सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद सुलझने की कगार पर, आज होगी सुनवाई
Ratan Kumar Mishra | Jul 28, 2026, 10:30 IST
सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद
सिंधिया राजघराने का 16 साल पुराना संपत्ति विवाद आपसी सहमति से सुलझ गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी बुआओं के बीच यह मामला था। समझौते के दस्तावेज जिला न्यायालय में पेश किए गए था। आज दो अलग-अलग कोर्ट में एक साथ सुनवाई होगी।
समझें क्या है पूरा मामला...
- सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद 16 साल से न्यायालय में चल रहा था।
- ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी बुआओं के बीच यह विवाद था।
- उषा राजे, वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे ने 2010 में केस दायर किया था।
- अब आपसी सहमति से समझौता हो गया है।
- समझौते के दस्तावेज जिला न्यायालय में पेश किए जा चुके हैं।
- जिला न्यायालय की दो अलग-अलग कोर्ट में आज एक साथ सुनवाई होगी।
क्या है पूरा विवाद...
बुआओं के नाम उषा राजे, वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे हैं। पिछली दो सुनवाईयों में संपत्ति का पूरा विवरण नहीं दिया गया था। इस वजह से सुनवाई टल गई थी। अब आपसी सहमति से समझौता हो चुका है। यह समझौता जिला न्यायालय में औपचारिक रूप से पेश कर दिया गया है।
कब शुरू हुआ यह विवाद
तीनों बुआओं का कहना था कि बेटियों को भी बेटों जैसा अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने जिला न्यायालय में इसके लिए वाद दायर किया था। इसके जवाब में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अलग से केस दायर किया था। इस तरह यह मामला दो हिस्सों में बंट गया। दोनों केस लंबे समय तक जिला न्यायालय में लंबित रहे।
हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला
आखिरकार दोनों पक्ष आपसी सहमति पर पहुंच गए हैं। हाईकोर्ट में बुआओं की तरफ से वकील पेश हुए थे। वकील ने कोर्ट को समझौते की जानकारी दी। साथ ही सिविल रिवीजन वापस लेने का आवेदन भी दिया गया था।
हाईकोर्ट ने क्या कहा
हालांकि अभी तक संपत्ति का पूरा ब्योरा सामने नहीं आया है। यही वजह है कि पहले दो सुनवाईयां टल चुकी हैं। कोर्ट ने अगली तारीख आज तय की थी। अब देखना होगा कि आज इस मामले में क्या फैसला आता है।
आगे क्या होगा
अब इसके औपचारिक रूप से खत्म होने की उम्मीद बढ़ गई है। कानूनी जानकारों का कहना है कि आपसी सहमति से मामले जल्दी सुलझते हैं। परिवार के भीतर इस समझौते को सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
ये खबरें भी पढ़िए...
इस वजह से चुराई थी सिंधिया घराने की तोप, आरोपियों ने बताई चौंकाने वाली वजह
कौन हैं प्रतिमा देवी, जिन्होंने सिंधिया परिवार की संपत्ति सेटलमेंट में फंसाया नया पेच
ग्वालियर कोर्ट के मांगने पर भी पूरी संपत्ति का ब्योरा छिपा रहा सिंधिया परिवार
सिंधिया परिवार में संपत्ति विवाद: अब 27 जुलाई को कब्जे के आधार पर होगा फैसला!
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava