अचानक ट्रेन से गिरी नवविवाहिता, बचाने पति ने लगाई छलांग, कंधे पर लाश लेकर...
Reena Sharma Vijayvargiya | May 29, 2025, 12:24 IST
The sootr
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। 21 वर्षीय नवविवाहिता ट्रेन से गिर गई और उसकी मौत हो गई। अपनी पत्नी को बचाने की उम्मीद में पति भी ट्रेन से कूद पड़ा।
MP News : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 21 साल की युवती की चलती ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। युवती की जान बचाने के लिए उसका पति भी ट्रेन से कूद पड़ा। घटना के बाद लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर युवती का शव मिला। पति ने शव को अपने कंधे पर रखकर करीब आधा किलोमीटर पैदल चलकर मदद हासिल की और पुलिस की सहायता से अस्पताल पहुंचा।
पति का आरोप है कि रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवानों ने उसकी मदद करने के बजाय उल्टा लिखा-पढ़ी के लिए रोकने की बात कही। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, विकास ने अपनी पत्नी को उनकी परीक्षा दिलाने उरई भेजा था। परीक्षा के बाद मंगलवार को दोनों ग्वालियर लौटे और फिर इंदौर जाने के लिए ट्रेन नंबर 14310 से निकल गए।
खबर यह भी : बालासोर ट्रेन हादसे में CBI ने रेलवे के 3 अधिकारियों को किया गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; 292 लोगों की गई थी जान
शिवानी एस-4 कोच के अपर बर्थ नंबर 16 पर लेटी हुई थीं। ट्रेन शिवपुरी रेलवे स्टेशन से लगभग चार किलोमीटर आगे बढ़ चुकी थी, जब रात करीब 9 बजे शिवानी को अचानक उल्टियां आने लगीं और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्होंने कहा कि वे ठीक नहीं हैं। विकास ने उन्हें बैठने और पानी पीने को कहा।
फिर भी उनकी तबीयत खराब होती गई और वे ट्रेन के गेट के पास जाकर उल्टी करने लगीं। विकास पानी लेने गया था, जब वह लौटा तो एक व्यक्ति ने बताया कि शिवानी का पैर फिसला और वह ट्रेन से गिर गईं।
खबर यह भी : बालासोर ट्रेन हादसे में CBI का बड़ा एक्शन, सिग्नल जेई आमिर खान का घर सील, रेलवे बोला- हमारा पूरा स्टाफ मौजूद
इस बात को सुनकर विकास जोशी घबरा गए और उन्होंने ट्रेन की आपात चेन खींचने की कोशिश की लेकिन ट्रेन के रुकने में समय लग रहा था। चिंतित होकर वे भी चलती ट्रेन से कूद गए। ट्रेन उस वक्त लगभग 1 किलोमीटर आगे निकल चुकी थी। अपने टॉर्च की मदद से उन्होंने पत्नी को रातौर क्रॉसिंग के पास सडक़ पर ढूंढ़ा। आसपास मदद के लिए कोई नहीं था।
खबर यह भी : ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद बाहानगा के हाईस्कूल में रखे गए थे शव, अब भय और चिंता का माहौल, कलेक्टर बोले- स्कूल जमींदोज होगा
विकास के अनुसार, जीआरपी के जवानों ने उन्हें उल्टा यह कहकर रोकने की कोशिश की कि वे भागकर जा रहे हैं और लिखापढ़ी पूरी होने के बाद ही जाने देंगे। इसके बाद विकास आधा किलोमीटर पैदल चले जब तक कि उन्हें हाईवे पर पुलिस मिली। पुलिस ने 15 मिनट में उन्हें एक गाड़ी से अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया।
खबर यह भी : न्यूज अपडेट्स- ओडिशा ट्रेन हादसे में प.बंगाल का युवक का युवक मारा गया था, बॉडी बिहार भेज दी; अफगानिस्तान में हादसे में 24 की मौत
कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। महिला की मौत सिर और मुंह में गंभीर चोटों के कारण हुई है। एसआई सुमित शर्मा ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच जारी है।
शिवानी के भाई भी घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच गए हैं, लेकिन अभी तक किसी तरह की आपराधिक आशंका नहीं जताई गई है। मायके और ससुराल पक्ष के बयान लिए जाने बाकी हैं।
ट्रेन हादसा | ट्रेन दुर्घटना | नव विवाहिता की मौत पर विवाद
पति का आरोप है कि रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवानों ने उसकी मदद करने के बजाय उल्टा लिखा-पढ़ी के लिए रोकने की बात कही। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, विकास ने अपनी पत्नी को उनकी परीक्षा दिलाने उरई भेजा था। परीक्षा के बाद मंगलवार को दोनों ग्वालियर लौटे और फिर इंदौर जाने के लिए ट्रेन नंबर 14310 से निकल गए।
खबर यह भी : बालासोर ट्रेन हादसे में CBI ने रेलवे के 3 अधिकारियों को किया गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; 292 लोगों की गई थी जान
ट्रेन में दर्दनाक क्षण
फिर भी उनकी तबीयत खराब होती गई और वे ट्रेन के गेट के पास जाकर उल्टी करने लगीं। विकास पानी लेने गया था, जब वह लौटा तो एक व्यक्ति ने बताया कि शिवानी का पैर फिसला और वह ट्रेन से गिर गईं।
खबर यह भी : बालासोर ट्रेन हादसे में CBI का बड़ा एक्शन, सिग्नल जेई आमिर खान का घर सील, रेलवे बोला- हमारा पूरा स्टाफ मौजूद
पति की हिम्मत और संघर्ष
खबर यह भी : ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद बाहानगा के हाईस्कूल में रखे गए थे शव, अब भय और चिंता का माहौल, कलेक्टर बोले- स्कूल जमींदोज होगा
रेलवे पुलिस का रवैया
खबर यह भी : न्यूज अपडेट्स- ओडिशा ट्रेन हादसे में प.बंगाल का युवक का युवक मारा गया था, बॉडी बिहार भेज दी; अफगानिस्तान में हादसे में 24 की मौत
जांच और प्रतिक्रिया
शिवानी के भाई भी घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच गए हैं, लेकिन अभी तक किसी तरह की आपराधिक आशंका नहीं जताई गई है। मायके और ससुराल पक्ष के बयान लिए जाने बाकी हैं।
ट्रेन हादसा | ट्रेन दुर्घटना | नव विवाहिता की मौत पर विवाद
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari