सौरभ शर्मा केस में ED ने 48 घंटे में 3 बार बदले आंकड़े, कैश पर संशय!

Sourabh Bhatnagar | Jan 02, 2025, 12:37 IST
Share
saurabh-sharma-ed-raids
saurabh-sharma-ed-raids

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उनके सहयोगियों के यहां ईडी के छापे में आखिर कितनी नकदी मिली, इसे लेकर संशय उत्पन्न हो गया है। ED ने 48 घंटे में तीसरी बार आंकड़े बदले।

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उनके सहयोगियों के यहां ईडी के छापे में आखिर कितनी नकदी मिली, इसे लेकर संशय उत्पन्न हो गया है। सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि सौरभ शर्मा और उनके सहयोगी चेतन सिंह गौर, शरद जायसवाल और रोहित तिवारी के 8 ठिकानों पर छापेमारी की गई।

इसमें चेतन सिंह के नाम पर 6 करोड़ की एफडी, सौरभ शर्मा के परिजनों के नाम पर बैंक खातों में 4 करोड़ रुपए और 23 करोड़ रुपए की संपत्ति से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। हालांकि, मंगलवार को ईडी ने जानकारी दी कि छापेमारी में 6 करोड़ की एफडी, 4 करोड़ रुपए बैंक खातों में, 50 लाख की अचल संपत्ति और 23 करोड़ रुपए की नकदी बरामद हुई है। फिर एक जनवरी को यह पोस्ट सोशल मीडिया से हटा दी गई। इसके बाद बुधवार को ईडी ने एक बार फिर से 23 करोड़ रुपए की संपत्ति का उल्लेख किया। ऐसे में ईडी 48 घंटे में तीसरी बार अपने आंकड़े बदले हैं।

पहले ED ने 23 करोड़ रुपए नकद मिलने की दी थी जानकारी

thesootr
thesootr


इससे पहले, 31 दिसंबर को ED ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सौरभ शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी दी थी। पोस्ट में कहा गया था, “ईडी भोपाल ने सौरभ शर्मा और उनके सहयोगियों के खिलाफ 27 दिसंबर 2024 को मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जिलों में पीएमएलए, 2002 के तहत तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सौरभ शर्मा के सहयोगी चेतन सिंह गौर के नाम पर 6 करोड़ रुपये की सावधि जमा, सौरभ शर्मा के परिवार के नाम पर 4 करोड़ रुपये का बैंक बैलेंस और 50 लाख रुपये की अचल संपत्ति/संपत्ति से जुड़ी जानकारी प्राप्त हुई। इसके अलावा ईडी ने बताया था कि इस दौरान 23 करोड़ रुपए कैश भी मिले हैं।

1 जनवरी को पोस्ट डिलीट कर 23 करोड़ की संपत्ति बताई

31 दिसंबर को ईडी ने 23 करोड़ की नकदी बरामद होना बताया था। फिर एक जनवरी को यह पोस्ट सोशल मीडिया से हटा दी गई। इसके बाद बुधवार को ईडी ने एक बार फिर से 23 करोड़ रुपए की संपत्ति का उल्लेख किया।

thesootr
thesootr


thesootr
thesootr


30 दिसंबर को ED ने 23 करोड़ की संपत्ति का उल्लेख किया

image-6
image-6

इससे पहले 30 दिसंबर को ED ने ट्वीट कर सौरभ शर्मा के खिलाफ छापेमारी का खुलासा किया था। ED ने बताया था कि भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जिलों में सौरभ शर्मा के सहयोगी चेतन सिंह के नाम पर 6 करोड़ रुपए की एफडी, 4 करोड़ रुपए का बैंक बैलेंस और 23 करोड़ रुपए से अधिक की अचल संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए गए।


लाल डायरी को लेकर राजनीति गरमाई

सौरभ शर्मा के घर से जब्त लाल डायरी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने दावा किया था कि इस डायरी में 2 हजार करोड़ के संदिग्ध लेन-देन के आंकड़े हैं। वहीं, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, और उनका नाम इस डायरी में नहीं होगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूछा कि भ्रष्टाचार के ये तरीके किसकी सरकार में कब-कब अपनाए गए थे।

कांग्रेस ने लोकायुक्त की ED जांच की की मांग

कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने लोकायुक्त की ED जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सौरभ शर्मा और उनके सहयोगियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • ED
  • मध्य प्रदेश
  • ED raid
  • सौरभ शर्मा
  • Chetan Singh Gaur
  • सौरभ शर्मा भ्रष्टाचार मामला
  • सौरभ शर्मा रेड
  • constable saurabh sharma case
  • सौरभ शर्मा मामला
  • सौरभ शर्मा संपत्ति जांच
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज