RSS चीफ बोले-हिंदू समाज के कार्य में हमारी जगह है क्या, यह पूछना चाहिए

Sanjay Gupta | Jan 03, 2025, 21:35 IST
Share
rss mohan bhagwat malwa prant ghosh vadan 
संघ प्रमुख मोहन भागवत। Photograph: (the sootr)

RSS के घोष वादन कार्यक्रम का समापन संघ प्रमुख मोहन भागवत के प्रेरणादायक उद्बोधन के साथ हुआ। इस दौरान उन्होंने समाज को उत्साह और प्रेरणा देने के साथ साथ संघ के उद्देश्यों और कार्यों पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

INDORE. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के मालवा प्रांत के घोष वादन कार्यक्रम समापन के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत का प्रेरणादायक उद्बोधन हुआ। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के बाद लोगों को पूछना चाहिए कि संघ की शाखा कहां लगती है, कोई काम है क्या हमारे लिए, हिंदू समाज के लिए जो स्वयंसेवा कर रहा है, इसमें हमारे लिए कोई जगह है क्या?.. यह लोग पूछने लगे तो इनकी तपस्या सफल होगी और यह दोगुने उत्साह से करेंगे।

संघ कार्य में जो आवश्यक होगा वह मैं करूंगा...

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हर अग्रपंक्ति में हमारा देश होना चाहिए। ऐसा भारत संघ के कार्य से खड़ा होगा और इसलिए संघ कार्य में जो करना आवश्यक होगा, वह मैं करूंगा। यह संकल्प है तेरा (देश का) वैभव अमर रहेगा। यह प्रदर्शन केवल दिखाने के लिए नहीं है, यह इसलिए हैं क्योंकि हम सभी इससे सीखें। देशभक्ति प्रेरणा है। यह (संघ) सौ साल में वृक्ष बना है, लोगों को देखना होगा कि इसकी जड़ें कहां-कहां और कितनी गहरी फैली है। स्वयंसेवक इसके लिए कितना प्रयास कर रहे हैं और सभी को ऐसा बनना होगा। पूरे समाज में सद्गुण का विकास होना चाहिए।

लाठी केवल झगड़े के लिए नहीं

उन्होंने कहा कि हम दंड सीखते हैं, लाठी प्रदर्शन से वीरता भी आती है। वह व्यक्ति डरता नहीं है। जब सुशिक्षित के हाथ में लाठी हो तो काफी अहम हो जाता है। हम आगे बढ़कर झगड़ा नहीं करते, लेकिन कोई ऊपर ही गिर जाए तो इलाज नहीं। संघ के यह आयोजन सद्गुणों के विकास के लिए है।

इंदौर में एक साल में 117 फूड सैंपल फेल,एक करोड़ 74 लाख की लगी पेनाल्टी

मुस्लिम गायक को किया याद

सुर, ताल और संगीत की खूबी बताते हुए संघ प्रमुख ने मुस्लिम ध्रुपद गायक मोहनउद्दीन डागर को याद किया। उन्होंने कहा कि वह बताते थे कि यह कितनी कठिन तपस्या है, एक-एक सुर लगना चाहिए।

वादकों ने किया घोष वादन

दशहरा मैदान पर हुए ध्वजारोहण के बाद मालवा प्रांत के 28 जिलों के 870 घोष वादक की प्रस्तुति हुई। वादकों ने वंशी की धुन पर राम आएंगे अवध में राम आएंगे भजन की भी प्रस्तुति दी। घोष दल ने संघ के 100 साल पूरे होने के अवसर पर 100 की आकृति भी बनाई, साथ ही शिवलिंग और स्वस्तिक की आकृति भी बनाई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • मध्य प्रदेश
  • RSS चीफ मोहन भागवत
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • मालवा प्रांत घोष वादन कार्यक्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब