सागर, गुना और खरगोन यूनिवर्सिटी को मिले कुलगुरु, 4 साल करेंगे काम

Sandeep Kumar | Oct 25, 2024, 20:18 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-25T195516.959
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-25T195516.959

राज्यपाल पटेल ने क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन का कुलगुरु भोपाल की आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. मोहन लाल कोरी को बनाया है। डॉ.कोरी पीसीआई नई दिल्ली में सदस्य भी हैं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने तीन नई यूनिवर्सिटी में कुलगुरुओं की नियुक्ति कर दी है। खरगोन की क्रांतिसूर्य टंट्या भील यूनिवर्सिटी, गुना की क्रांतिवीर तात्या टोपे यूनिवर्सिटी और सागर की रानी अवन्तीबाई लोधी यूनिवर्सिटी में कुलगुरु की पदस्थापना की गई है। तीनों कुलगुरुओं का कार्यकाल चार साल अथवा 70 वर्ष की आयु तक रहेगा। राजभवन से तीनों यूनिवर्सिटी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

DAVV के नए कुलगुरु होंगे प्रोफेसर राकेश सिंघई, अभी यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर

डॉ.कोरी को खरगोन विश्वविद्यालय का जिम्मा

राज्यपाल पटेल ने क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन का कुलगुरु भोपाल की आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. मोहन लाल कोरी को बनाया है। डॉ.कोरी पीसीआई नई दिल्ली में सदस्य भी हैं।

 STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-25T195952.587
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-25T195952.587

DAVV के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति बोलीं- 'मां अहिल्या का प्रताप है कि यहां बेटों से ज्यादा बेटियों को पदक मिले हैं'

डॉ. यादव को गुना यूनिवर्सिटी की जिम्मेदारी

गुना की क्रांतिवीर तात्या टोपे यूनिवर्सिटी का कुलगुरु डॉ.किशन यादव को बनाया गया है। वे अभी बुंदेलखण्ड पीजी कॉलेज, झांसी में पदस्थ हैं। डॉ.यादव बुंदेलखंड पीजी कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग एवं शोध केन्द्र के प्रोफेसर होने के साथ एचओडी भी हैं।

सागर के कुलगुरु डॉ. मिश्रा बने सागर के रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय का कुलगुरु डॉ. विनोद कुमार मिश्रा को बनाया गया है। वे जबलपुर के जीएस कॉलेज ऑफ कामर्स एण्ड इकनॉमिक्स में प्रोफेसर हैं।

इंदौर में पहले हो चुकी है नियुक्ति

गौरतलब है कि इससे पहले सितंबर में राज्यपाल ने इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में कुलगुरु की नियुक्ति की थी। यहां प्रो.राकेश सिंघई को नियुक्त किया गया है। वे यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय) शिवपुरी में निदेशक थे।

DAVV कुलगुरू इंटरव्यू के लिए स्क्रूटनी कमेटी सवालों के घेरे में, अधिक डिग्रीधारी प्रोफेसर्स को छोड़ा, डीन तो बुलावे पर भी नहीं गए

सरकार ने अधिनियम में किया है संशोधन

गौरतलब है कि मध्‍यप्रदेश सरकार ने तय क‍िया है क‍ि विश्व‍व‍िद्यालयों के कुलपत‍ि अब कुलगुरु कहलाएंगे। सरकार ने कुलपति पद का नाम बदलकर कुलगुरु किया है। इसे कैबिनेट की मंजूरी भी मिल गई है। इसके पीछे मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव का कहना है कि कुलपति पद का नाम बदलकर कुलगुरु करने का यह कदम हमें हमारी संस्कृति और गुरु परंपरा से जोड़ता है। मंत्रिमंडल ने कुलपति पद का नाम बदलकर कुलगुरु करने के लिए संबंधित अधिनियम में संशोधन को अनुमति दे दी दी है।

DAVV के गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम में गुरू के सम्मान में अपनों को चुना, कई दिग्गज प्रोफेसर, पूर्व कुलपति छूटे

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • राज्यपाल मंगुभाई पटेल
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • कुलपति पद का नाम कुलगुरु होगा
  • कुलगुरु
  • कुलगुरु की नियुक्ति
  • क्रांतिसूर्य टंट्या भील यूनिवर्सिटी खरगोन
  • क्रांतिवीर तात्या टोपे यूनिवर्सिटी गुना
  • रानी अवन्तीबाई लोधी यूनिवर्सिटी सागर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई