अब बड़े बेटे की शादी की तैयारियों में बिजी हुए शिवराज-साधना, ट्वीट कर दी जानकारी
Vikram Jain | Feb 27, 2025, 24:17 IST
shivraj singh chouhan son kartikeya wedding bhopal
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पत्नी साधना सिंह अब बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह की शादी की तैयारियों में व्यस्त हो गए हैं। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। साथ ही शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह की शादी के बाद अब अब बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी की तैयारियों जोरों पर हैं। कार्तिकेय सिंह और अमानत बंसल की शादी 6 मार्च को राजस्थान के जोधपुर में होने वाली है। लेकिन इससे पहले शादी की रस्मों की शुरुआत बुधवार से भोपाल में हुई, जहां परिवार ने पूजा-अर्चना की। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके जानकारी दी है।
बेटे
शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर बड़े बेटे की शादी से जुड़ी जानकारी दी। पूर्व सीएम ने बताया कि महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर बड़े बेटे कार्तिकेय के विवाह की मंगलमयी रस्मों का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि इस खास अवसर पर पूरा परिवार पूजन-अर्चन कर कार्तिकेय सिंह के शुभ विवाह के संपन्न होने की प्रार्थना कर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...
शिवराज सिंह चौहान ने बेटे-बहू को दिलाया आठवां वचन, पिता ने आशीर्वाद के साथ दी यह सीख
पूर्व सीएम ने यह भी बताया कि परिवार अब सलकनपुर में बिजासन माता की पूजा अर्चना की हैं। साथ ही गृह ग्राम जैत में भी धार्मिक अनुष्ठान होंगे, अब गांव में माता पूजन, कुल देवता पूजा, नर्मदा पूजा और हरदौल पूजा जैसी रस्में भी संपन्न हुईं। शिवराज सिंह यह भी कहा कि इस शुभ कार्य के लिए भगवान शिव और माता पार्वती से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यह पूजा की गई है। उन्होंने कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर करते हुए दो अलग-अलग ट्वीट किए।
ये खबर भी पढ़ें...
शादी के बंधन में बंधे शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल, देखें खास तस्वीरें
बता दें कि शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह और रिद्धि जैन का विवाह अभी कुछ दिन पहले ही धूमधाम से संपन्न हुआ था। अब बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह की शादी की तैयारियां चल रही हैं। कार्तिकेय सिंह चौहान और अमानत बंसल की शादी 6 मार्च को जोधपुर के रेडिसन होटल में आयोजित होगी। अमानत बंसल ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी की पढ़ाई की है और उनके पिता अनुपम बंसल लिबर्टी कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। उनकी मां रुचिता बंसल भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
बेटे की हल्दी में पत्नी का हाथ पकड़कर जमकर नाचे शिवराज सिंह चौहान, देखें जबरदस्त डांस का Video
शिवराज के छोटे बेटे की शादी में पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़, सीएम योगी, मंत्री गडकरी समेत कई मेहमान
बेटे कार्तिकेय की शादी की रस्मों का शुभारंभ
ये खबर भी पढ़ें...
शिवराज सिंह चौहान ने बेटे-बहू को दिलाया आठवां वचन, पिता ने आशीर्वाद के साथ दी यह सीख
बिजासन माता की पूजा अर्चना करेगा परिवार
आज महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर, जब संपूर्ण सृष्टि भगवान शिव की उपासना में लीन है, हमारी सनातन परंपराओं का अनुसरण करते हुए बड़े बेटे कार्तिकेय के विवाह की मंगलमयी रस्मों का शुभारंभ हुआ।
भगवान शिव और माता पार्वती के आशीर्वाद से हमने सपरिवार अपने निवास पर पूजन-अर्चन कर… pic.twitter.com/TmFg1E0b7v
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 26, 2025
शादी के बंधन में बंधे शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल, देखें खास तस्वीरें
6 मार्च को जोधपुर में होगी शादी
हमारी परंपराएं और रीति-रिवाज अद्भुत हैं, ये जीवन में उत्साह भरते हैं।
लड़के की शादी के समय महिलाओं द्वारा बन्ना गीत गाए जाते हैं, और वैवाहिक जीवन हेतु महिलाएं अपनी शुभकामनाएं देती हैं।
हमारे सुपुत्र कार्तिकेय दुल्हा बन रहे हैं। आंगन में गूंजते बन्ना गीत केवल स्वर नहीं, युगों से… pic.twitter.com/E7huc8W9VP
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 26, 2025
पारिवारिक परम्पराओं के अनुरूप कार्तिकेय ने खेड़ापति माता मंदिर में विधिपूर्वक पूजन किया और हरदौल महाराज को विवाह में आमंत्रित किया।
नर्मदा मैया की कृपा और पूज्य पूर्वजों के आशीर्वाद से समस्त रस्में हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुईं।
इस अवसर पर आत्मीय स्वजनों की उपस्थिति ने… pic.twitter.com/PZpPD5MBbU
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 26, 2025
बेटे की हल्दी में पत्नी का हाथ पकड़कर जमकर नाचे शिवराज सिंह चौहान, देखें जबरदस्त डांस का Video
शिवराज के छोटे बेटे की शादी में पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़, सीएम योगी, मंत्री गडकरी समेत कई मेहमान
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari