“कुत्ते को माला, कलेक्टर की तख्ती'… सीहोर में सियासत का गिरता स्तर; BJP का पलटवार—‘कांग्रेस का घमंड हुआ बेनकाब’”

Ramanand Tiwari | Apr 09, 2026, 23:55 IST
Share
sehore-congress-protest-dog-collector-row-bjp-reaction
Photograph: (the sootr)

सीहोर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कुत्ते को माला पहनाकर 'कलेक्टर' की तख्ती डालने का विवाद गहरा गया। भाजपा ने इसे कांग्रेस का घमंड और अपमान बताया।

सीहोर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कुत्ते को माला पहनाकर उसके गले में ‘कलेक्टर’ लिखी तख्ती डालने की घटना ने सियासत को उबाल पर ला दिया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के इस कदम पर भाजपा ने जोरदार पलटवार करते हुए इसे “घमंड और अराजक मानसिकता” करार दिया है।

सीहोर जिला मुख्यालय पर गुरुवार को किसान आंदोलन के नाम पर कांग्रेस का प्रदर्शन उस वक्त विवादों में घिर गया, जब कलेक्टर से मुलाकात न होने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने विरोध का तरीका बदलते हुए एक कुत्ते को माला पहनाकर ‘कलेक्टर’ की तख्ती उसके गले में डाल दी और उसे ही ज्ञापन सौंप दिया। इस दृश्य ने मौके पर मौजूद लोगों को हैरान कर दिया और राजनीतिक माहौल अचानक गरमा गया। करीब ढाई घंटे इंतजार के बाद भी कलेक्टर के नहीं पहुंचने पर सिंगार का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पहले अधिकारियों पर नाराजगी जताई और फिर यह प्रतीकात्मक विरोध किया, जिसे भाजपा ने “संस्थाओं का अपमान” बताया है।

BJP का तीखा पलटवार

मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इस पूरे घटनाक्रम पर आक्रामक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कांग्रेस के घमंड और अहंकार का खुला प्रदर्शन है। उनके मुताबिक, कांग्रेस नेताओं की मानसिकता अब अधिकारियों और व्यवस्था को अपमानित करने तक पहुंच चुकी है।

अग्रवाल ने कहा- प्रशासनिक ढांचे का अपमान

“यह कांग्रेसियों का घमंड है। अधिकारियों के प्रति दुर्भावना और अहंकार साफ नजर आता है। कुत्ते को माला पहनाकर ‘कलेक्टर’ बनाना सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि पूरे प्रशासनिक ढांचे का अपमान है।” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए जानबूझकर माहौल बिगाड़ रही है और किसानों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। “बौखलाहट में कांग्रेस अब ऐसी हरकतों पर उतर आई है, जिससे व्यवस्था को बदनाम किया जा सके,” उन्होंने जोड़ा।

किसानों के मुद्दे पर भी टकराव

कांग्रेस जहां गेहूं खरीदी में देरी, भुगतान और वसूली जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर है। वहीं, भाजपा ने साफ किया कि सरकार किसानों के लिए पूरी तरह समर्पित है। अग्रवाल ने कहा— “मध्य प्रदेश सरकार पहले भी किसानों से अनाज खरीदती रही है और अब भी खरीदी जारी है। कांग्रेस झूठ फैलाकर किसानों को गुमराह करना चाहती है।”

कांग्रेस का पक्ष

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने आंदोलन को किसानों के हक की लड़ाई बताते हुए कहा कि गेहूं खरीदी में देरी, बिजली बिल और बैंक वसूली से किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि सरकार तत्काल खरीदी शुरू करे और MSP पर सुनिश्चित भुगतान करे।

सीहोर में कुत्ते को माला पहनाकर ‘कलेक्टर’ बनाने की घटना ने सियासत का स्तर और तीखा कर दिया है। एक तरफ कांग्रेस इसे विरोध का प्रतीक बता रही है, तो दूसरी तरफ भाजपा इसे “घमंड और अराजकता” का उदाहरण बताकर सीधे हमले कर रही है। आने वाले दिनों में यह विवाद और गरमाने के संकेत साफ नजर आ रहे हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

सरकारी नौकरी का महारथी, 15 जॉब्स क्रैक कर CGL पास करके बना अफसर

PWD-रेलवे के बीच साल भर से उलझी ऐशबाग ROB की रि-डिजाइन

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 : जबलपुर के सुनील ने किया टॉप, टॉप-10 में OBC का दबदबा

एमपी में एक साथ 14 कलेक्टर बदले: प्रियंक मिश्रा को भोपाल की कमान, 2015 बैच के 4 IAS को भी मिली कलेक्टरी

Tags:
  • सीहोर
  • प्रदर्शन
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार
  • मध्यप्रदेश भाजपा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि