इंदौर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले, मैं नकली किसान नहीं
Vishwanath Singh | Jun 26, 2025, 16:27 IST
Photograph: (The Sootr)
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में कहा, "मैं नकली किसान नहीं हूं, मैं खेती में जीता हूं।" उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से चर्चा भी हुई।
INDORE. मैं नकली किसान नहीं हूं। मैं कृषि मंत्री नहीं, किसान हूं। मेरे हर रोम में किसान और हर सांस में खेती है। मैं खेती में ही जीता हूं। इंदौर में गुरुवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये बातें कहीं।
उन्होंने यहां पर खेत में ट्रैक्टर भी चलाया। इस दौरान ट्रैक्टर पर उनके साथ सांसद शंकर लालवानी और विधायक मनोज पटेल भी साथ बैठे थे। इस कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अकेले में लगभग 15 मिनट तक चर्चा भी की।
पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर में एक बार फिर अपने खास अंदाज में नजर आए। आम किसानों की नब्ज को पहचानने वाले शिवराज इस बार भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खुद ट्रैक्टर चलाते हुए दिखे। उन्होंने फार्म रिसोर्स हब का शिलान्यास किया और कृषि वैज्ञानिकों से खेती की उन्नत तकनीकों पर चर्चा की।
शिवराज सिंह चौहान का यह दौरा सिर्फ एक औपचारिक यात्रा नहीं, बल्कि किसानों के साथ जुड़ने और खेती को बेहतर बनाने का प्रयोगात्मक प्रयास था। इंदौर में ट्रैक्टर चलाने से लेकर उच्चस्तरीय बैठकों तक, शिवराज ने यह साबित किया कि वे ‘कागज पर नहीं, खेत में उतरकर फैसले करना जानते हैं।’
कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के कृषि मंत्रियों एवं सोयाबीन उत्पादक राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोयाबीन की घटती उत्पादकता पर गंभीर चर्चा की। बैठक में ‘खाद्य तेलों पर राष्ट्रीय मिशन-तिलहन’ के अंतर्गत प्रस्तुति दी गई, जिसमें सोयाबीन की खेती से जुड़े इतिहास, वर्तमान परिदृश्य, चुनौतियां और समाधान पर विमर्श हुआ।
शिवराज ने स्पष्ट किया कि “किसानों के साथ बैठकर ही समाधान निकलेगा। हम सिर्फ मंत्रालय में बैठकर फैसले नहीं करना चाहते, बल्कि किसानों की बात सुनकर ही नई योजनाएं बनाना चाहते हैं।” कार्यक्रम में किसानों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर साझा कीं और वैज्ञानिकों ने समाधान सुझाए। माना जा रहा है कि जल्द ही केंद्र सरकार सोयाबीन और अन्य तिलहन फसलों के लिए नई रणनीति की घोषणा कर सकती है। MP News
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
उन्होंने यहां पर खेत में ट्रैक्टर भी चलाया। इस दौरान ट्रैक्टर पर उनके साथ सांसद शंकर लालवानी और विधायक मनोज पटेल भी साथ बैठे थे। इस कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अकेले में लगभग 15 मिनट तक चर्चा भी की।
मंत्री शिवराज ने चलाया ट्रैक्टर
शिवराज सिंह चौहान का यह दौरा सिर्फ एक औपचारिक यात्रा नहीं, बल्कि किसानों के साथ जुड़ने और खेती को बेहतर बनाने का प्रयोगात्मक प्रयास था। इंदौर में ट्रैक्टर चलाने से लेकर उच्चस्तरीय बैठकों तक, शिवराज ने यह साबित किया कि वे ‘कागज पर नहीं, खेत में उतरकर फैसले करना जानते हैं।’
किसानों के साथ जमीन पर दिखे कृषि मंत्री
कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा, “यहां वैज्ञानिक फसलों की उत्पादकता कैसे बढ़े, इस पर गहन मंथन करेंगे। हमारी कोशिश है कि किसान को कम लागत में अधिक लाभ मिले और हम देश को खाद्य तेल के मामले में आत्मनिर्भर बना सकें।” शिवराज का ट्रैक्टर चलाना प्रतीकात्मक ही नहीं, बल्कि यह संदेश था कि वे नीति निर्माण से पहले जमीन की सच्चाई को समझते हैं और किसानों के साथ खड़े हैं।
तीन राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ हुई अहम बैठक
सोयाबीन पर चिंतित दिखे शिवराज
शिवराज ने कहा, “तिलहन फसलों में देश में 34% योगदान सोयाबीन का है, लेकिन इसके बावजूद इसका उत्पादन लगातार घट रहा है। एलोमोजिक बीमारी जैसी समस्याएं किसानों की मेहनत को बर्बाद कर रही हैं। किसान बार-बार कीटनाशक डाल रहे हैं, लेकिन फसल नहीं बच पा रही।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत को हर साल लगभग 1.32 लाख करोड़ का खाद्य तेल आयात करना पड़ता है। ऐसे में यह जरूरी हो गया है कि हम देश में तेल उत्पादन बढ़ाने के उपाय करें। इसी उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई थी ताकि किसानों से मिलकर उनके अनुभवों से नीतियां बनाई जा सकें।
किसानों के सुझाव से निकलेगा समाधान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
By Umeshwari Baghel
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
By Aman Vaishnav
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
By Raghvendra Singh Rathore
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
By Arohi Raj
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
By Sanjay Gupta
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
By Jageshwar Prasad
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन
By Ashish Bhardwaj