सतना में कारोबारियों के ठिकानों पर IT की छापेमारी जारी, एक कारोबारी की तबियत बिगड़ी
Sandeep Kumar | Mar 06, 2025, 22:54 IST
satna-income-tax
सतना में आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान एक कारोबारी की तबीयत बिगड़ी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह छापेमारी 60 घंटे से अधिक समय से जारी है, और कारोबारियों के 25 ठिकानों पर जांच की जा रही है।
सतना में आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी का सिलसिला मंगलवार से शुरू हुआ था, और यह कार्रवाई अब 60 घंटे से ज्यादा समय से जारी है। शहर के पांच प्रमुख कारोबारियों के 25 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई तब और जटिल हो गई, जब एक कारोबारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
सिविल कांट्रैक्टर अतुल मेहरोत्रा की तबीयत मंगलवार शाम को अचानक खराब हो गई। मास्टर प्लान स्थित उनके आवास पर आयकर अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही थी, जब उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। स्थिति को गंभीर होते देख आयकर टीम ने उन्हें पहले प्रेम नर्सिंग होम में दाखिल कराया, फिर उन्हें बिरला अस्पताल भेजा गया, जहां वे भर्ती हो गए। फिलहाल, उनकी स्थिति के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।
ये खबर भी पढ़िए...रामा ग्रुप पर टैक्स चोरी का आरोप, टीम ने ठिकानों पर मारा छापा
इस छापेमारी की कार्रवाई अब तीसरे दिन में प्रवेश कर चुकी है। आईटी अधिकारियों द्वारा शुरू की गई इस रेड में 5 प्रमुख कारोबारियों के 25 ठिकानों पर जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों की पूरी तरह से जांच की जा चुकी है। अब, कारोबारियों से अंतिम बयान लिए जा रहे हैं, जिसमें सवालों का जवाब 'हां' या 'नहीं' में दिया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर EOW को निगम के एआरओ के पास 7 फ्लैट, प्लॉट और करोड़ों की संपत्ति, छापा जारी
आयकर विभाग ने इन कारोबारियों के आवासों और ऑफिसों से संबंधित रिकार्ड्स की जांच की है और अब उनसे फाइनल स्टेटमेंट लिया जा रहा है। इस दौरान कारोबारी अपने कर्मचारियों और मैनेजर के साथ पूछताछ के दौर में शामिल होते हैं। गुरुवार को जब इस स्टेटमेंट राउंड के दौरान अतुल मेहरोत्रा की तबीयत बिगड़ी, तो यह घटना आईटी टीम के अधिकारियों के लिए चिंता का कारण बन गई।
ये खबर भी पढ़िए...भारत गौरव पर्यटक ट्रेन एमपी के लोगों को कराएगा इतने ज्योतिर्लिंग के दर्शन
सतना में हो रही इस छापेमारी के दौरान जिन कारोबारियों के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है, वे विभिन्न उद्योगों से जुड़े हुए हैं। रामा ग्रुप, सेनानी ग्रुप, मेहरोत्रा बिल्डिकान ग्रुप, संतोष गुप्ता के फ्लोर मिल और सीताराम अग्रवाल उर्फ रामूदलाल के हुंडी कारोबार के ठिकानों पर आयकर टीम ने रेड की है।
ये खबर भी पढ़िए...एक लाख कैश के साथ जिला शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार... ACB का छापा
अतुल मेहरोत्रा की तबीयत बिगड़ी
ये खबर भी पढ़िए...रामा ग्रुप पर टैक्स चोरी का आरोप, टीम ने ठिकानों पर मारा छापा
आयकर विभाग का 25 ठिकानों पर छापा
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर EOW को निगम के एआरओ के पास 7 फ्लैट, प्लॉट और करोड़ों की संपत्ति, छापा जारी
कारोबारियों से पूछताछ
ये खबर भी पढ़िए...भारत गौरव पर्यटक ट्रेन एमपी के लोगों को कराएगा इतने ज्योतिर्लिंग के दर्शन
आयकर विभाग की रेड
ये खबर भी पढ़िए...एक लाख कैश के साथ जिला शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार... ACB का छापा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari