सागर में ढाई महीने की मासूम का धर्म परिवर्तन, SP को बाल कल्याण समिति का नोटिस
Rohit Sahu | Published:
sagar religon convertion
मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां जिला अस्पताल में भर्ती एक बेसहारा महिला की ढाई महीने की बच्ची को सहायता के नाम पर उससे अलग कर दिया गया। यही नहीं, बच्ची को अवैध रूप से गोद लेकर उसकी पहचान भी बदल दी गई।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में ढाई महीने की बच्ची का धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया है। असल बच्ची की मां अस्पताल में भर्ती थी। तभी एक कपल ने बच्ची को मां से अलग कर दिया और बच्ची को अवैध रूप से गोद ले लिया। साथ ही बच्ची की धार्मिक पहचान भी बदल दी। और मासूम का नाम बदलकर फातिमा रख दिया।
गुना जिले की रहने वाली विमला धाकड़ गंभीर हालत में रेलवे स्टेशन पर मिली थी। उनके साथ उनका 5 साल का बेटा और ढाई महीने की बच्ची भी थी। किसी ने महिला को देखा और गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में एक अन्य महिला शबाना भी भर्ती थी। उसी ने बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी ले ली। 10 फरवरी को बच्ची को पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया। 17 फरवरी को विमला धाकड़ की मौत के बाद दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति (Child Welfare Committee) के आदेश पर आश्रम (Shelter Home) भेज दिया गया।
बाद में जब प्रशासन ने जांच की तो बच्ची के दस्तावेजों (Documents) में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दस्तावेजों में उसका नाम फातिमा (Fatima) दर्ज था और एडॉप्टेड (Adopted) लिखा हुआ था। बाल कल्याण समिति ने सागर पुलिस अधीक्षक को इस मामले में नोटिस (Notice) भेजा है। समिति ने जांच रिपोर्ट (Investigation Report) मांगी है और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जिला अस्पताल की लापरवाही भी इस मामले में उजागर हुई है। बच्ची के दस्तावेजों में नाम बदलने और एडॉप्टेड लिखे जाने की जानकारी अस्पताल प्रशासन को होनी चाहिए थी। लेकिन, यह गंभीर मामला अब सामने आया है।
अस्पताल में बच्ची को किया अलग
ढाई महीने की मासूम बच्ची का धर्म परिवर्तन में अस्पताल की भी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि बच्ची की मां बीमार थी और अस्पताल में भर्ती थी। इस दौरान किसी ने बच्ची को चुरा लिया और उसका नाम बदलकर फातिमा रख दिया। हालांकि मामला उजागर होने के बाद बाल अधिकार संरक्षण आयोग (Child Rights Protection Commission) ने बच्ची को सुरक्षित बरामद कर मातृछाया आश्रम (Matrichhaya Ashram) भेज दिया है।
मां की मौत के बाद लिया गोद
यह भी पढ़ें: MP News: इलाज के दौरान अर्धनग्न हालत में बाहर निकला मरीज, अस्पताल पर बंधक बनाने का आरोप
सागर पुलिस अधीक्षक को नोटिस
मामले में जिला अस्पताल की लापरवाही भी सामने आई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari