जोधपुर में शुरु हुईं कार्तिकेय चौहान की शादी की रस्में, डांस करते नजर आईं अमानत

Manya Jain | Mar 05, 2025, 14:51 IST
Share
कार्तिकेय चौहान की शादी
कार्तिकेय चौहान की शादी

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी की रस्मों की शुरुआत जोधपुर में हो गई हैं। जिसकी तस्वारें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वारों में शिवराज सिंह चौहान का पूरा परिवार साथ में दिख रहा है।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी की रस्में जोधपुर में शुरू हो गई हैं। कार्तिकेय, लिबर्टी शू कंपनी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत से 6 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। आज शिवराज का 66वां जन्मदिन भी है, जिसे उन्होंने उम्मेद पैलेस परिसर में कार्तिकेय और अमानत के साथ पौधारोपण करके मनाया। शिवराज फरवरी 2021 से हर दिन एक पौधा लगा रहे हैं। मंगलवार रात, शिवराज और अनुपम बंसल परिवार ने उम्मेद भवन पैलेस में साथ डिनर किया और शिवराज का बर्थडे केक काटा गया।

शादी की रस्मों की धूम

शादी समारोह उम्मेद भवन पैलेस में हो रहा है। मंगलवार रात को दोनों परिवारों ने साथ डिनर किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन भी मनाया गया। दूल्हा-दुल्हन ने परिवार के साथ डांस किया और कई गेम खेले।

image (1)
image (1)

ये खबर भी पढ़िए...केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे की बारात इंदौर एयरपोर्ट से गई जोधपुर

जन्मदिन पर पौधारोपण की परंपरा जारी

आज शिवराज सिंह चौहान का 66वां जन्मदिन भी है। हर दिन एक पौधा लगाने की अपनी परंपरा को निभाते हुए, उन्होंने उम्मेद पैलेस में पौधारोपण किया। यह परंपरा वे फरवरी 2021 से निभा रहे हैं।

GlQw5lJa4AINOw6
GlQw5lJa4AINOw6

शादी से पहले संगीत और मेहंदी की रस्में

आज दिन में मेहंदी की रस्म होगी, जिसमें परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। शाम को संगीत का आयोजन होगा, जिसमें दोनों परिवार डांस और गीत-संगीत का आनंद लेंगे।

whatsapp-image-2025-03-05-at-115234-am_1741155957
whatsapp-image-2025-03-05-at-115234-am_1741155957

जोधपुर में जुट रहे वीआईपी मेहमान

शादी में शामिल होने के लिए देशभर से मेहमान जोधपुर पहुंच रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शादी में शामिल होंगे। मेहमानों के लिए जोधपुर के कई बड़े होटलों में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

ffff
ffff

Kartikeya Amanat Pre Wedding Shoot | सोशल मीडिया पर वायरल शिव के बेटे और होने वाली बहू की तस्वीरें

शाही अंदाज में हो रही सजावट

उम्मेद भवन पैलेस को खासतौर पर सजाया गया है। पूरे परिसर को फूलों और रोशनी से जगमग किया गया है। शादी के लिए मेहमानों का स्वागत खास अंदाज में किया जाएगा।

76379693-335b-41e4-a870-4b91974f8a53
76379693-335b-41e4-a870-4b91974f8a53

प्री-वेडिंग शूट और सगाई

कार्तिकेय और अमानत की सगाई पिछले साल 17 अक्टूबर को दिल्ली में हुई थी। दोनों का प्री-वेडिंग फोटोशूट बनारस में हुआ था। दुल्हन अमानत ने लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी की पढ़ाई की है।

Untitled-249
Untitled-249

पारंपरिक और आधुनिक रस्मों का मिलन

शादी में पारंपरिक रस्मों के साथ-साथ आधुनिक ट्रेंड्स को भी शामिल किया गया है। मंगलवार रात को हुए जश्न में परिवार और दोस्तों ने ‘मेहंदी लगा के रखना’ और ‘ससुराल गेंदा फूल’ जैसे गानों पर डांस किया।

ये खबर भी पढ़िए...शिवराज सिंह चौहान ने बेटे-बहू को दिलाया आठवां वचन, पिता ने आशीर्वाद के साथ दी यह सीख

परिवार का उत्साह और भावनाएं

शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह ने कहा, “सोचती हूं आपको क्या शुभकामनाएं दूं, क्योंकि आपने तो हमेशा खुशियों से मेरी झोली भरी है।”

मेहमानों के लिए स्पेशल गिफ्ट

शादी को खास बनाने के लिए शिवराज परिवार और बंसल परिवार ने मेहमानों के स्वागत का पूरा ध्यान रखा है। मेहमानों के लिए कमरों में 17 आइटम वाला गिफ्ट पैक रखवाया हैं.जिसमें स्नैक्स और मिठाइयाँ रखी गई हैं। इन स्नैक्स में विभिन्न प्रकार की दालें, चिवड़ा, ड्राई फ्रूट्स, मिठाइयाँ और चटपटी चीजें शामिल हैं। हैम्पर को सुंदर और प्रीमियम शाही तरीके से सजाया गया है।

tttttt
tttttt

शादी को लेकर उत्साह

परिवार और मेहमानों में शादी को लेकर खासा उत्साह है। उम्मेद भवन पैलेस में शादी की भव्य तैयारियां की गई हैं। अगले दो दिनों तक जोधपुर इस शाही शादी का गवाह बनेगा।

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • Kartikeya Singh Chauhan
  • CM Shivraj Singh Chauhan
  • SHIVRAJ SINGH
  • kartikeya chauhan
  • amanat bansal
  • कार्तिकेय अमानत शादी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती