पत्नी ने छत से कूदकर दी जान
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी से अलगाव और बच्चों से दूर रहने के गम में खुद जीवन लीला ही समाप्त कर ली। जान देने से पहले इस युवक ने भी बाकियों की तरह एक वीडियो जारी किया, जो अब प्रताड़ित पतियों के दर्द का प्रतीक बन गया है।
छह साल पहले हुई थी चंचन की शादी
शादी के कुछ ही समय बाद ही चंदन के घर में कलह ने शुरू हो गई। विवाद इतना गहराया कि पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई और अपने साथ बच्चों को भी ले गई। चंदन मूल रूप से चित्रकूट का रहने वाला था और रीवा में अपनी मां के साथ रह रहा था।
चंदन ने वीडियो में खुद की दस्तान बताई
तनाव का आलम यह था कि उसने कई दिनों से खाना भी नहीं खाया था। उसने अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर पत्नी और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया। वहीं चंदन के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष वाले उसको उसकी पत्नी और बच्चों से मिलने नहीं देते थे। इसके साथ ही उस पर झूठे आरोप लगाते थे, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था।
युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सीतापुर मोड़ के पास पड़ा मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एविडेंस जुटाए। चंदन का यह आत्मघाती कदम न केवल एक परिवार को उजाड़ गया, बल्कि पीछे कई सवाल छोड़ गया है कि क्या पारिवारिक विवादों में पुरुषों की मानसिक स्थिति को समझने में हमारा समाज विफल हो रहा है?
पुलिस का क्या कहना है
इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए DSP उदित मिश्रा ने खुद मोर्चा संभाला है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। युवक द्वारा बनाए गए वीडियो को मुख्य सबूत माना जा रहा है। उदित मिश्रा के मुताबिक, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
पन्ना की प्रतिभा सोलंकी बनीं एमपी बोर्ड 10वीं की टॉपर, बेटियों का फिर से दबदबा
अजाक्स में छिड़े विवाद की संघ प्रमुख मोहन भागवत तक पहुंची शिकायत, धोखाधड़ी और कब्जे के आरोप
बीएलओ सुसाइड केस में नया मोड़, चार महीने बाद सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर
भोपाल सुसाइड केस : पति ने नहीं दिया मोबाइल तो पत्नी ने छत से कूदकर दी जान
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari