सागर में एमपी सरकार का तगड़ा एक्शन, देवरी में BJP की नपा अध्यक्ष नेहा जैन को पद से हटाया
Sandeep Kumar | Updated:
neha-jain-removed
एमपी के सागर जिले की देवरी की बीजेपी नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन को भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप में पद से हटा दिया गया। जांच में 4 में से 3 आरोप सही पाए गए, जिसके बाद सरकार ने यह कार्रवाई की।
मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक अहम खबर आई है। देवरी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन को भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप में पद से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश सरकार ने की है। 25 अगस्त 2025 को आदेश जारी कर कहा गया कि लगाए गए चार आरोपों में से तीन सही पाए गए हैं।
नेहा जैन, जो भाजपा के टिकट पर चुनी गई थीं, पर उनके ही पार्टी के पार्षदों ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। मुख्य आरोपों में मस्टर पर कर्मचारियों और आपरेटरों की भर्ती, गलत तरीके से एसी की खरीदी और परिषद के पीआईसी को गलत तरीके से भंग करना शामिल था। भाजपा के 12 पार्षदों में से 9 ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पेश किया था।
ये भी पढ़ें...इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा के पुलिसकर्मियों को अपशब्द, कांग्रेस बोली – ये चाल, चरित्र और चेहरा
शासन ने इस मामले की जांच के लिए भौतिक सत्यापन, निरीक्षण और व्यक्तिगत सुनवाई की प्रक्रिया अपनाई। जांच में पुष्टि हुई कि नेहा जैन ने अपनी कार्यप्रणाली में नियमों का उल्लंघन किया और परिषद के हित में अपने दायित्वों का ठीक से पालन नहीं किया।
ये भी पढ़ें...श्योपुर-सिंगरौली को 100 MBBS सीटों वाले मेडिकल कॉलेज की सौगात, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन
देवरी के बीजेपी विधायक बृजबिहारी पटेरिया भी इस मामले में सक्रिय थे। उन्होंने पार्टी के पार्षदों के साथ मिलकर नगर पालिका अध्यक्ष की कार्यप्रणाली के खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने यह मामला मुख्यमंत्री और नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पास भी भेजा था।
ये भी पढ़ें...एमपी कांग्रेस जिला अध्यक्षों की दिल्ली में क्लास, राहुल ने दिए टिप्स तो खड़गे ने सुनाई खरी-खरी
एमपी सरकार ने आरोपों की जांच के बाद 25 अगस्त 2025 को नेहा जैन को पद से हटा दिया। यह आदेश मध्य प्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 41-A के तहत जारी किया गया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
भाजपा के पार्षदों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
ये भी पढ़ें...इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा के पुलिसकर्मियों को अपशब्द, कांग्रेस बोली – ये चाल, चरित्र और चेहरा
सरकार की जांच और कार्रवाई
ये भी पढ़ें...श्योपुर-सिंगरौली को 100 MBBS सीटों वाले मेडिकल कॉलेज की सौगात, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन
3 पॉइंट्स में समझें क्यों हटाई गईं नेहा जैन👉 देवरी नपा अध्यक्ष नेहा जैन पर उनके ही पार्टी के भाजपा पार्षदों ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। आरोपों में मस्टर पर कर्मचारियों और आपरेटरों की भर्ती, गलत तरीके से एसी की खरीदी और परिषद के पीआईसी को गलत तरीके से भंग करने का आरोप था। 👉 मध्यप्रदेश सरकार ने देवरी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन को भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप में पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई 25 अगस्त 2025 को की गई, जिसमें चार आरोपों में से तीन सही पाए गए थे। 👉 देवरी के भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने भी इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पार्टी के पार्षदों के साथ मिलकर नगर पालिका अध्यक्ष की कार्यप्रणाली के खिलाफ शिकायत की थी। |
विधायक बृजबिहारी पटेरिया की भूमिका
ये भी पढ़ें...एमपी कांग्रेस जिला अध्यक्षों की दिल्ली में क्लास, राहुल ने दिए टिप्स तो खड़गे ने सुनाई खरी-खरी
पद से हटाने का आदेश
FAQ
- पद से क्यों हटाया गया नेहा जैन को?
नेहा जैन को भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों के कारण पद से हटाया गया। उनके खिलाफ चार आरोप लगाए गए थे, जिनमें से तीन सही पाए गए।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
जिंदा हूं मैं...श्मशान में चिता सजाकर शव लेने पहुंचे परिजन, तो ICU में सांसें लेता मिला मरीज
By Aman Vaishnav
गजब एमपी में अजब व्यवस्था! शराब दुकानों पर बैठे डॉक्टर, पहले सेहत की जांच, फिर मिल रही शराब
By Sourabh Bhatnagar
News Strike: BJP से नाराज ब्राह्मण? बीजेपी नहीं तो कौन सी पार्टी बनेगी विकल्प, Brahmin Politics Vs UP-MP Politics
By Harish Divekar
MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया
By Sandeep Kumar
लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील
By Jageshwar Prasad
महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा
By Mukesh Sharma