सिंगरौली कटान विवाद: अडानी कोल ब्लॉक के लिए पेड़ों की गायब फाइल, कांग्रेस बनाएगी राष्ट्रीय मुद्दा
Ravi Awasthi | Dec 11, 2025, 21:01 IST
Vikrant Bhuria
कांग्रेस ने सिंगरौली में अडानी कंपनी द्वारा पेड़ कटाई का विरोध किया। विधायक विक्रांत भूरिया ने आरोप लगाया कि सरकार 33 हजार पेड़ों की कटाई दिखा रही है। असल में 3 लाख से ज्यादा पेड़ काटे गए हैं। भूरिया ने बताया कि पेड़ों पर नंबर नहीं लिखे गए हैं।
BHOPAL. केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मोर्चा खोला है। कांग्रेस ने सिंगरौली में अडानी की कंपनी द्वारा पेड़ कटाई का विरोध किया। एक दिन पहले कांग्रेस की जांच टीम सिंगरौली पहुंची थी। टीम ने पेड़ों की कटाई को लेकर बड़ा आरोप लगाया।
कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने गुरुवार को आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार 33 हजार पेड़ों की कटाई दिखाकर सच को छोटा कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जमीनी तस्वीर प्रशासन के दावों के बिल्कुल उलट है। मौके पर 3 लाख से ज्यादा पेड़ काटे जा चुके हैं। आंकड़े छिपाने के लिए काटे जा रहे पेड़ों पर नंबर तक नहीं लिखे गए। उन्होंने बिना नंबर वाले काटे गए वृक्षों का वीडियो भी जारी किया।
कागजों के जंगल पर भरोसा : कोल कंपनी के लिए वांसी–बिरदहा में 32 हजार पेड़ों की कटाई तेज
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि सिंगरौली का मामला सिर्फ पेड़ों का नहीं है। यह आदिवासी समुदाय के अधिकार और अस्तित्व का सवाल है। उन्होंने ऐलान किया कि जब तक प्रभावितों को न्याय नहीं मिलेगा। कांग्रेस हर मंच पर लड़ाई लड़ेगी-राज्यसभा से लेकर लोकसभा तक।
बिजली लाइन में चाइनीज मांझा फंसना होता है घातक, कंपनी ने बताया जान जाने तक का खतरा
भूरिया ने कोल ब्लॉक के लिए जमीन अधिग्रहण और मुआवजे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सिंगरौली में एक एकड़ का मुआवजा 4 लाख से 16 लाख तक दिया जा रहा है। यह गरीब आदिवासियों के साथ छल है। यह सब योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है।
सिंगरौली में अडानी की कंपनी के लिए वन कटाई, जांच के लिए पहुंचे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका
कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली का प्रदूषण दो महीने चर्चा में रहता है,पर सिंगरौली के लोग 12 महीने जहरीली हवा में रहते हैं। अब जब पेड़ भी तेजी से हटाए जा रहे हैं, भविष्य में स्थिति बेहद गंभीर होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
लव-ट्रैप में फंसाकर करोड़ों की ठगी, DSP कल्पना वर्मा ने आरोपों को झूठा बताया, कारोबारी ने दिखाए चैट्स
पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी व जयराम रमेश भी लगातार सिंगरौली मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर ही प्रदेश इकाई ने यह मोर्चा खोला है। इससे पहले कांग्रेस ने राज्य विधानसभा में भी इस मामले को ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए उठाया। गुरुवार को भूरिया ने भी संकेत दिए कि जांच रिपोर्ट पार्टी सांसद राहुल गांधी को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सिंगरौली का नहीं बल्कि राष्ट्रीय मुद्दा है।
धिरौली कोल ब्लॉक पेड़ कटाई मामले की जांच के लिए मप्र कांग्रेस की 12 सदस्यीय टीम एक दिन पहले सिंगरौली पहुंची। जांच समिति ने जब समर्थकों के साथ जंगल की ओर कूच किया तो पुलिस ने इन्हें रोक दिया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, अजय सिंह और कई कांग्रेसी नेता धरने पर बैठ गए। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और विधायक डॉ विक्रांत भूरिया मोटर सायकिल से प्रभावित जंगल में पहुंचे। वहां उन्होंने काटे जा रहे पेड़ों के वीडियो भी बनाए।
बुधवार शाम जिला प्रशासन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अनुमति दी। जीतू पटवारी और चार अन्य सदस्य जंगल में गए। कांग्रेस टीम ने बंधा, पचोर, देवरी, तेंदुआ और बड़ी झरिया गांवों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था।
केंद्र सरकार ने अडानी समूह की स्ट्राटेक रिसोर्सेज कंपनी को सिंगरौली जिले के धिरौली क्षेत्र में कोल ब्लॉक आवंटित किया है। कंपनी को करीब 14 हजार हेक्टेयर जमीन आवंटित की गई है। इसमें 1335 हेक्टेयर वन भूमि है, जिसमें 5 लाख 70 हजार 666 पेड़ हैं। इन पेड़ों को काटकर जमीन समतल कर कंपनी को सौंपा जाएगा। बदले में कंपनी शिवपुरी, सागर, आगर और रायसेन जिले में करीब 13 लाख पौधे रोपित कराएगी।
कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने गुरुवार को आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार 33 हजार पेड़ों की कटाई दिखाकर सच को छोटा कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जमीनी तस्वीर प्रशासन के दावों के बिल्कुल उलट है। मौके पर 3 लाख से ज्यादा पेड़ काटे जा चुके हैं। आंकड़े छिपाने के लिए काटे जा रहे पेड़ों पर नंबर तक नहीं लिखे गए। उन्होंने बिना नंबर वाले काटे गए वृक्षों का वीडियो भी जारी किया।
कागजों के जंगल पर भरोसा : कोल कंपनी के लिए वांसी–बिरदहा में 32 हजार पेड़ों की कटाई तेज
जल-जंगल-जमीन की लड़ाई संसद तक जाएगी
बिजली लाइन में चाइनीज मांझा फंसना होता है घातक, कंपनी ने बताया जान जाने तक का खतरा
अधिग्रहण और मुआवजे में भी बड़ा खेल
सिंगरौली में अडानी की कंपनी के लिए वन कटाई, जांच के लिए पहुंचे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका
देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर
लव-ट्रैप में फंसाकर करोड़ों की ठगी, DSP कल्पना वर्मा ने आरोपों को झूठा बताया, कारोबारी ने दिखाए चैट्स
नेतृत्व के इशारे पर मप्र इकाई ने खोला मोर्चा
भूरिया,उमंग चोरी छिपे पहुंचे जंगल
सख्त पहरे के साथ सिर्फ 5 नेताओं को मिली इजाजत
यह है सिंगरौली का पेड़ कटाई मामला
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari