ट्रांसजेंडर निकली दुल्हन, ससुराल से परेशान युवक ने की आत्महत्या
Sourabh Bhatnagar | Dec 14, 2024, 18:20 IST
thesootr
शिवपुरी जिले के पिछोर में एक युवक ने शादी के बाद दुल्हन के ट्रांसजेंडर होने की जानकारी मिलने पर सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक 38 वर्षीय युवक अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। युवक के कमरे से तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है।
युवक की शादी झांसी निवासी तनवीर नाम की महिला से हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती के बीच संबंध सामान्य नहीं थे। सुसाइड नोट में मृतक ने खुलासा किया है कि उसकी पत्नी किन्नर है और मानसिक रोग से पीड़ित है। उसने लिखा है कि अगर पुलिस कस्टडी में उसकी पत्नी का शारीरिक जेंडर परीक्षण कराया जाए, तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
परिवार के अनुसार, शादी के बाद तनवीर केवल तीन दिन पति के साथ रही। चौथे दिन उसे उसके मायके वाले वापस ले गए। इसके बाद उसने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज करवा दिया। इस प्रकरण के कारण युवक मानसिक तनाव में आ गया था।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट को आधार बनाकर पत्नी और उसके परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
युवक की शादी झांसी निवासी तनवीर नाम की महिला से हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती के बीच संबंध सामान्य नहीं थे। सुसाइड नोट में मृतक ने खुलासा किया है कि उसकी पत्नी किन्नर है और मानसिक रोग से पीड़ित है। उसने लिखा है कि अगर पुलिस कस्टडी में उसकी पत्नी का शारीरिक जेंडर परीक्षण कराया जाए, तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
मृतक के परिवार का बयान
सुसाइड नोट में क्या लिखा
मृतक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा- मेरी शादी का दिन मेरी बर्बादी का दिन बन गया। मेरे ससुराल वालों ने धोखाधड़ी करते हुए मानसिक रोगी और किन्नर महिला से मेरी शादी कर दी। मैंने न्याय पाने के लिए कोशिश की, लेकिन आर्थिक तंगी और झूठे आरोपों के कारण मेरी हिम्मत टूट गई।
पुलिस जांच जारी
FAQ
- यह घटना कहां की है?
यह घटना शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र की है। - युवक की शादी कब हुई थी?
युवक की शादी 20 जून 2023 को झांसी निवासी तनवीर से हुई थी। - सुसाइड नोट में युवक ने क्या लिखा है?
सुसाइड नोट में युवक ने अपनी पत्नी के ट्रांसजेंडर और मानसिक रोगी होने का आरोप लगाया है। - पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई कर रही है?
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। - क्या सुसाइड का कारण दहेज प्रकरण था?
सुसाइड नोट के अनुसार, झूठे दहेज प्रकरण और धोखाधड़ी के कारण युवक मानसिक तनाव में था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari