शराब के धंधे में अकूत कमाई पहली बार नहीं, मंदाकिनी दीक्षित के पहले भदौरिया, खरे और चंद्रावत भी घिर चुके
Sanjay Gupta | Dec 08, 2025, 12:26 IST
scandal-excise-department-officials-indore-mandakini-dixit-dharmendra-singh-bhadoria-alok-khare
आबकारी विभाग में भ्रष्टाचार के मामलों में एक नया नाम सामने आया है। मंदाकिनी दीक्षित पर रिश्वत लेने का आरोप है। इससे पहले धर्मेंद्र सिंह भदौरिया समेत अन्य अधिकारी भी घिर चुके हैं। thesootr पर जानें क्या थे ये सभी मामले...
INDORE. देवास की प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित पर 7.5 लाख की रिश्वत का आरोप है। उन्हें एक ठेकेदार से रिश्वत लेने के आरोप के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। आबकारी विभाग में अधिकारियों की अकूत कमाई का यह पहला मामला और आरोप नहीं है।
हाल ही में रिटायर जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया की 29 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ था। इसमें 10 करोड़ से ज्यादा कीमत का सोना शामिल था। यह मामला लोकायुक्त इंदौर ने उजागर किया था।
ये खबर भी पढ़िए...सस्पेंड हुई देवास सहायक आयुक्त आबकारी मंदाकिनी दीक्षित को पकड़ने हो रही थी लोकायुक्त कार्रवाई, ऐसे बची
हाल ही में सरकार ने इनके खिलाफ लोकायुक्त केस में अभियोजन की मंजूरी दी थी। इसके बाद सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। लोकायुक्त ने 2019 में आलोक खरे के सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। ये सभी ठिकाने भोपाल, इंदौर, रायसेन और छतरपुर में मौजूद थे।
इस दौरान करीब 100 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ था। छापों में नकदी, सोना, फार्महाउस, बंगले और पेंटहाउस के दस्तावेज बरामद हुए थे। जांच में यह भी सामने आया कि रायसेन के फार्महाउस में फलों की खेती से आय दिखाई गई थी। वहीं, जिन ट्रकों से फल का ट्रांसपोर्टेशन दिखाया गया, वे असल में ऑटो रिक्शा के नंबर पर पंजीकृत थे। छापेमारी के दौरान तीन किलो सोना भी बरामद किया गया था।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित सस्पेंड , शराब ठेकेदार सुसाइड केस में रिश्वत के आरोप
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज | एमपी में शराब कारोबार से करोड़पति बनते आबकारी अधिकारी, भदौरिया के पहले खरे, जामोद और चंद्रावत भी मिले थे करोड़पति
धार में पदस्थ रहे जिला आबकारी अधिकारी चंद्रावत के यहां सात साल पहले लोकायुक्त ने छापा मारा था। इसमें घर से 18 लाख की लग्जरी घड़ी मिली थी। उनके बंगले में 90-90 लाख की तीन लग्जरी कारें भी थीं।
चंद्रावत स्वर्गीय पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के भतीजे हैं। चंद्रावत शहीद पिता के बाद 2001 में नौकरी में आए थे। उनकी संपत्ति 50 करोड़ से अधिक बताई गई थी। घर से एक करोड़ कीमत के गहने मिले थे। साथ ही, लंबी-चौड़ी जमीन भी मिली थी।
आबकारी उपायुक्त पद पर रहे नवल सिंह जामोद के यहां साल 2014 में छापा पड़ा था। जब उनके पास आय से अधिक संपत्ति मिली थी। हालत यह थी कि वह जिस बिस्तर पर सोते थे, उसके नीचे ही नोटों के बंडल मिले थे। इंदौर में तीन मंजिला मकान, धार में प्लॉट, झाबुआ, कुक्षी में अचल संपत्तियां यह सब पाया गया था। साथ ही 32 लाख नकद मिले थे।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश के पूर्व आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के फ्लैट पर लोकायुक्त छापा, दो किलो सोने की सिल्लियों सहित 8 करोड़ की संपत्ति मिली
लोकायुक्त इंदौर ने 15 अक्टूबर को धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पर छापा मारा था। इसमें अभी तक 29 करोड़ की संपत्ति सामने आ चुकी है। घर से एक ही अलमारी से 5.48 करोड़ का सोना के साथ ही चांदी, 1.13 करोड़ नकदी मिली थी। इनके पास करीब 10 करोड़ का तो सोना ही मिला था।
जबलपुर में पदस्थ सहायक आयुक्त आबकारी संजीव दुबे पर 71 करोड़ के घोटाले के आरोप लग चुके हैं। यह घोटाला इंदौर में हुआ था। इसमें कई ठेकेदार शामिल थे। ईडी ने इस मामले में जांच शुरू की और संपत्ति कुर्क करना शुरू कर दिया है। हालांकि, अब अधिकारियों तक ईडी नहीं पहुंची है। इस मामले में संजीव दुबे की भी जांच हो रही है।
शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना ने सहायक आयुक्त आबकारी मंदाकिनी दीक्षित के खिलाफ वीडियो बनाया था। इसमें उसने आरोप लगाए कि दीक्षित हर दुकान से डेढ़ से दो लाख महीने मांगती थीं। पांच दुकानों से साढ़े सात लाख रुपए की मांग थी।
अब तक 20-22 लाख दे चुके थे, लेकिन रिश्वत न देने पर वह वेयरहाउस से माल नहीं उठाने देती थीं। इन आरोपों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्ती दिखाई और दीक्षित को सस्पेंड कर दिया है।
हाल ही में रिटायर जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया की 29 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ था। इसमें 10 करोड़ से ज्यादा कीमत का सोना शामिल था। यह मामला लोकायुक्त इंदौर ने उजागर किया था।
यह सारे अधिकारी भी घिर चुके हैं
अलीराजपुर से रिटायर्ड जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया से पहले, इंदौर में सहायक आयुक्त आलोक खरे पर भी कार्रवाई हुई थी। इसके अलावा नवल सिंह जामोद और पराक्रम सिंह चंद्रावत पर भी जांच एजेंसियों ने छापे मारे थे। इन सभी के यहां अकूत संपत्तियां मिली थीं।
आलोक खरे
इस दौरान करीब 100 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ था। छापों में नकदी, सोना, फार्महाउस, बंगले और पेंटहाउस के दस्तावेज बरामद हुए थे। जांच में यह भी सामने आया कि रायसेन के फार्महाउस में फलों की खेती से आय दिखाई गई थी। वहीं, जिन ट्रकों से फल का ट्रांसपोर्टेशन दिखाया गया, वे असल में ऑटो रिक्शा के नंबर पर पंजीकृत थे। छापेमारी के दौरान तीन किलो सोना भी बरामद किया गया था।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित सस्पेंड , शराब ठेकेदार सुसाइड केस में रिश्वत के आरोप
5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला
|
पराक्रम सिंह चंद्रावत
चंद्रावत स्वर्गीय पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के भतीजे हैं। चंद्रावत शहीद पिता के बाद 2001 में नौकरी में आए थे। उनकी संपत्ति 50 करोड़ से अधिक बताई गई थी। घर से एक करोड़ कीमत के गहने मिले थे। साथ ही, लंबी-चौड़ी जमीन भी मिली थी।
नवल सिंह जामोद
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश के पूर्व आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के फ्लैट पर लोकायुक्त छापा, दो किलो सोने की सिल्लियों सहित 8 करोड़ की संपत्ति मिली
धर्मेंद्र सिंह भदौरिया
संजीव दुबे
मंदाकिनी दीक्षित
अब तक 20-22 लाख दे चुके थे, लेकिन रिश्वत न देने पर वह वेयरहाउस से माल नहीं उठाने देती थीं। इन आरोपों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्ती दिखाई और दीक्षित को सस्पेंड कर दिया है।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA