फरियाद लेकर थाने पहुंची थी युवती, कॉन्स्टेबल ने कर दी शर्मनाक हरकत

Sandeep Kumar | Apr 28, 2025, 24:01 IST
Share
rewa-police-constable
rewa-police-constable

रीवा जिले में महिला सुरक्षा को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रायपुर कर्चुलियान थाने में अपनी पारिवारिक परेशानी की शिकायत लेकर पहुंची एक युवती को न्याय दिलाने की बजाय आरक्षक अश्लील बातचीत शुरू कर दी।

MP NEWS: जहां एक ओर पुलिस अधिकारी पीड़ितों से संवेदनशील और न्यायसंगत व्यवहार के निर्देश दे रहे हैं। वहीं कुछ आरक्षक पुलिसकर्मी विभाग की छवि खराब कर रहे हैं। ताजा मामला है मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र का। यहां प्रधान आरक्षक संतोष सिंह ने रिपोर्ट लिखवाने आई एक युवती से मोबाइल नंबर लेकर फोन पर गंदी बातें करनी शुरू कर दीं।

परिवार से तंग आकर थाने पहुंची थी युवती

रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपने मायके पक्ष के लोगों से मानसिक रूप से प्रताड़ित थी। उसका आरोप है कि उसे जानबूझकर अनजान लोगों से पीछा करवाया जा रहा था और उसकी फोटो खींची जा रही थी। इस डर और मानसिक तनाव में उसने 10 अप्रैल को थाने में जाकर रिपोर्ट लिखवाने की कोशिश की। थाने में मौजूद प्रधान आरक्षक संतोष सिंह ने उसकी रिपोर्ट लेने के बजाय उसका मोबाइल नंबर लिया और इसके बाद शुरू हुआ शोषण का सिलसिला।

ये खबर भी पढ़िए...व्हाट्सएप पर डिजिटल वेडिंग कार्ड से सावधान, एक क्लिक से हो सकता है अकाउंट खाली

ये खबर भी पढ़िए...सागर महापौर ने बीजेपी हाईकमान से मांगी माफी, बोलीं पार्टी से बिना पूछे लिया फैसला

फोन पर की अश्लील बातचीत

युवती का आरोप है कि संतोष सिंह ने बाद में उसे फोन करना शुरू किया और अश्लील भाषा में बातचीत की। सिर्फ यही नहीं, वह मेहनताने के नाम पर भी उसे प्रताड़ित करता रहा। समझदारी दिखाते हुए पीड़िता ने पूरी बातचीत मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और जब हदें पार हो गईं, तब वह रीवा एसपी कार्यालय पहुंची। वहां उसने ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपते हुए पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़िए...कूनो में मादा चीता निर्वा ने दिया पांच शावकों को जन्म, सीएम मोहन यादव ने पोस्ट कर दी बधाई

ये खबर भी पढ़िए...मंदसौर में 12 की मौत पर PM मोदी-CM मोहन यादव ने जताया दुख, की मुआवजे की घोषणा

डीएसपी ने माना मामला गंभीर

पीड़िता द्वारा शिकायत मिलने के बाद डीएसपी हिमाली पाठक ने पुष्टि की कि उनके पास मामले की जानकारी पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि पीड़िता को बुलाकर जानकारी ली जाएगी और फिर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Tags:
  • MP News
  • युवती
  • मध्य प्रदेश
  • आरक्षक
  • अश्लील
  • रीवा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा