संगीत सेरेमनी के दौरान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गाना भी गाया।
बेटे की संगीत सेरेमनी में चांद सा रोशन चेहरा गाने पर जमकर थिरके शिवराज सिंह चौहान
Kaushiki | Published:
shivraj singh son's wedding
शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की शाही शादी जोधपुर में धूमधाम से जारी है। वहीं, उम्मेद पैलेस में बंसल परिवार बारात के स्वागत की तैयारियों में जुटा हुआ है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान का विवाह 6 मार्च यानी आज, जोधपुर के प्रसिद्ध उम्मेद भवन पैलेस में होगा। यह शादी अपनी भव्यता और शाही अंदाज के लिए चर्चा में रही। लिबर्टी शू कंपनी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत बंसल चौहान परिवार की बहू बनने जा रही हैं। वहीं, शादी से पहले भव्य संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ शादी से पहले तीन दिनों तक चले समारोहों में देशभर की नामचीन हस्तियों ने शिरकत की।
![संगीत सेरेमनी के दौरान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गाना भी गाया।]()
बता दें कि, शादी से पहले 5 मार्च की रात भव्य संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने भी बॉलीवुड के मशहूर गानों पर डांस किया। ‘चांद सा रोशन चेहरा’ और ‘तुमको हमारी उम्र लग जाए’ जैसे गानों पर कपल की परफॉर्मेंस ने महफिल में रंग जमा दिया। वहीं, दूल्हा-दुल्हन कार्तिकेय और अमानत ने ‘मेरे माहिए जिन्ना सोहणा’ गाने पर डांस किया।
![बुधवार रात को संगीत सेरेमनी में शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह ने भी डांस किया।]()
बता दें कि, 5 मार्च को ही आयोजित मेहंदी सेरेमनी भी बेहद खास रही। दूल्हा-दुल्हन राजसी ठाट-बाट के साथ शाही बग्घी में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान परिवार के सदस्यों और दोस्तों ने उनका भव्य स्वागत किया। समारोह में शिवराज सिंह के समधी अनुपम बंसल ने उन्हें मुंह मीठा कराकर परिवारिक रिश्तों को और मजबूत किया।
5 मार्च शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन केमौके पर उनके बड़े बेटे कार्तिकेय और अमानत ने उन्हें रामचरित्रमानस तोहफे में दी।
उम्मेद पैलेस में बंसल परिवार बारात के स्वागत की तैयारियों में जुटा हुआ है। शाम 4 बजे लांसर लॉन से बारात रवाना हो रही है और बदरी लॉन पहुंच रही है। वहां बंसल परिवार पारंपरिक रीति-रिवाज के मुताबिक दूल्हे का टीका होगा और मंत्री के परिवार तथा रिश्तेदारों का स्वागत करेंगे।
![संगीत कार्यक्रम के दौरान अमानत और कार्तिकेय।]()
बता दें कि, कार्तिकेय और अमानत की शादी की सभी रस्मों को पूरा करने के लिए भोपाल से विशेष रूप से पंडित विष्णु राजौरिया को बुलाया गया है। वे बुधवार को ही जोधपुर पहुंच गए थे। शादी की सभी रस्में बदरी लॉन में हो रही हैं। बारात के स्वागत के बाद शाम 6 बजे वरमाला होगी, जिसके बाद फेरों की रस्म संपन्न होगी। शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद रात 11 बजे बदरी लॉन से दुल्हन की विदाई की रस्म होगी। मंत्री और उनका परिवार 7 मार्च को जोधपुर से रवाना होगा।
ये खबर भी पढ़ें..
मध्य प्रदेश के पूर्व CM और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे Kartikey Singh Chouhan आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कल रात हुए संगीत कार्यक्रम में 'चांद सा रोशन चेहरा' गाने पर शिवराज सिंह और साधना सिंह जमकर नाचे, देखे वीडियो #ShivrajSinghChouhan… pic.twitter.com/22D3ftFMXk
— TheSootr (@TheSootr) March 6, 2025
संगीत सेरेमनी का आयोजन
बुधवार रात को संगीत सेरेमनी में शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह ने भी डांस किया।
मेहंदी सेरेमनी का आयोजन
जोधपुर में मेहंदी रस्म के लिए शाही बग्गी से आए कार्तिकेय और अमानत#ShivrajSinghChouhan #KartikeySinghChouhan #AmanatBansal #wedding #video #MadhyaPradesh #TheSootr@ChouhanShivraj@Kartikey105 pic.twitter.com/NLIB5kipqB
— TheSootr (@TheSootr) March 6, 2025
ये खबर भी पढ़ें..
बेटे बहु ने शिवराज शिंह को दिया खास गिफ्ट
शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर बड़े बेटे कार्तिकेय और अमानत ने दिया तोहफा, देखिए क्या बोले#ShivrajSinghChouhan #KartikeySinghChouhan #AmanatBansal #wedding #video #MadhyaPradesh #TheSootr @ChouhanShivraj@Kartikey105 pic.twitter.com/IBwAfD9eAE
— TheSootr (@TheSootr) March 6, 2025
लांसर लॉन से रवाना होगी बारात
संगीत कार्यक्रम के दौरान अमानत और कार्तिकेय।
बदरी लॉन में होंगे फेरे
ये खबर भी पढ़ें..
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari