BJP अध्यक्ष पद की अटकलों पर शिवराज सिंह चौहान का जवाब, भागवत से मीटिंग के बाद तेज हुईं थी अटकलें

Dablu Kumar | Aug 27, 2025, 08:30 IST
Share
shivraj
shivraj

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बीजेपी अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाएं तेज थीं। हालांकि, अब इन अटकलों पर शिवराज ने ब्रेक लगा दिया है।

हाल ही में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी। इसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। राजनीतिक पंडित कयास लगा रहे थे कि वह बीजेपी के राष्ट्रीय बनने वाले हैं। हालांकि, अब शिवराज सिंह चौहान ने इन सभी अटकलों पर अपना पक्ष रखा है।

शिवराज ने रखी अपनी बात

बीजेपी अध्यक्ष पद की रेस को लेकर चौहान ने साफ किया था कि उन्होंने कभी भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के बारे में नहीं सोचा है और न ही किसी अन्य ने उन्हें इस विषय पर कुछ कहा है। शिवराज मंगलवार (26 अगस्त) को ग्वालियर पहुंचे। जहां पत्रकारों ने उनसे बीजेपी अध्यक्ष पद को लेकर सवाल पूछे, इस पर उन्होंने मीडिया के सामने हाथ जोड़ते हुए कहा- न मैंने कभी सोचा है, न किसी ने कहा, न कभी सोच सकता हूं। मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो दायित्व कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री का दिया है, मैं वही काम पूजा की तरह कर रहा हूं।
बता दें कि, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार (24 अगस्त) को मोहन भागवत से मुलाकात की। इस मीटिंग के बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी। बंद कमरे में दोनों नेताओं की 45 मिनट तक मीटिंग हुई है। खास बात यह है कि दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात लगभग दो साल बाद हुई है।

शिवराज से जुड़ी इस खबर पर एक नजर

  • शिवराज और मोहन भागवत की मुलाकात: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से 24 अगस्त को दिल्ली में 45 मिनट तक मुलाकात की, जो लगभग दो साल बाद हुई थी।
  • बीजेपी अध्यक्ष पद को लेकर अटकलें: बैठक के बाद, राजनीतिक पंडितों ने शिवराज का नाम बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए आगे बढ़ाया, लेकिन चौहान ने इन अटकलों को खारिज किया।
  • चौहान का स्पष्ट बयान: शिवराज ने मीडिया से कहा कि उन्होंने कभी भी बीजेपी अध्यक्ष पद के बारे में नहीं सोचा और न ही किसी ने उनसे इस विषय पर बात की है।
  • शिवराज का समर्पण: चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री के दायित्व को पूजा की तरह निभाने की बात की।
  • बीजेपी अध्यक्ष चुनाव पर सवाल: 9 सितंबर को उप राष्ट्रपति चुनाव के बाद बीजेपी के अध्यक्ष चुनाव की संभावना जताई जा रही है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि नया अध्यक्ष कौन होगा।
ये भी पढ़िए...केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंची किसान की शिकायत, उनके आदेश पर कीटनाशक कंपनी की जांच, अब FIR

शिवराज और मोहन भागवत की बैठक

बीते रविवार को शिवराज सिंह चौहान और मोहन भागवत के बीच यह बैठक 45 मिनट तक चली। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के झंडेवालान स्थित संघ कार्यालय केशवकुंज में इस बैठक को रखा गया था। मीटिंग के बाद शिवराज सिंह चौहान सीधे दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

इसके बाद से उनका नाम बीजेपी अध्यक्ष पद की रेस में सामने आने लगा है। राजनीतिक पंडित अटकले लगाने लगे कि वह बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले हैं। हालांकि, उन्होंने इस सभी दावों से इंकार कर दिया है।

चौहान की यह टिप्पणी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर चल रही अटकलों को शांत करने की थी। साथ ही, इस मामले से उन्होंने खुद की राजनीति को अलग कर लिया है।

ये भी पढ़िए... 45 मिनट तक बंद कमरे में मिले RSS चीफ मोहन भागवत और केंद्रीय मंत्री शिवराज, लगाए जा रहे कई कयास

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव अगले महीने

गौरतलब है कि, 9 सिंतबर को उप राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस चुनाव के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव हो जाएगा। वहीं, 28 सितंबर से पहले चुनाव संपन्न होने की भी बात की जा रही है। हालांकि, अभी तक बीजेपी का अगला अध्यक्ष कौन होगा? इसके बारे में अभी खुलकर कोई बात सामने नहीं आई है। लेकिन पार्टी के कुछ नेताओं के नाम तेजी से सामने आ रहे हैं।

FAQ

  1. क्या शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा अध्यक्ष पद को लेकर कुछ कहा?
    नहीं, शिवराज सिंह चौहान ने इस बारे में स्पष्ट किया कि न उन्होंने कभी इसके बारे में सोचा है और न ही किसी ने उन्हें इस विषय पर कुछ कहा है। उनका ध्यान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री के दायित्व पर केंद्रित है।
  2. क्या शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी अध्यक्ष बनने की इच्छा जताई?
    नहीं, शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्होंने कभी बीजेपी अध्यक्ष बनने के बारे में नहीं सोचा है। उन्होंने इस संबंध में सभी अटकलों को नकारते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें दी गई है, को पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मोहन भागवत
  • बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • बीजेपी अध्यक्ष
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा