सतना में 3 करोड़ का राशन गायब, कागजों में बंट गया अनाज, 12 दुकानों के सेल्समैन पर FIR दर्ज

Anjali Dwivedi | Mar 09, 2026, 17:30 IST
Share
satna-ration-scam-fir-12-shop-managers-salesmen
satna-ration-scam-fir-12-shop-managers-salesmen

सतना के उचेहरा-नागौद में 3 करोड़ के राशन घोटाले में 12 दुकानों के सेल्समैन और प्रबंधकों पर FIR दर्ज हुई है। जांच में 9000 क्विंटल से अधिक अनाज गायब मिला है। प्रशासन अब वसूली की तैयारी में है।

मध्य प्रदेश के सतना जिले से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। उचेहरा तहसील के अंतर्गत राशन वितरण में हुए करीब 3 करोड़ रुपए के बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए 12 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के प्रबंधकों, विक्रेताओं और सहायक विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यह पूरी कार्रवाई रविवार को नागौद और उचेहरा थानों में की गई, जिससे इलाके के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

कैसे खुली इस घोटाले की पोल

इस पूरे घोटाले के पीछे जनता की जागरूकता का बड़ा हाथ है। दरअसल, दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच उचेहरा की 26 राशन दुकानों से अनाज नहीं मिलने की कई शिकायतें सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई थीं। ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें उनके हक का राशन नहीं मिल रहा है।

शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए उचेहरा एसडीएम सोमेश द्विवेदी ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धर्मेंद्र सिंह की टीम को गहन जांच के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासन की टीम ने संबंधित राशन दुकानों के रिकॉर्ड और स्टॉक की जांच शुरू की।

हजारों क्विंटल अनाज गायब

जब प्रशासनिक टीम ने गोदामों और दुकानों के रिकॉर्ड की पड़ताल की, तो आंकड़े चौंकाने वाले थे। जांच में पाया गया कि हजारों क्विंटल खाद्यान्न रिकॉर्ड से तो बाहर था लेकिन जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचा। गायब राशन का विवरण (राशन वितरण में गड़बड़ी) कुछ इस प्रकार है-

  • गेहूं: 4897 क्विंटल
  • चावल: 4132 क्विंटल
  • नमक: 44 क्विंटल
  • शक्कर: 28 क्विंटल
गायब हुए इस राशन की कुल बाजार कीमत करीब 3 करोड़ 1 लाख 68 हजार 884 रुपए आंकी गई है।

कैसे शुरू हुई कानूनी कार्रवाई

प्रशासन ने आरोपियों को अपना पक्ष रखने का मौका भी दिया था। एसडीएम उचेहरा ने 22 फरवरी को सभी संबंधित दुकानों के प्रबंधकों और विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उनसे पूछा गया था कि इतना बड़ा स्टॉक आखिर गया कहां? लेकिन किसी भी पक्ष से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अंत में प्रशासन ने वसूली की प्रक्रिया शुरू करते हुए पुलिस में मामला दर्ज करा दिया।

इन 12 दुकानों के संचालकों पर दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1995 की धारा 3 और 7 के तहत मामले दर्ज किए हैं। मुख्य आरोपियों में सुरेन्द्र सिंह गोंड, अजय सिंह पटेल, रविकरण सिंह, शुभम वर्मन, दरोगा सिंह, उदयराज सिंह और अन्य शामिल हैं।

  • पोंडी: यहां 27.51 लाख रुपए के राशन घोटाले में विक्रेता रविकरण सिंह और प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह गोंड को आरोपी बनाया गया है।
  • आलमपुर: इस दुकान में 21.12 लाख रुपए का गबन मिला। इसके लिए विक्रेता दरोगा सिंह, सहायक विक्रेता रामानुज यादव और प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह पर केस दर्ज हुआ है।
  • तुषगवां: यहां 21.38 लाख रुपए के राशन की हेराफेरी के आरोप में विक्रेता रामानुज यादव, प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह और सहायक विक्रेता दरोगा सिंह पर कार्रवाई की गई है।
  • परसमनिया: इस दुकान से 20.95 लाख रुपए का राशन गायब मिला। विक्रेता उदयराज सिंह, सहायक विक्रेता रज्जन चौधरी और प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
  • पटिहट: यहां 20.75 लाख रुपए की गड़बड़ी के मामले में प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह, सज्जन चौधरी और सहायक विक्रेता गुलाब सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
  • पिपरिया: यहां 19.99 लाख रुपए के गबन मामले में सहायक विक्रेता दरोगा सिंह, प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह और विक्रेता रामानुज यादव को नामजद किया गया है।
  • गढ़ौत: इस दुकान में 19.84 लाख रुपए का राशन कम पाया गया। इसके लिए सहायक विक्रेता दिलीप सिंह, प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह और विक्रेता सज्जन चौधरी पर प्रकरण दर्ज हुआ है।
  • रामपुर पाठा: यहां 15.23 लाख रुपए के घोटाले में प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह और सहायक विक्रेता दिलीप सिंह को आरोपी बनाया गया है।
  • पिथौराबाद: यहां 13.72 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में विक्रेता शुभम वर्मन और प्रबंधक अजय सिंह पटेल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
  • अटरा: इस दुकान में 13.58 लाख रुपए के राशन गबन मामले में सहायक विक्रेता रविकरण सिंह, शुभम वर्मन और प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह गोंड पर एक्शन लिया गया है।
  • धनेह: यहां 12.88 लाख रुपए के गबन में विक्रेता रावेन्द्र सिंह, सहायक विक्रेता लवकेश प्रताप सिंह और प्रबंधक अजय सिंह पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
  • नंदहा: यहां भी विक्रेता रविकरण सिंह, सहायक विक्रेता लवकेश सिंह और प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ गबन का मामला दर्ज हुआ है।
ये खबरें भी पढ़ें...

ग्वालियर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, काम न करने वाली 19 कंस्ट्रक्शन फर्म ब्लैकलिस्ट

नगर निगम की सख्ती, 14 मार्च तक टैक्स जमा नहीं किया तो सड़कों पर लगेंगे आपके नाम के बोर्ड

MP News: इंदौर नगर निगम ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भेजी गलत जानकारी, डिप्टी कमिश्नर सस्पेंड

विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त, ग्वालियर हाईकोर्ट ने रामनिवास रावत को विधायक घोषित किया

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • भ्रष्टाचार
  • सतना
  • राशन वितरण में गड़बड़ी
  • राशन दुकान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती