सीधी में शिवसेना नेता ने सिविल सर्जन के चेहरे पर पोती कालिख, फिर किया सरेंडर

Sandeep Kumar | Published:
Share
shiv-sena-leader-vivek
shiv-sena-leader-vivek

सीधी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एसबी खरे पर कालिख पोती गई। शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने नर्सिंग होम से बाहर आते वक्त उनपर कालिख पोती। इसके बाद पुलिस स्टेशन पहुंचकर सरेंडर किया।

SIDHI. सीधी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एसबी खरे पर कालिख पोती गई। बताया जा रहा है कि कालिख शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक ने पोती है। यह घटना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित नर्सिंग होम के पास हुई। सिविल सर्जन अपने घर जा रहे थे। शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने आरोप लगाया। डॉ. खरे नर्सिंग होम से मरीज देखकर निकले थे। इसी दौरान कालिख पोती गई। वे प्राइवेट नर्सिंग होम में ड्यूटी दे रहे थे। सरकारी अस्पताल में मरीज परेशान हो रहे थे।

कालिख पोतने वाले शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक ने कहा कि हम विरोध कर रहे थे, आहत करना मकसद नहीं था।
वीडियो वायरल होने के बाद विवेक कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। विवेक ने कहा कि सिविल सर्जन के खिलाफ हमने पहले भी शिकायत दी थी। हमने प्रशासन को बताया था कि हम प्रदर्शन करेंगे।

848ccce2-c69
848ccce2-c69


ये भी पढ़ें...EPFO की नई स्कीम लॉन्च : पुरानी कंपनी के कर्मचारी EPF में होंगे एनरोल, पैसे भी मिलेंगे, जानें योजना

ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (4 नवंबर): मध्यप्रदेश सहित देशभर में बारिश, ठंड और आंधी का असर

पुलिस जांच कर रही: डीएसपी

डीएसपी अमन मिश्रा ने बताया कि सिविल सर्जन ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है, निष्कर्ष पर जल्द नहीं पहुंचे जा सकते। जिला अस्पताल के स्टाफ में रोष देखा जा रहा है। स्टाफ की मांग है कि सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसी हरकत किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

ये भी पढ़ें...एमपी के मुकुंद आगीवाल ने रचा इतिहास : सीए फाइनल में पाया AIR में पहला स्थान

ये भी पढ़ें...उच्च शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल: अतिथि विद्वानों की भर्ती प्रक्रिया में बार-बार बदलाव से बढ़ी परेशानियां

विरोध का तरीका ठीक नहीं

शहर के कुछ लोग मानते हैं कि अव्यवस्थाओं पर विरोध किया गया। हालांकि, विरोध का तरीका ठीक नहीं है। सिविल सर्जन पद की गरिमा होती है। स्वास्थ्य सेवाओं में गिरावट आई है। निजी नर्सिंग होम की संख्या बढ़ी है। इसका शांतिप्रिय तरीके से भी विरोध किया जा सकता है।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • शिवसेना
  • जिला अस्पताल
  • नर्सिंग होम
  • कालिख पोती
  • सीधी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर