छात्रावास में रह रही आठवीं की छात्रा बनी मां, ऑटो चालक ने किया था रेप, जानें मामला

Vikram Jain | Published:
Share
Singrauli rape victim student gave birth child
सांकेतिक फोटो

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में छात्रावास में रह रही एक नाबालिग छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है। छात्रा के मां बनने की घटना से जिले में सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है।

मनु कुमार शाह@Singrauli

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को 8वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया है। छात्रावास में रह रही छात्रा के मां बनने की घटना ने जिले में सनसनी गई है। बताया जाता है कि नौ महीने पहले छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ था। लेकिन लोक लाज के डर से उसने वारदात को छिपा लिया। अब बच्चे को जन्म देने के बाद सारा मामला खुल गया। मामले में पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ रेप का केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानें पूरा मामला

पूरा मामला सरई थानाक्षेत्र से सामने आया है। जहां सरई थाना क्षेत्र के गवर्मेंट स्कूल के छात्रावास की 15 वर्षीय छात्रा ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। अस्पताल में मां और नवजात का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि पेट में दर्द होने की शिकायत के बाद परिजनों ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने जांच में पाया कि छात्रा गर्भवती है। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना के सामने आते ही शिक्षा विभाग और छात्रावास प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

ऑटो चालक ने किया था रेप

पीड़िता के अनुसार वह छात्रावास से ऑटो से अपने घर के लिए निकली थी, इसी दौरान ऑटो चालक ने एक सुनसान जगह पर लेकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया था। छात्रा ने बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया। अपने परिवार के लोगों भी से यह बात छिपाई रखी। इसके बाद पेट में दर्द होना शुरू हुआ और सब सामने आ गया।

ये खबर भी पढ़ें...

रेप पीड़ित बच्ची की पहचान की उजागर, जबलपुर DEO और थाना प्रभारी पर लटकी कार्रवाई की तलवार

छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

नाबालिग छात्रा द्वारा बच्चे को जन्म देने का मामला सामने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस संवेदनशील मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और भारी पुलिस बल अस्पताल पहुंचा। पुलिस द्वारा पीड़ित छात्रा से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है। इस शर्मनाक घटना ने शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी और छात्रावास में रह रही छात्राओं की सुरक्षा को लेकर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

स्तन पकड़ना और पायजामे का नाड़ा तोड़ना रेप की कोशिश नहीं, HC का अजीबोगरीब फैसला

अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ रेप का केस दर्ज

एसडीओपी राहुल सैयाम ने द सूत्र को बताया कि बालिका करीब छह- सात माह पहले ऑटो से अपने गांव जा रही थी,उस वक्त अज्ञात ऑटो चालक ने उससे रस्ते में दुष्कर्म किया था। इस आधार पर अज्ञात के खिलाफ सरई थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। डीपीसी राम लखन शुक्ला ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है, दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

मासूम की रेप और हत्या के दोषी को फांसी, मददगार मां-बहन को 2-2 साल की कैद

RTI कार्यकर्ता पर रेप का आरोप लगाने वाली नाबालिग ने बदला बयान, भोपाल ट्रांसफर हुआ केस

छात्रा से रेप | नाबालिग छात्रा बनी मां | नाबालिग से रेप | रेप का मामला | सिंगरौली न्यूज

Tags:
  • रेप का मामला
  • नाबालिग से रेप
  • मध्य प्रदेश
  • सिंगरौली न्यूज
  • रेप का केस दर्ज
  • छात्रा से रेप
  • नाबालिग छात्रा बनी मां
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन