ladli behna yojana the sootr
पौधारोपण कराने पर मंत्री प्रहलाद पटेल की नाराजगी के बाद अधिकारी सस्पेंड, ये है पूरा मामला
Rohit Sahu | Published:
prahlad patel shivpuri ceo
मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री को बिना परमिशन पौधारोपण कराने पर अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। इस कार्यक्रम को लेकर मंत्री प्रहलाद पटेल ने नाराजगी जताई थी।
मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जनपद पंचायत पोहरी (Pohri), जिला शिवपुरी (Shivpuri) के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) गिर्राज शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह सख्त कदम मंत्री प्रहलाद पटेल की सख्त नारजगी के बाद उठाया गया है। दरअसल सीईओ ने भागीय अनुमति के बिना वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया था और निर्देशों का उल्लंघन किया था।
![ladli behna yojana the sootr]()
विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार वृक्षारोपण की आधिकारिक तिथि 20 जून के बाद तय की गई है, लेकिन सीईओ गिर्राज शर्मा ने इसे समय से पहले ही करा दिया। कार्यक्रम को "जल गंगा संवर्धन अभियान" के नाम पर प्रस्तुत किया गया, जिससे जनता को गुमराह किया गया और मीडिया में भ्रामक संदेश फैलाया गया।
इस अनुशासनहीनता को गंभीर मानते हुए विभाग ने म.प्र. सिविल सेवा नियम, 1966 के तहत गिर्राज शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय भोपाल स्थित विकास आयुक्त कार्यालय निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
दरअसल गुरुवार को मंत्री प्रहलाद पटेल एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान पौधारोपण का कार्यक्रम भी रखा था। जिसपर मंत्री भड़क गए और उन्होंने कहा 20 जून के बाद पौधारोपण का सही समय है। इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने सफाई देते हुए कहा कि मंत्री की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि गर्मियों में पौधरोपण क्यों किया जा रहा है, जबकि यह कार्य मानसून के बाद किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: अफसरों पर क्यों तमतमाए मंत्री प्रहलाद पटेल, लिया ये बड़ा एक्शन, जानें पूरा मामला
यह भी पढ़ें:पीरियड्स के दौरान दलित छात्रा को कक्षा से बाहर अलग बैठाकर दिलाई एक्जाम, प्रिंसिपल सस्पेंड
thesootr links
कार्यक्रम में मंत्री प्रहलाद पटेल ने जताई नाराजगी
गुरुवार को ग्राम देवपुरा में आयोजित जलगंगा संवर्धन अभियान (Jalganga Samvardhan Abhiyan) के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल (Minister Prahlad Patel) मंच से ही बिफर पड़े। उन्होंने सार्वजनिक रूप से अधिकारियों को फटकारते हुए कहा था कि तुम पूरे समय नौटंकी करने वाले लोग हो! इस तीखी प्रतिक्रिया के बाद मंत्री मंच छोड़कर गुस्से में कार्यक्रम स्थल से चले गए। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
निर्धारित समय से पहले कराया गया पौधारोपण
निलंबन का आदेश हुआ जारी
क्या था पूरा मामला
यह भी पढ़ें: अफसरों पर क्यों तमतमाए मंत्री प्रहलाद पटेल, लिया ये बड़ा एक्शन, जानें पूरा मामला
यह भी पढ़ें:पीरियड्स के दौरान दलित छात्रा को कक्षा से बाहर अलग बैठाकर दिलाई एक्जाम, प्रिंसिपल सस्पेंड
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari