रोहिंग्या बांग्लादेशी होने के आरोपों से घिरे पप्पू खान के कुनबे के 15 लोगों की घर वापसी

Neel Tiwari | Nov 26, 2025, 19:15 IST
Share
rohingya-bangladeshi
rohingya-bangladeshi

जबलपुर के हिनोतिया गांव में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों का विवाद बढ़ गया है । घर वापसी का मामला अब धर्म परिवर्तन और नागरिकता से जुड़ गया है। हिंदूवादी संगठनों ने 15 लोगों को हिंदू धर्म में शामिल किया।

JABALPUR. जबलपुर में रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर शुरू हुआ विवाद एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बरेला थाना क्षेत्र के हिनोतिया गांव में आरोपित लोगों की 25 नवंबर को ‘घर वापसी’ का दावा किया गया। यह लोग पहले बांग्लादेशी रोहिंग्या होने के आरोप में मोर्चा का हिस्सा थे। कथित रोहिंग्या मूल के इन लोगों का गोमूत्र से शुद्धिकरण किया गया। इसके बाद उन्हें हिंदू धर्म में शामिल किया गया।

जिन्हें घुसपैठिया कहा था, उन्हें ही करा दी घर वापसी

कुछ दिन पहले जिन लोगों पर घुसपैठिए और फर्जी दस्तावेज बनवाने के आरोप लग रहे थे। मंगलवार को हिंदूवादी संगठनों ने पप्पू खान उर्फ पप्पू बंजारा के कुनबे के 15 लोगों को "हिंदू धर्म ग्रहण" कराया। इस घटनाक्रम ने शहर में सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या धर्म परिवर्तन के बाद नागरिकता की जांच बंद हो जाएगी? क्या प्रशासन अब जांच पूरी करेगा या फर्जी दस्तावेज की जांच जारी रहेगी? प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है। हालांकि, कानूनन धर्म परिवर्तन नागरिकता की जांच को नहीं रोकता। इसलिए मामला और संवेदनशील हो गया है।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (27 नवंबर) : मध्यप्रदेश में शीतलहर, उत्तर भारत में भारी बारिश और हिमपात की चेतावनी

अवैध वोटर-आधार कार्ड के आरोप

हिनोतिया भोई क्षेत्र में कई वर्षों से कथित रोहिंग्या और बांग्लादेशी परिवार रह रहे हैं। शिकायत के अनुसार, सरकारी जमीन पर टेंट लगाकर कब्जा किया गया है। आरोप है कि इन लोगों के वोटर आईडी और आधार कार्ड बने हैं। वे सरकारी योजनाओं का लाभ भी ले रहे हैं। इसके अलावा, यह लोग सरकारी कामों की ठेकेदारी भी कर रहे हैं।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने हाल ही में इन घुसपैठियों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया। 27 नवंबर तक अवैध कब्जे हटाने का अल्टीमेटम प्रशासन को सौंपा था।

48552e7e-c24
48552e7e-c24


ये भी पढ़ें...MP Weather Report: प्रदेश के कई शहरों में दिन का पारा गिरा, रात में 11 डिग्री तक जाएगा तापमान

7 साल से रह रहे हैं लोग, जांच जारी

एडिशनल एसपी अंजना तिवारी ने पुष्टि की कि हिनोतिया भोई में लोग 7 वर्षों से सरकारी जमीन पर रह रहे हैं। उनकी जांच विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की शिकायतों पर की जा रही है। तहसीलदार पहले ही कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर चुके हैं।

घर वापसी के दावे के बाद प्रशासन उनकी नागरिकता और दस्तावेजों की जांच करेगा। अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई तय समय पर होगी या नहीं, यह देखना होगा। धार्मिक परिवर्तन का मुद्दा मुख्य फोकस बनकर जांच को प्रभावित कर सकता है।

ये भी पढ़ें...MP में नोटिफिकेशन नहीं होने से बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान की नहीं हो पा रही गिनती

कलेक्टर ने कहा चल रही मामले की जांच

जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जांच शुरू हुई थी। अब तक रिपोर्ट उनके पास नहीं आई है। जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि नागरिकता दिलाने में कौन संलिप्त था।

95dfc0c3-637
95dfc0c3-637


ये भी पढ़ें...अवैध बांग्लादेशी व रोहिंग्या मुसलमानों को बाहर निकालेगी STF... हर जिले में होगी कार्रवाई

घर वापसी और नागरिकता पर नया विवाद

यह मामला अब अवैध बसाहट और घुसपैठ से बढ़कर हो गया है। धर्म परिवर्तन, नागरिकता और प्रशासनिक जांच का मुद्दा बन गया है। जबलपुर में बढ़ते आरोपों के बीच प्रशासन के अगले कदम पर ध्यान है। ‘घर वापसी’ के बाद कानूनी जांच पर सवाल उठ रहे हैं। यह घटनाक्रम मामले को नई दिशा दे सकता है।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर
  • धर्म परिवर्तन
  • घर वापसी
  • रोहिंग्या
  • अवैध बांग्लादेशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा