BJP में नहीं थम रही कलह, अब 12 पार्षदों ने VD शर्मा को सौंपा इस्तीफा
Raj Singh | Jan 08, 2025, 13:26 IST
devri bjp
सागर की देवरी नगर परिषद में अध्यक्ष और पार्षदों के बीच तनातनी शुरू हो गई है। नाराज 12 पार्षदों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया।
सागर जिले में बीजेपी की अंदरूनी खींचतान अभी भी जारी है, जबकि देवरी नगर परिषद में अध्यक्ष और पार्षदों के बीच विवाद गहरा गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा तक यह मामला पहुंच चुका है। सोमवार को 12 पार्षदों ने गुस्से में आकर वीडी शर्मा से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा।
एक मंत्री सागर में बीजेपी को खत्म कर रहा है, भूपेंद्र का बड़ा हमला
भोपाल में बीजेपी कार्यालय पहुंचे पार्षदों ने सागर विधायक शैलेंद्र जैन पर आरोप लगाया कि वे देवरी नगर परिषद में बार-बार हस्तक्षेप करते हैं। उनके अनुसार, अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन बीजेपी के खिलाफ काम कर रही हैं और विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार बृज बिहारी पटेरिया का विरोध किया था।
पार्षदों का कहना है कि उन्होंने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया था, लेकिन उस समय सरकार ने तीन साल का नियम बना दिया, जिसके कारण प्रस्ताव पर फैसला नहीं हो पाया। इसके अलावा, नगर परिषद में कई अनियमितताओं की शिकायतें थीं, लेकिन शैलेंद्र जैन के हस्तक्षेप के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।
फिर फंसा जिलाध्यक्षों का पेंच, VD शर्मा और हितानंद शर्मा दिल्ली रवाना
विधायक ब्रजबिहारी पटेरिया ने कहा कि सभी पार्षदों की अपनी-अपनी समस्याएं हैं, जिन्हें वे पार्टी फोरम पर बताएंगे। वे चाहते हैं कि पार्टी इस मामले में दखल दे, अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन को समझाए और पार्षदों की समस्याओं का समाधान निकाले।
ब्रजबिहारी पटेरिया का समर्थन
देवरी नगर परिषद के पार्षदों को बीजेपी विधायक ब्रजबिहारी पटेरिया का भी समर्थन प्राप्त है। मंगलवार को जब पार्षद वीडी शर्मा से मिलने पहुंचे, तब पटेरिया उनके साथ थे। पार्षदों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस्तीफे की जानकारी भी सार्वजनिक की है, जिससे अब देवरी में दोबारा चुनाव की चर्चा तेज हो गई है।
शैलेंद्र जैन का कथित हस्तक्षेप
अविश्वास प्रस्ताव की असफलता
फिर फंसा जिलाध्यक्षों का पेंच, VD शर्मा और हितानंद शर्मा दिल्ली रवाना
पार्षदों की पीड़ा और पार्टी से हस्तक्षेप की मांग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj