b8f015f2-109
शिवराज की नाराजगी के बाद नप गए सीहोर डीएफओ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश
Sanjay Dhiman | Published:
Photograph: (the sootr)
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी के बाद सीहोर वन मंडल के डीएफओ मगन सिंह डाबर को हटाकर अर्चना पटेल को नया डीएफओ नियुक्त किया गया। यह निर्णय आदिवासी परिवारों के घर तोड़ने और उन्हें जमीन से बेदखल करने की घटना के बाद लिया गया।
नफीस खान@सीहोर
MP News: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की नाराजगी के बाद रविवार को सीहोर वन मंडल के वन मंडलाधिकारी (DFO) मगन सिंह डाबर को हटा दिया गया। उनकी जगह लघुवानोपज संघ की उप वन संरक्षक अर्चना पटेल को सीहोर डीएफओ नियुक्त किया गया है।
शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी का कारण आदिवासी समुदाय द्वारा लगाए गए आरोप थे। आदिवासियों का आरोप था कि खिवनी अभयारण्य (Khivni Sanctuary) क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों ने आदिवासियों के घरों को तोड़ा और उन्हें जमीन से बेदखल कर दिया। इस घटना के बाद आदिवासी समुदाय के सैकड़ों लोग सीहोर कलेक्ट्रेट (Sehore Collectorate) पहुंचे थे। वहां केंद्रीय मंत्री चौहान ने उनसे मुलाकात उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया था।
डीएफओ को पद से हटाए से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की थी। सीएम हाउस में हुई इस मुलाकात का मकसद आदिवासी समुदाय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना था। इस दौरान आदिवासियों को उनकी जमीन से हटाने की घटना पर सीएम और केंद्रीय मंत्री ने चिंता व्यक्त करते हुए नाराजगी जताई।
बता दें कि बीते दिनों देवास जिले के खातेगांव और सीहोर में खिवनी अभयारण्य के लिए वन विभाग ने बिना नोटिस दिए ही करीब 50 आदिवासी परिवारों का घर उजाड़ दिया था। उनका आरोप है कि उन्हें बिना कोई कारण बताए और बिना नोटिस दिए जमीन से बेदखल किया गया। जिससे उनके जीवन और आजीविका पर गंभीर प्रभाव पड़ा।
![b8f015f2-109]()
यह खबरें भी पढ़ें...
मुंबई में घर खरीदने के लिए करना होगा 109 साल तक काम, जानिए देश के दूसरे बड़े शहरों का क्या है हाल
मंदसौर के पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार ने टोल मैनेजर के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल
इस मामले में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवारों को उचित राहत और सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाया जाए। इसमें आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सामाजिक सेवाएं शामिल हैं। सीएम ने वन विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश के दौर में ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचें। ताकि न केवल आदिवासियों का जीवन सुरक्षित रहे, बल्कि जंगल और पर्यावरण का भी संरक्षण किया जा सके।
यह खबरें भी पढ़ें...
राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में शिलांग एसआईटी ने दी रतलाम में दबिश
आदिवासियों ने किया सीहोर कलेक्ट्रेट का घेराव, बैठक बीच में छोड़ पहुंचे शिवराज सिंह चौहान
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP News: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की नाराजगी के बाद रविवार को सीहोर वन मंडल के वन मंडलाधिकारी (DFO) मगन सिंह डाबर को हटा दिया गया। उनकी जगह लघुवानोपज संघ की उप वन संरक्षक अर्चना पटेल को सीहोर डीएफओ नियुक्त किया गया है।
शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी का कारण आदिवासी समुदाय द्वारा लगाए गए आरोप थे। आदिवासियों का आरोप था कि खिवनी अभयारण्य (Khivni Sanctuary) क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों ने आदिवासियों के घरों को तोड़ा और उन्हें जमीन से बेदखल कर दिया। इस घटना के बाद आदिवासी समुदाय के सैकड़ों लोग सीहोर कलेक्ट्रेट (Sehore Collectorate) पहुंचे थे। वहां केंद्रीय मंत्री चौहान ने उनसे मुलाकात उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया था।
कार्रवाई से पहले सीएम से मिले थे शिवराज
बता दें कि बीते दिनों देवास जिले के खातेगांव और सीहोर में खिवनी अभयारण्य के लिए वन विभाग ने बिना नोटिस दिए ही करीब 50 आदिवासी परिवारों का घर उजाड़ दिया था। उनका आरोप है कि उन्हें बिना कोई कारण बताए और बिना नोटिस दिए जमीन से बेदखल किया गया। जिससे उनके जीवन और आजीविका पर गंभीर प्रभाव पड़ा।
यह खबरें भी पढ़ें...
मुंबई में घर खरीदने के लिए करना होगा 109 साल तक काम, जानिए देश के दूसरे बड़े शहरों का क्या है हाल
मंदसौर के पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार ने टोल मैनेजर के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल
सीएम ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
यह खबरें भी पढ़ें...
राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में शिलांग एसआईटी ने दी रतलाम में दबिश
आदिवासियों ने किया सीहोर कलेक्ट्रेट का घेराव, बैठक बीच में छोड़ पहुंचे शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री ने एक्स पर दिए दिशा निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात व कार्रवाई की जानकारी अपने एक्स हैंड़ल पर ट्वीट कर दी। उन्होंने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले में विस्तृत जांच के आदेश देते हुए कहा कि बारिश के दौरान ऐसी कार्रवाईयों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाईसाहब शिवराज सिंह चौहान से आदिवासियों से जुड़ी समस्या की जानकारी मिली है। उन्होंने लिखा कि उनकी सरकार गरीबों आदिवासियों के साथ है, आदिवासी समुदाय का सम्मान और कल्याण हमारी पहली प्राथमिकता है। सीएम ने जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari