आरजीपीवी घोटाला : आरोपी कुलगुरु तीन हजार के इनामी, लुक आउट नोटिस भी जारी

CHAKRESH | Apr 04, 2024, 07:08 IST
Share
RGPV VOICE CHANCER
RGPV VOICE CHANCER
RGPV Scam : राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में 19.48 करोड़ की आर्थिक अनियमितता मामले में तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार गुप्ता, तत्कालीन रजिस्ट्रार राकेश सिंह राजपूत और तत्कालीन वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा के खिलाफ 3-3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। साथ ही लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है। बता दें कि FIR दर्ज होने के पूर्व से ही सभी आरोपी फरार हैं।

सुनील कुमार गुप्ता की अग्रिम जमानत खारिज

RGPV में फरार चल रहे आरोपी पूर्व कुलपति सुनील कुमार गुप्ता की अग्रिम जमानत खारिज हो गई है। विशेष न्यायाधीश संकर्षण प्रसाद पांडेय की कोर्ट ने बुधवार को जमानत अर्जी खारिज कर दी। इससे पहले पूर्व रजिस्ट्रार राकेश सिंह राजपूत की भी अग्रिम जमानत खारिज हो चुकी है। सुनवाई के दौरान उनके वकील शिरीष श्रीवास्तव ने आरोपी का पहले का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होने का हवाला देते हुए रिमांड पर पूछताछ से राहत मांगी, लेकिन एसआईटी के वकील पीएन सिंह ने इसका जोरदार विरोध किया। एसआईटी ने कोर्ट के सामने ऐसे कई सबूत रखे, जिनके आधार पर कोर्ट ने अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी।

ये रहीं अग्रिम जमानत खारिज की वजह ये

  • एसआईटी ने कोर्ट को बताया कि गिरफ्तार किए गए कुमार मयंक से पूछताछ में पता चला है कि पूर्व रजिस्ट्रार आरएस राजपूत के कहने पर उसने सुनील कुमार के लिए ‘इंस्पायर’ शोरूम से एप्पल का मैकबुक खरीदा था। इसे एक महिला को बुटीक में जाकर दिया था।
  • 28 दिसंबर 2022 को विवि के पत्र के जरिये एक्सिस बैंक की कटारा हिल्स शाखा में एक खाता खोला गया। इस खाते को सुनील कुमार, आरएस राजपूत और ऋषिकेश वर्मा ऑपरेट करते थे। इसी खाते से दलित संघ सोहागपुर के खाते में 9.5 करोड़ डाले गए।
  • जांच कमेटी ने संस्थान के कुछ कर्मचारियों के बयान दर्ज किए थे। इसमें जितेंद्र अग्रवाल और नानक संतानी ने स्वीकार किया था कि सुनील कुमार के कहने पर उन्होंने कई बिल कुलपति की मेल आईडी से कुमार मयंक को भेजे।
Tags:
  • आरजीपीवी घोटाला
  • कुलपति सुनील कुमार गुप्ता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं