मां ने पहले दबाया बेटे का गला, बेटी को दिया जहर, फिर खुद ने लगा ली फांसी
Vikram Jain | Sept 13, 2024, 20:30 IST
Sagar Gadhakota mother hanged herself after killing her son
सागर के गढ़ाकोटा में महिला ने बेटे की हत्या के बाद बेटी को जहर देकर खुद फांसी लगा ली। पुलिस मामले में जांच कर रही है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के सागर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने पहले अपने बेटे को गला घोंटकर मार डाला फिर बेटी को जहर देकर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या ( suicide ) कर ली। परिवार वालों ने जब घर में नजारा देखा तो सभी के होश उड़ गए तुरंत तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मां और बेटे की मौत हो गई। वहीं बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल महिला ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार सनसनीखेज घटना सागर के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के रामबाग वार्ड में हुई। यहां रहने वाली रीना पति देवी पटेल ने खौफनाक कदम उठाते हुए पहले अपने 8 साल के बेटे नीरज पटेल का गला घोंटा फिर डेढ़ साल की मासूम बेटी परी को जहर पिला दिया। फिर रीना ने फांसी लगा ली। जब पति घर पहुंचा तो हड़कंप में मच गया। घर का दरवाजा तोड़कर परिवार के लोगों ने आनन फानन में तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने महिला और बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। इधर, बच्ची को हालत गंभीर बनी हुई है। उसे सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह होने की बात सामने आ रही है।
मामले में मृतका रीना के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। भाई राहुल ने हत्या किए जाने आशंका जताते हुए मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
ये खबर भी पढ़ें.... भोपाल में मेडिकल स्टूडेंट से रेप, घुमाने के बहाने स्कूल में साथ पढ़े फ्रेंड ने दिया धोखा, केस दर्ज
गढ़ाकोटा पुलिस का कहना है कि पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद शुक्रवार को मां और बेटे का पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले में बयान दर्ज कर रही है। इस घटना के बाद गढ़ाकोटा ने मातम पसरा हुआ है।
बेटे को मारने के बाद बेटी को दिया जहर
भाई ने लगाया हत्या किए जाने का आरोप
ये खबर भी पढ़ें.... भोपाल में मेडिकल स्टूडेंट से रेप, घुमाने के बहाने स्कूल में साथ पढ़े फ्रेंड ने दिया धोखा, केस दर्ज
मामले की जांच में जुटी पुलिस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman