पदोन्नति में आरक्षण पर सपाक्स की सख्त मांग, कहा- SC-ST को - आरक्षण से आपत्ति नहीं लेकिन....
Amresh Kushwaha | Published:
Photograph: (thesootr.com)
सपाक्स पार्टी ने नए पदोन्नति नियमों का स्वागत किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. त्रिवेदी ने आरक्षण के समर्थन में क्या कहा जानिए विस्तार से...
मध्य प्रदेश में नए पदोन्नति नियमों को लेकर सपाक्स पार्टी ने अपनी स्पष्ट राय दी है। सरकार को पदोन्नति, सीधी भर्ती और कानून निर्माण में सभी वर्गो के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। यह बात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईएएस अफसर डॉ. हीरालाल त्रिवेदी ने कही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिसको जितना हक है, उसे बिना भेदभाव के लाभ मिलना चाहिए।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश में कर्मचारियों-अधिकारियों की पदोन्नति के नए नियम जारी, प्रमोशन कमेटी में शामिल होंगे ये अधिकारी
पदोन्नति नियमों में
सपाक्स पार्टी ने यह स्पष्ट किया कि नए नियमों में आरक्षित वर्ग को 20% और 16% आरक्षण देने का कोई विरोध नहीं है। लेकिन साथ ही यह भी जरूरी है कि सामान्य और अन्य वर्गों के लिए शेष अनारक्षित पदों पर पदोन्नति दी जाए। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी वर्ग के व्यक्ति को बिना उसकी योग्यता और वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति न मिले।
ये खबर भी पढ़िए...अब नहीं लगेगा पदोन्नति में ब्रेक, एमपी में 2 साल में एक बार होगी डीपीसी बैठक
नए नियमों के तहत पदोन्नति का आधार अब योग्यता और वरिष्ठता होगा, खासकर उच्च वेतनमान वाले पदों पर। अन्य सभी पदों पर वरिष्ठता और उपयुक्तता के आधार पर पदोन्नति दी जाएगी। यह नियम सभी कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होंगे। आरक्षित वर्ग के लिए पदों की गणना विभागीय दक्षता को ध्यान में रखते हुए की जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...पदोन्नति पर कर्मचारी संगठनों में फिर तकरार, सपाक्स ने सिरे से नकारा
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
पदोन्नति में आरक्षण | सपाक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी | Promotion Rules | Reservation
सपाक्स पार्टी ने नए पदोन्नति नियमों का स्वागत किया। इसके साथ ही यह भी कहा कि सामान्य, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग को आरक्षित पदों पर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति मिलनी चाहिए। कनिष्ठों को वरिष्ठ बनाकर न बैठाया जाए।
पदोन्नति नियमों में आरक्षण का समर्थन
ये खबर भी पढ़िए...अब नहीं लगेगा पदोन्नति में ब्रेक, एमपी में 2 साल में एक बार होगी डीपीसी बैठक
एट्रोसिटी एक्ट दुरुपयोग पर जताई चिंता
सपाक्स पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. वीणा घाणेकर ने एट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह कानून सबके लिए समान होना चाहिए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने भी कहा कि सरकार को लाभ और योजनाएं गरीबों को गरीबी के आधार पर देना चाहिए, न कि जाति के आधार पर। महासचिव देवेंद्र सिंह ने कहा कि जिन वर्गों को 2002 से 2016 तक पदोन्नति का लाभ नहीं मिला, उन्हें भी यह लाभ मिलना चाहिए।
जानें क्या कहता है नए पदोन्नति नियमों
ये खबर भी पढ़िए...पदोन्नति पर कर्मचारी संगठनों में फिर तकरार, सपाक्स ने सिरे से नकारा
आरक्षित पदों की गणना:
- अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित पदों की संख्या कुल पदों का 20% होगी।
- अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित पदों की संख्या कुल पदों का 16% होगी।
X और Y का मान:
- X और Y का मान 0 से 1 तक होगा, जो प्रशासनिक दक्षता पर आधारित होगा। इन्हें राज्य शासन के जरिए विभागीय समिति के माध्यम से निर्धारित किया जाएगा।
पांच वर्षो के लिए निर्धारण:
- X और Y का निर्धारण पांच वर्षों के लिए होगा (2024 से 2028 तक), और हर पांच साल बाद इसे पुनः निर्धारित किया जाएगा।
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
पदोन्नति में आरक्षण | सपाक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी | Promotion Rules | Reservation
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari