Bhopal IT Raid: सौरभ शर्मा की डायरी से 100 करोड़ के लेन-देन का खुलासा

Raj Singh | Dec 23, 2024, 07:34 IST
Share
sourav dairy
sourav dairy

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयकर विभाग ने सौरभ शर्मा की डायरी से 100 करोड़ के लेन-देन का खुलासा किया। 52 जिलों के आरटीओ अफसर जांच के घेरे में हैं।

भोपाल में गुरुवार रात मेंडोरी के जंगल से जब्त 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए कैश के मामले में आयकर विभाग को बड़ा सुराग हाथ लगा है। अधिकारियों को एक डायरी और दस्तावेज मिले हैं, जिसमें आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा द्वारा परिवहन विभाग के अफसरों के साथ 100 करोड़ रुपए से अधिक के लेन-देन का खुलासा हुआ है।

आरटीओ अधिकारियों के नाम और नंबर दर्ज

डायरी में प्रदेश के 52 जिलों के आरटीओ अधिकारियों के नाम और संपर्क नंबर मिले हैं। दस्तावेजों में यह भी लिखा गया है कि किस अधिकारी से कितनी राशि प्राप्त हुई। इन जानकारियों के आधार पर परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में आ गई है।

मुख्य किरदारों से पूछताछ

आयकर विभाग ने इस मामले में चेतन सिंह गौर से पूछताछ पूरी कर ली है, जिनकी कार से सोना और नकदी बरामद हुई थी। अब मुख्य आरोपी सौरभ शर्मा को तलब किया जाएगा। चेतन ने अपने बयान में सौरभ को मुख्य साजिशकर्ता बताया है, जिसने उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग किया।

कांग्रेस के हेमंत कटारे ने दिखाए दस्तावेज, कहा-पूर्व CS ने किया घोटाला

सौरभ शर्मा: आरक्षक से बिल्डर तक का सफर

सौरभ शर्मा, जिनकी पहली पोस्टिंग ग्वालियर में हुई थी, ने नौकरी के दौरान आलीशान जीवनशैली अपना ली थी। विभागीय शिकायतों के बाद उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली और प्रॉपर्टी में बड़े पैमाने पर निवेश किया। उनके ठिकानों से अब तक 7.98 करोड़ की संपत्ति बरामद हुई है, जिसमें नकदी, चांदी, और सोने के जेवर शामिल हैं।

आयकर विभाग की कार्रवाई

आयकर विभाग ने इस मामले में अकेले कार्रवाई करते हुए इनोवा कार से बरामद कैश और गोल्ड को आयकर अधिनियम की धारा 132 के तहत जब्त कर लिया है।

धनकुबेर सौरभ शर्मा दिवाली पर रिश्तेदारों-दोस्तों को देता था ये गिफ्ट

जांच के घेरे में परिवहन आयुक्त

52 जिलों के आरटीओ की भूमिका सामने आने के बाद परिवहन मुख्यालय और परिवहन आयुक्त की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। आयकर विभाग अभी इस मामले में आईपीएस अधिकारियों की जांच नहीं कर रहा है, लेकिन दस्तावेजों से कई और खुलासे होने की संभावना है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • MP
  • भोपाल
  • आरटीओ
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • आयकर
  • bhopal it raid
  • सौरभ शर्मा दुबई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा