एमपी के मंडला-कटनी में अमित शाह, रीवा में राजनाथ करेंगे जनसभा, cm मोहन पहुंचेंगे जबलपुर

Sandeep Kumar | Apr 11, 2024, 10:37 IST
Share
PIC
PIC

देश के गृहमंत्री अमित शाह आज एमपी के दौरे पर रहेंगे, गृहमंत्री मंडला और कटनी का दौरा करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भी आज मध्य प्रदेश आएंगे।

BHOPAL. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) 11 अप्रैल को मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। वे मंडला और कटनी जिलों में जनसभा करेंगे। दरअसल, लोकसभा चुनाव में बीजेपी का आदिवासी वोटरों पर फोकस है। प्रदेश में इस वक्त 22 फीसदी आदिवासी वोटर हैं। मंडला लोकसभा में कांग्रेस के पू्र्व अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दौरा करने आ रहे हैं। वे दोपहर 12.50 बजे मंडला के रपटा घाट पर मां नर्मदा के दर्शन कर पूजन-अर्चना करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:10 बजे रानी दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...Cyber fraud: डॉक्टर दंपति को किया डिजिटल हाउस अरेस्ट, आठ लाख ठगे

ऐसा रहेगा अमित शाह के कार्यक्रम का दौरा

गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 1.30 बजे पुलिस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.50 बजे कटनी के विजयनाथ धाम मंदिर में दर्शन कर पूजन-अर्चना करेंगे। दोपहर 3.10 बजे विजयनाथ धाम मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...Weather update : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आज फिर गिरेंगे ओले

राजनाथ सिंह आएंगे रीवा-सतना

इसी तरह केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( Rajnath singh ) भी प्रदेश के दौरे पर हैं। वे मऊगंज और सतना में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे रीवा से जनार्दन मिश्र और सतना में गणेश सिंह के पक्ष में जनता से वोट मांगेंगे। राजनाथ सिंह को क्षत्रिय वोटर्स साधने के लिए चुनावी मैदान में उतारा गया है।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल पर काबिज होने 35 साल से तरस रही कांग्रेस का नया कार्ड, कायस्थ-मुस्लिम वोटर क्या लगाएंगे नैया पार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में

वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंडला, जबलपुर, सीधी और शहडोल में चुनावी सभा करेंगे। वे दोपहर 12:20 बजे जबलपुर स्टेट हैंगर पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगे। दोपहर 12:45 बजे मंडला में रपटा घाट पर मां नर्मदा का दर्शन एवं पूजन करेंगे। दोपहर 1:30 बजे पुलिस ग्राउंड मंडला में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2:10 बजे शहडोल में जनसभा में शामिल होंगे। दोपहर 3:30 बजे सीधी जिले के चुरहट में जनसभा में शामिल होंगे। शाम 4:30 बजे जबलपुर के सीहोरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर एयरपोर्ट पर 2.94 करोड़ का करीब 5 किलो सोना पकड़ाया

Tags:
  • Amit Shah
  • गृहमंत्री अमित शाह
  • Rajnath Singh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा