फिर हमले का शिकार हुई पुलिस, महिलाओं ने बरसाए पत्थर, गाड़ी फोड़ी, SI समेत कई घायल
Rohit Sahu | Mar 22, 2025, 11:53 IST
mp police attacks
शहडोल में हुए गोलीकांड के आरोपियों की तलाश में गई पुलिस टीम पर बड़ा हमला हुआ। ईरानी बाड़ा इलाके में हुए में पथराव किया गया। कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
शहडोल जिले में हाल ही में सराफा व्यापारियों पर हुए गोलीकांड के आरोपियों की तलाश में पहुंची पुलिस टीम पर हमला हो गया। पुलिस पूछताछ कर रही थी इसी दौरान घर वहां मौजूद महिलाओं ने लोगों के साथ मिलकर पथराव कर दिया। घटना में SI, महिला कांस्टेबल समेत कई जवान घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार रात 11 बजे बुढ़ार थाना क्षेत्र के ईरानी बाड़ा में हुई।
पुलिस टीम पर हमले में एसआई उमाशंकर, बलभद्र, आशीष तिवारी, कृष्णा मिश्रा, सरिता सिंह और प्राइवेट चालक कृष्णा तिवारी घायल हो गए। घटना में सरिता सिंह को कान में गंभीर चोट आई। पुलिस टीम ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। इसके अलावा, पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना के बाद पुलिस ने 18 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन पर पुलिस पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने और पथराव करने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। एएसपी अभिषेक दीवान ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और मामले की जांच की जा रही है। शहडोल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।
कुछ दिन पहले केशवाही इलाके में साप्ताहिक बाजार से लौट रहे सराफा व्यापारियों पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। इस हमले के पीछे लूट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी और इसी दौरान संदिग्ध बाइक की तलाश में बुढ़ार क्षेत्र में दबिश दी गई थी।
यह भी पढ़ें: पुलिसवाले के परिवार को काटने वाले कुलदीप साहू की बैरक में मोबाइल-गांजा
यह भी पढ़ें: फिर पुलिस पर हमला: शहडोल में पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल सहित कई पुलिसकर्मी हुए घायल
दमोह जिले में एक पुलिस मुठभेड़ में 23 अपराधों के आरोपी कासिम खान को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसमें एएसआई आनंद अहिरवार घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली मारी। वहीं मऊगंज में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें पुलिस-प्रशासन की टीम को बंधक बनाकर मारपीट की गई। इस हमले में एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) रामचरण गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें: महाकाल मंदिर में अवैध वीआईपी दर्शन कांड, पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की 2360 पन्नों की चार्जशीट
पूछताछ के दौरान अचानक पथराव
मोहल्ले का रास्ता संकरा होने की वजह से पुलिस वाहन अंदर नहीं जा सका, जिसके चलते पुलिसकर्मी पैदल ही जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान कॉन्स्टेबल बलभद्र सिंह ने जब मोहल्ले में बाइक के बारे में पूछताछ की, तो फिरोज अली जाफरी नामक व्यक्ति ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद, वहां मौजूद महिलाएं और अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और पत्थर बरसाने शूरू कर दिए। पुलिस ने मामला में 18 लोगों पर केस दर्ज किया है।
ये पुलिसकर्मी हुए घायल
गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित
कैसे हुआ गोलीकांड?
यह भी पढ़ें: पुलिसवाले के परिवार को काटने वाले कुलदीप साहू की बैरक में मोबाइल-गांजा
यह भी पढ़ें: फिर पुलिस पर हमला: शहडोल में पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल सहित कई पुलिसकर्मी हुए घायल
दमोह और मऊगंज में भी हुआ था हमला
यह भी पढ़ें: महाकाल मंदिर में अवैध वीआईपी दर्शन कांड, पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की 2360 पन्नों की चार्जशीट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari