एमपी में हजारों युवाओं को रोजगार देगी टाटा, लगाएगी एनर्जी न्यूक्लियर पावर प्लांट
Anjali Dwivedi | Apr 18, 2026, 12:53 IST
tata energy private nuclear plant rewa
रीवा में 28 हजार करोड़ के निवेश से टाटा एनर्जी देश का पहला निजी न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाएगी। इससे पांच हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा और तकनीकी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं का पलायन रुकेगा।
विंध्य अब केवल सफेद बाघों की दहाड़ से नहीं, बल्कि परमाणु ऊर्जा की चमक से दुनिया में पहचाना जाएगा। रीवा के सिरमौर में टाटा एनर्जी द्वारा 28 हजार करोड़ के निवेश से देश का पहला निजी न्यूक्लियर पावर प्लांट लगने जा रहा है।
यह महापरियोजना क्षेत्र के पांच हजार युवाओं के लिए रोजगार के बंद दरवाजे खोलने वाली है। तकनीकी सेवाओं से लेकर स्थानीय व्यवसायों तक, यह निवेश रीवा की आर्थिक तस्वीर बदलकर युवाओं का पलायन रोकेगा।
अब तक भारत में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों (Nuclear Power Plants) का संचालन केवल सरकार द्वारा किया जाता था। लेकिन केंद्र सरकार की नई नीतियों के बाद रिलायंस और अडाणी जैसे दिग्गजों के बीच टाटा ग्रुप ने बाजी मार ली है।
टाटा एनर्जी को रीवा के क्योंटी के पास रोझौहीं में प्लांट लगाने की अनुमति मिल गई है। यह प्रोजेक्ट न केवल तकनीक के मामले में उन्नत होगा, बल्कि निजी क्षेत्र की भागीदारी का एक वैश्विक उदाहरण बनेगा।
![tata energy private nuclear plant rewa]()
इस मेगा प्रोजेक्ट का सबसे सकारात्मक पहलू रोजगार है। टाटा एनर्जी के इस प्लांट से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग पांच हजार युवाओं को काम मिलेगा।
इसके अलावा, रीवा के पास मैहर जिले के अमझर में 170 हेक्टेयर जमीन पर एक नया औद्योगिक पार्क भी विकसित किया जा रहा है। भव्य योजना के तहत यहां 50 से अधिक औद्योगिक इकाइयां लगेंगी, जिससे पूरे संभाग में ज्यादा से ज्यादा नौकरियां मिलेंगी।
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के मुताबिक, यह प्लांट पूरी तरह से पथरीली और बंजर जमीन पर बनाया जाएगा। शुरुआत में यहां 220 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा, जिसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर एक हजार मेगावाट और लास्ट में 2400 मेगावाट तक ले जाने की योजना है। खास बात यह है कि जिस जमीन पर पहले सोलर प्लांट बनना था, अब वहां परमाणु ऊर्जा की गूंज सुनाई देगी।
शुक्रवार 17 अप्रैल को हुई एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर बीएस जामोद ने स्पष्ट किया कि 169 हेक्टेयर सरकारी जमीन टाटा एनर्जी को समय सीमा के भीतर उपलब्ध करा दी जाएगी। वहीं, निजी जमीनों का अधिग्रहण टाटा एनर्जी कुद करेगी, जिसमें प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने भी निवेशकों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।
रीवा संभाग हर तरह की बिजली बनाने वाला इकलौता केंद्र-
रीवा संभाग अब ऊर्जा के क्षेत्र में ऑलराउंडर बन गया है। यहां पहले से ही
ये खबरें भी पढ़ें...
ग्वालियर-चंबल संभाग की न्यायपालिका में बड़ी हिस्सेदारी, हर चौथा जज यहीं का
MP News: ग्वालियर हाईकोर्ट ने बलात्कार पीड़िता को दी गर्भपात की अनुमति
ग्वालियर की महापौर पर जानलेवा हमला! बदमाशों ने रॉड से कार पर किया वार
चंबल में अवैध खनन रोकने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स तैनात करनी पड़ेगी: सुप्रीम कोर्ट
यह महापरियोजना क्षेत्र के पांच हजार युवाओं के लिए रोजगार के बंद दरवाजे खोलने वाली है। तकनीकी सेवाओं से लेकर स्थानीय व्यवसायों तक, यह निवेश रीवा की आर्थिक तस्वीर बदलकर युवाओं का पलायन रोकेगा।
देश का पहला प्राइवेट न्यूक्लियर हब
टाटा एनर्जी को रीवा के क्योंटी के पास रोझौहीं में प्लांट लगाने की अनुमति मिल गई है। यह प्रोजेक्ट न केवल तकनीक के मामले में उन्नत होगा, बल्कि निजी क्षेत्र की भागीदारी का एक वैश्विक उदाहरण बनेगा।
tata energy private nuclear plant rewa
पांच हजार नौकरियों की सौगात
इसके अलावा, रीवा के पास मैहर जिले के अमझर में 170 हेक्टेयर जमीन पर एक नया औद्योगिक पार्क भी विकसित किया जा रहा है। भव्य योजना के तहत यहां 50 से अधिक औद्योगिक इकाइयां लगेंगी, जिससे पूरे संभाग में ज्यादा से ज्यादा नौकरियां मिलेंगी।
बंजर जमीन पर उगेगी बिजली
समय सीमा में मिलेगी जमीन
रीवा संभाग हर तरह की बिजली बनाने वाला इकलौता केंद्र-
रीवा संभाग अब ऊर्जा के क्षेत्र में ऑलराउंडर बन गया है। यहां पहले से ही
- विद्युत थर्मल पावर प्लांट (Thermal Power plant): सिंगरौली में काम कर रहा है।
- सोलर पावर प्लांट (Solar Power plant): रीवा में 750 मेगावाट का बड़ा प्लांट।
- हाइड्रो पावर प्लांट(Hydro Power plant): सिरमौर और सिलपरा में सक्रिय।
- वेस्ट टू एनर्जी (Waste to Energy): पहड़िया में कचरे से बिजली निर्माण।
ये खबरें भी पढ़ें...
ग्वालियर-चंबल संभाग की न्यायपालिका में बड़ी हिस्सेदारी, हर चौथा जज यहीं का
MP News: ग्वालियर हाईकोर्ट ने बलात्कार पीड़िता को दी गर्भपात की अनुमति
ग्वालियर की महापौर पर जानलेवा हमला! बदमाशों ने रॉड से कार पर किया वार
चंबल में अवैध खनन रोकने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स तैनात करनी पड़ेगी: सुप्रीम कोर्ट
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA