कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के आतंकवाद पुतला दहन में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, थाने में शिकायत

Sanjay Gupta | Apr 30, 2025, 20:46 IST
Share
Slogans Pakistan Zindabad
Slogans Pakistan Zindabad

वीडियो में है कि एक पुतला बनाया गया है जिसमें पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद लिखा हुआ है। इतने में नारे शुरू होते हैं और वीडियो में कुछ बच्चों की आवाज आती है जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद कहा जाता है।

MP NEWS: कांग्रेस पार्षद वार्ड 58 अनवर कादरी द्वारा शुक्रवार को आतंकवाद मुर्दाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद लिखा हुआ पुतला दहन किया गया। बड़वाली चौकी पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों द्वारा पहले पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। यह वीडियो अब बुधवार को सामने आया है इसके बाद खुद को सनातनी विधायक कहने वाले गोलू शुक्ला थाने पहुंचे और कादरी सहित सभी पर देशद्रोह के आरोप में केस दर्ज करने की मांग करते हुए लिखित आवेदन दिया।

00609b5c-361
00609b5c-361

6563078b-19e
6563078b-19e

ये खबर भी पढ़िए... जातीय जनगणना : भारत के सामाजिक ढांचे की नई तस्वीर , हमेशा से रहा राजनीतिक मुद्दा

क्या है वीडियो में

वीडियो में है कि एक पुतला बनाया गया है जिसमें पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद लिखा हुआ है। इतने में नारे शुरू होते हैं और वीडियो में कुछ बच्चों की आवाज आती है जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद कहा जाता है। दो-तीन नारों के बाद उन्हें टोक दिया जाता है और फिर पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगते हैं और पुतला जला दिया जाता है।

ये खबर भी पढ़िए... दो विषय में फेल होने की आशंका है क्या पास करवा देंगे

एडिट किया है या सही, क्लियर नहीं

इस मौके के दो-तीन वीडियो हैं लेकिन किसी में भी यह साफ नहीं है कि यह नारे किसने लगाए। वीडियो में केवल आवाज है। ऐसे में यह भी आशंका है कि वीडियो एडिट तो नहीं किया गया है। पुलिस ने भले ही विधायक से आवेदन ले लिया है लेकिन उन्होंने साफ कहा है कि वीडियो की जांच की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी की कांग्रेस नेत्रियों को आ रहे फेक कॉल्स, की अभद्र बात, पार्टी ने जारी किया अलर्ट!

विधायक बोले मुस्लिम लोग जिस थाली में खा रहे उसी में छेद कर रहे

कादरी पर पहले भी कई तरह के गंभीर आरोप लगे हुए हैं। उनके इसी रिकार्ड को देखते हुए गोलू शुक्ला विधायक ने मोर्चा खोला है। गोलू ने लिखित आवेदन देने के बाद मीडिया से कहा कि- कुछ मुस्लिम लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए हैं, मुस्लिम समाज के लोग जिस थाली में खा रहे हैं उसी में छेद कर रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्हें यह नारे लगाने हैं तो वह पाकिस्तान चले जाएं। सभी के खिलाफ केस होगा टीआई से बात हो गई है।

ये खबर भी पढ़िए... BJP मप्र के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा के पहले मालू और शर्मा का भी हो चुका हार्ट अटैक से निधन

मध्य प्रदेश इंदौर कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी

Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी
  • गोलू शुक्ला विधायक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा