एमपी में नाबालिग को बंधक बनाकर किया रेप, फिर खिलाया जहर, शव लेकर थाने पहुंचे परिजनों पर लाठीचार्ज

Reena Sharma Vijayvargiya | Jun 04, 2025, 11:21 IST
Share
The sootr
The sootr

सीहोर जिले में नाबालिक बच्ची को पहले बंधक बनाया और फिर उसका रेप किया गया। बताया जा रहा है कि दो युवकों ने उसे बंधक बनाकर रखा था और रेप करने के बाद उसकी हत्या भी कर दी। इस बात से गुस्साएं ग्रामीण वासियों व परिजनों ने प्रदर्शन किया।

नफीस खान @ सीहोर

MP News : सीहोर जिले में एक नाबालिग के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म और बाद में जहर देने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि दो युवक उनकी बेटी को बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया और फिर जबरन सल्फास की गोली खिलाई। इलाज के दौरान भोपाल के एक अस्पताल में लड़की की मौत हो गई।

घटनाक्रम से गुस्साएं परिजनों व ग्राणीव वासियों ने मंगलवार शाम आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर परिजन शव को थाने के सामने सड़क पर रखकर बैठ गए और रोड जाम कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस भी हमारी नहीं सुन रही है। करीब दो घंटे से थाने के सामने बैठे परिजनों को पुलिस ने जबरन हटाने की कोशिश करते हुए उनपर लाठीचार्ज किया जिसमें परिजन छह लोगों के घायल होने की बात कह रहे हैं।

खबर यह भी : 17 दिन बाद नजर आए मंत्री विजय शाह, खंडवा दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचे, बोले-पीड़िता मेरी बेटी जैसी

पुलिस ने की जांच शुरू

मामले की सूचना मिलते ही एसडीओपी पूजा शर्मा, अहमदपुर थाना प्रभारी रमनसिंह, श्यामपुर थाना प्रभारी संध्या मिश्रा समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। तीन घंटे के चक्काजाम के बाद प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्वक जाम खत्म किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://x.com/jitupatwari/status/1929946145448702147

खबर यह भी : लव जिहादी मोहसिन, भाई इमरान, दोस्त फैजान पर दुष्कर्म की 5वीं FIR, 14 धाराएं लगाईं

परिजन हुए पुलिस के लाठीचार्ज के शिकार

The sootr
The sootr
नाबालिग का शव लेकर भोपाल से शाम को आए परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस पर संगीन आरोप लगाते हुए थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण आरोपियों को गिरफ्तार करने व सख्त सजा देने की मांग कर रहे थे। अहमदपुर पुलिस ने उन्हें समझाइश दी, लेकिन ग्रामीण प्रदर्शन पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग कर मामले को नियंत्रित करने का प्रयास किया। मामले की सूचना मिलने पर एसडीओपी पूजा शर्मा, अहमदपुर थाना प्रभारी रमनसिंह, श्यामपुर थाना प्रभारी संध्या मिश्रा सहित भारी पुलिस मौके पर पहुंचे।

पुलिस का पक्ष और सुरक्षा इंतजाम

एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव किए जाने के कारण पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। मृतक लडक़ी के घर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। एसडीओपी पूजा शर्मा को इस मामले की विशेष जांच अधिकारी बनाया गया है।

खबर यह भी : हिरासत से भागा दुष्कर्म का आरोपी: लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

एडिशनल एसपी का बयान

एडिशनल एसपी सुनीता रावत ने कहा कि मंगलवार सुबह भोपाल के हमीदिया अस्पताल से अहमदपुर पुलिस को बच्ची की जहर खाने से मृत्यु की सूचना मिली। मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है। परिजन ने बताया कि पिता ने लडक़ी को गांव के एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था।

खबर यह भी : हिरासत से भागा दुष्कर्म का आरोपी: लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

भीड़ को रात में थाने से भगाया

पिता का कहना है वह मामले की शिकायत करने रात 1 बजे अहमदपुर थाने पहुंचे। तीन बार आवाज दी, जब एक पुलिसवाला चैनल गेट खोलकर बाहर निकला। मैंने उसे घटना बताई तो बोला, अस्पताल लेकर जा, नहीं तो तुझे भी अंदर डाल दूंगा। इसके बाद वह गेट लगाकर भीतर चला गया। उसने मेरी एक नहीं सुनी। बेटी को लेकर भोपाल गए और अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शाम से धरने पर बैठे हैं, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। रसिया रोड पर बड़ी संख्या में बैठे परिजनों कहना है कि बेटी का रेप करके मर्डर किया गया है। आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। हम फांसी की मांग कर रहे हैं। साथ गई छोटी बहन का आरोप है कि हन न्याय की मांग को लेकर बैठे है, पुलिस ने हमें ही पीटा। लाठीचार्ज में 6 लोग घायल हुए हैं।



बलात्कार मामला

Tags:
  • MP News
  • सीहोर
  • सजा
  • लाठीचार्ज
  • बलात्कार
  • नाबालिग
  • बंधक
  • बलात्कार मामला
  • सल्फास
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा