प्रिसिंपल ने बच्चों से लगवाए अल्लाह हू अकबर के नारे, सरकारी स्कूल में जमकर मचा बवाल
Sourabh Bhatnagar | Dec 04, 2025, 15:19 IST
seoni-school-controversy-allah-hu-akbar-slogan
सिवनी के सरकारी स्कूल में बच्चों से अल्लाह हू अकबर के नारे लगवाने के बाद बवाल मच गया। प्रिंसिपल पर नारे लगवाने के आरोप हैं। उस पर कार्रवाई की मांग भी की गई है।
MP News:सिवनी में एक सरकारी स्कूल में बच्चों से 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगवाने को लेकर विवाद पैदा हो गया है। यह घटना अरी थाना क्षेत्र स्थित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल की है।
घटना के बाद बच्चों ने जब घर जाकर यह बात परिजनों को बताई, तो उनके परिवारों में बवाल मच गया। इसने विवाद का रूप ले लिया।
3 दिसंबर को बच्चों के अभिभावकों और हिंदूवादी संगठनों के लोग भी स्कूल पहुंचे। इन लोगों ने प्रिंसिपल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी बर्खास्तगी और सस्पेंशन की मांग की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद जिले के शिक्षा अधिकारी एसएस कुमरे भी स्कूल पहुंचे, जहां लोगों ने उनके खिलाफ भी नारेबाजी की।
इस पर, जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रभारी प्रिंसिपल प्रतीक्षा मानगढ़े से बातचीत की। उन्हें स्कूल से हटा दिया। उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिया गया।
खबरें ये भी...
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने HC में खुद की पैरवी, बोले- मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर बजा उकसाते हैं
महाकाल मंदिर के लिए उज्जैन की 200 साल पुरानी मस्जिद टूटी, मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा
वहीं, गांव के लोग प्रिंसिपल के निलंबन की मांग करने लगे। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने मौके पर ही एक जांच टीम का गठन किया।
जांच टीम की रिपोर्ट के बाद ही प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएस कुमरे ने बताया कि उन्होंने खुद इस मामले की जांच करने के लिए स्कूल का दौरा किया।
प्रिंसिपल ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। वह सर्वधर्म सद्भाव को बढ़ावा देना चाहती थीं। उन्होंने सभी से माफी भी मांगी।
खबरें ये भी...
महाकाल लोक की तकिया मस्जिद तोड़ने को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, खारिज की ये अपील
मस्जिद के पास से गुजर रहे मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव, प्रतिमा खंडित, थाने के बाहर हिंदू संगठनों का हल्ला-बोल
सिवनी न्यूज:जिला शिक्षा अधिकारी एसएस कुमरे ने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी और रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस समय तक प्रिंसिपल को स्कूल से हटा दिया गया है और उनका स्थान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किया गया है।
मामले ने तूल तब पकड़ा जब बच्चों ने यह आरोप लगाया कि 1 दिसंबर को गीता पाठ के बाद उनसे 16 बार अल्लाह हू अकबर के नारे लगवाए गए। स्कूल की प्रभारी प्रिंसिपल प्रतीक्षा मानगढ़े ने सभी बच्चों पर यह नारे लगाने का दबाव डाला था।
मच गया बवाल
3 दिसंबर को बच्चों के अभिभावकों और हिंदूवादी संगठनों के लोग भी स्कूल पहुंचे। इन लोगों ने प्रिंसिपल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी बर्खास्तगी और सस्पेंशन की मांग की।
सिवनी के सरकारी स्कूल में हुए विवाद को शॉर्ट में समझें
| |
जिला शिक्षा अधिकारी ने लिया एक्शन
इस पर, जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रभारी प्रिंसिपल प्रतीक्षा मानगढ़े से बातचीत की। उन्हें स्कूल से हटा दिया। उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिया गया।
खबरें ये भी...
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने HC में खुद की पैरवी, बोले- मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर बजा उकसाते हैं
महाकाल मंदिर के लिए उज्जैन की 200 साल पुरानी मस्जिद टूटी, मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा
जांच टीम का गठन
जांच टीम की रिपोर्ट के बाद ही प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएस कुमरे ने बताया कि उन्होंने खुद इस मामले की जांच करने के लिए स्कूल का दौरा किया।
प्रिंसिपल ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। वह सर्वधर्म सद्भाव को बढ़ावा देना चाहती थीं। उन्होंने सभी से माफी भी मांगी।
खबरें ये भी...
महाकाल लोक की तकिया मस्जिद तोड़ने को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, खारिज की ये अपील
मस्जिद के पास से गुजर रहे मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव, प्रतिमा खंडित, थाने के बाहर हिंदू संगठनों का हल्ला-बोल
मामले में आगे की कार्रवाई
इस समय तक प्रिंसिपल को स्कूल से हटा दिया गया है और उनका स्थान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किया गया है।
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari