कागजों में चकाचक हुए रीवा के स्कूल, बिना काम डकार लिए 28 लाख रुपए

Anjali Dwivedi | Feb 15, 2026, 13:31 IST
Share
rewa-school-repair-scam-deo-notice-corruption
rewa-school-repair-scam-deo-notice-corruption

रीवा में स्कूलों की मरम्मत के नाम पर 28 लाख के फर्जी भुगतान का मामला उजागर हुआ है। काम अधूरा होने के बावजूद तत्कालीन डीईओ ने बिल पास कर दिए। अब कमिश्नर ने 6 अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।

News In Short

  • रीवा में बिना काम कराए स्कूलों की मरम्मत के नाम पर 28.38 लाख रुपए का फर्जी भुगतान हो गया।
  • 20 सितंबर 2025 को बिना वैरिफिकेशन के ठेकेदार को राशि जारी की गई।
  • 11 फरवरी को कमिश्नर ने तत्कालीन डीईओ समेत 6 जिम्मेदारों को नोटिस थमाया है।
  • जेडी स्तर की कमेटी ने पाया कि कई स्कूलों में काम शुरू ही नहीं हुआ था, फिर भी बिल पास कर दिए गए।
  • डाक्यूमेंट्स और माप पुस्तिका (MB) में भारी विसंगतियां और हेरफेर पाया गया है।

News In Detail

रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा जिले के स्कूल शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े का खेल खेला गया है। यहां स्कूलों की मरम्मत और रंगाई-पुताई के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि जिन स्कूलों की मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए निकाले गए, उनकी हालत आज भी बदहाल हैं। कागजों पर दिवालों को नया जैसा दिखाकर 28 लाख 38 हजार 229 रुपए का पेमेंट भी कर दिया गया।

rewa-school-repair-scam-deo-notice-corruption
rewa-school-repair-scam-deo-notice-corruption

कागजों पर 28 लाख का काम

लोक शिक्षण संचालनालय ने रीवा के स्कूलों की दशा सुधारने के लिए 55 लाख रुपए का बजट अलॉट किया था। सरकारी फाइलों में बताया गया कि काम शानदार हुआ है। 20 सितंबर 2025 को तत्कालीन डीईओ ने बिना वेरिफिकेशन के, ठेकेदार सत्यव्रत तिवारी को 28 लाख से अधिक की राशि जारी कर दी। आरोप है कि यह भुगतान नियमों को ताक पर रखकर किया गया।

कैसे खुली फर्जीवाड़े की पोल

जब इस मामले की शिकायत संभाग आयुक्त तक पहुंची, तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया। शनिवार 14 फरवरी को इस मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए कमिश्नर ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने जेडी (ज्वाइंट डायरेक्टर) स्तर की एक विशेष जांच कमेटी गठित की। जब कमेटी जमीन पर जांच करने उतरी, तो हकीकत कुछ और ही सामने आई।

  • कई स्कूलों में मरम्मत का काम आधा-अधूरा पाया गया।
  • कुछ स्कूल तो ऐसे थे जहां रंगाई-पुताई और निर्माण कार्य शुरू तक नहीं हुआ था।
  • डाक्यूमेंट्स में मेजरमेंट बुक में भारी विसंगतियां मिली हैं।

इन स्कूलों के नाम पर हुआ फर्जीवाड़ा

जांच टीम ने जब स्कूलों(सरकारी स्कूल) का दौरा किया, तो पाया कि फर्जी बिल और झूठे कम्पलीशन सर्टिफिकेट लगाकर सरकारी खजाने को चूना लगाया गया है। जांच के दायरे में आने वाले प्रमुख स्कूलों में ये शामिल हैं:

  • शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पयपखरा
  • हाई स्कूल दुआरी
  • पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल गुढ़
  • हायर सेकेंडरी स्कूल खैरा
  • हाई स्कूल बरैया
  • हाई स्कूल कन्या खटखटी

तत्कालीन डीईओ समेत छह अधिकारियों पर कार्रवाई

जांच रिपोर्ट में भ्रष्टाचार की पुष्टि होने के बाद, प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी सहित कुल छह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो उनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में MBA छात्रा की हत्या के बाद क्लासमेट ने शराब पी, लाश से दुष्कर्म कर भागा

किराए के मकान में चल रही अवैध ड्रग लैब, डेढ़ करोड़ की एमडी बरामद

40 हजार मंथली किराया मांग रहे विधायक, वित्त विभाग बोला- ज्यादा है, कम करो

होली के बाद आईएएस-आईपीएस के तबादले, एमपी के ये कलेक्टर-एसपी हटेंगे

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • रीवा
  • लोक शिक्षण संचालनालय
  • सरकारी स्कूल
  • फर्जीवाड़ा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा